दिलचस्प

इंसानों ही नहीं पक्षियों पर भी चढ़ा क्रिशमस का रंग, यकीन ना आये तो देखें वीडियो!

पूरी दुनियाँ में क्रिशमस की तैयारियां चल रही हैं। यह इसाई धर्म का सबसे बड़ा त्यौहार है। इसके लिए दुनियाँ की दुकाने सज चुकी हैं, लोग उल्लास से भरे हुए हैं। इस समय हर तरफ केवल क्रिशमस की ही चर्चा हो रही है। धीरे-धीरे यह त्यौहार पूरी दुनियाँ में मनाया जाने लगा है। जो लोग इसाई धर्म से ताल्लुक नहीं रखते हैं, वह भी इसके रंग में रंगे हुए दिख जा रहे हैं। इसके लिए पार्टियों की तैयारियाँ कई हप्तों पहले से हो रही हैं।

सांता करता है हर किसी की इच्छा पूरी:

आप तो जानते ही हैं क्रिशमस के दिन सांता क्लाज सबकी इच्छाओं की पूर्ति करता है। इसलिए इस दिन सांता का बड़ा ही महत्व होता है। सांता की ड्रेस हर कोई पहने हुए दिख जा रहा है। इंसानों पर तो इस त्यौहार का रंग चढ़ा ही हुआ है, अब पक्षी भी इससे नहीं बच पाए हैं। आपको यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह वीडियो देखने के बाद आपको हर बात पर यकीन हो जायेगा।

पेंग्विन ने सांता की ड्रेस पहनकर निकाला मार्च:

दरअसल यह घटना जापान की है। आपको बता दें जापान में भी बहुत लोग इसाई धर्म को मानते हैं। ऐसे में क्रिशसम की धूम वहाँ भी उतनी ही है, जितनी अन्य पक्षिमी देशों में है। वहाँ एक ऐसा अद्भुत नजारा देखने को मिला, जिसे देखने के बाद लोगों को यकीन हो जायेगा कि कुछ भी हो सकता है। हुआ ये कि वह क्रिशमस के दिन के लिए पेंग्विन को तैयार किया जा रहा था, इसलिए उन्हें सांता वाली ड्रेस पहनाकर परेड करवाई गयी। यह नजारा देखकर हर कोई हैरान है। इस समय यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

पेंग्विन के गले में बंधी हैं घंटियाँ:

वीडियो में आप देख सकते हैं कि पेंग्विन को सफ़ेद और लाल रंग की सांता वाली ड्रेस पहनाई गयी है और उनके गले में घंटी भी बाँधी गयी है। यह नजारा देखकर तो ऐसा ही लग रहा है कि पक्षियाँ भी क्रिशमस के रंग में रंग गयी हैं।

वीडियो देखें:

Back to top button