बॉलीवुड

इन बॉलीवुड सेलेब्स की भी हैं हमशक्ल, एक पल देखकर पहचानना हो जाएगा मुश्किल

न्यूज़ट्रेंड एंटरटेनमेंट डेस्क: बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। उस तस्वीर में जो लड़की दिख रही है वो हूबहू अनुष्का शर्मा की तरह लग रही है। जिसके बाद से लोग इस तस्वीर को लेकर काफी बाते कर रहे हैं। वैसे ऐसा कहा जाता है कि एक शक्ल के इस संसार में 7 लोग होते हैं। और शायद वहीं है इस तस्वीर में भी। बता दें कि ये ये कोई पहली ऐसी तस्वीर या लड़की नहीं है जिसे हमशक्ल कहा गया है। बल्कि बॉलिवुड में कई ऐसे कलाकार हैं जिनकी तरह से दिखने वाले कई लोग हैं। तो चलिए आपको दिखाते हैं बॉलीवुड सेलेब्स के उन हमशक्ल के बारे में।

अनुष्का शर्मा

इन दिनों एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें अनुष्का की तरह दिखने वाली इस लड़की को लेकर सोशल मीडिया में बवाल मचा हुआ है। बता दें कि ये लड़की एक अमेरिकन सिंगर है। जिसका नाम जूलिया मिशेल है। सोशल मीडिया में वायरल हुई उनकी ये तस्वीरें देखकर खुद जूलिया और अनुष्का को यकीन नहीं हो पा रहा था, लेकिन दोनों काफी हद तक एक जैसी दिखती हैं।

आलिया भट्ट

जल्द ही आलिया भट्ट की फिल्म ‘गली बॉय’ आने वाली है। जिसमें आलिया के लुक औऱ उनकी एक्टिंग की लोग अभी से तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि आलिया के इस लुक के बाद उनकी एक हमशक्ल की फोटो भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है। उस लड़की ने खुद को आलिया जैसा दिखाने के लिए उन्हीं के जैसे कपड़े पहन रखे हैं।

प्रियंका चोपड़ा

ब़लीवुड की देसी गर्ल जिसने अब विदेशी मुंडे के दिल पर राज कर रखा है उनकी शक्ल बिल्कुल विदेशी मॉडल मेगन मिलान बिल्कुल से मिलती है। दोनों के रंग में फर्क है इसके अलावा दोनों को देखकर आप बी एक मिनट सोचने में मजबूर हो जाएंगे।

रणबीर कपूर

बात दें कि कश्मीर में रहने वाला जुनैद नाम का एक शख्स हूबहू रणबीर कपूर की तरह लगता है। जब इनकी फोटो सोशल मीडिया में वायरल हुई तो खुद रणवीर और उनके पिता ऋषि कपूर भी तस्वीर को देखकर चौंक गए थे।

शाहरुख खान

बता दें कि शाहरूख की तरह दिखने वाले इस शख्स का नाम हैदर मकबूल है। हैदर हूबहू शाहरूख की तरह लगते हैं। एक पल को आप उनको देखकर अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं कि कौन असली शाहरूख है और कौन हैदर।

रणवीर सिंह

पाकिस्तान में ही एक लड़का है हमाद शोएब जो हूबहू बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की तरह लगता है, एक झलक देखने पर आप भी उनको देखकर कहेंगे कि ये रणवीर सिंह ही है।

दीपिका पादुकोण

बता दें कि सिर्फ रणवीर सिंह ही नहीं बल्कि उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण के जैसे भी एक लड़की है। बता दें कि टिक टॉक से फेमस हुई इस लड़की का नाम किंजल हैं जो दीपिका की तरह ही लगती है।

Back to top button