दिलचस्प

Dance India Dance के विनर प्रिंस ने की शादी, बढ़ा लिया 25 किलो वजन, पहचानना हुआ मुश्किल

एक तरफ जहां बड़े पर्दे के स्टार एक के बाद एक शादी के बंधन में बंधते जा रहे हैं तो वहीं छोटा पर्दा भी इसमें पीछे नही है। हाल ही में टीवी एक्ट्रेस शीना बजाज ने रोहित पुरोहित से शादी रचा ली थी। अब एक और सेलिब्रिटी ने भी अपना शादी धूमधाम से रचा ली है। बता दें कि जी टीवी के फेमस डांस रिएलिटी शो डांस इंडिया डांस के कंटेस्टेंट ने भी शादी कर ली है। डीआईडी यानी की डांस इंडिया डांस के पहसे सीजन के फेमस कंटेस्टेंट प्रिंस गुप्ता ने अपनी गर्लफ्रेंड सोनम लाडिया से शादी कर ली है। दोनों की तस्वीरें सोश मीडिया में खूब वायरल हो रही है।

DID विनर प्रिंस की शादी

बता दें कि सोनम और प्रिंस की शादी गुजरात में हुई है। दोनों ने मैचिंग कलर के कपड़े पहन रखे थे। प्रिसं नोटो की माला पहने स्टेज पर दुल्हा बनकर बैठे थे। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जबरदस्त वाय़रल हो रहा था जिसमें प्रिंस के दोस्त स्टेज पर ही उन्हें डांस कराते दिख रहे हैं। प्रिसं और सोनम ने शादी के दो साल पहले रोका किया था और शादी करने में वक्त लगाया। लाल जोडडे में प्रिंस औऱ सोनम बहुत ही खूबसूरत लग रहे थे।

कुछ समय पहले ही टीवी एक्टर औऱ एंकर रित्विक धंजानी ने प्रिंस की शादी के इनविटेशन कार्ड को सोशल मीडिया पर शेयर किया था।इसके साथ ही प्रिसं ने बरोडा में अपनी शादी की रिसेप्शन पार्टी दी थी। गौरतलब है कि प्रिसं की शादी में कोई बड़ा सितारा नहीं पहुंचा था। हालांकि कोरियाग्राफर फिरोज खान इस पार्टी में शामिल हुए थे।

पहले से बदल गए प्रिंस

बता दें कि डांस इंडिया डांस के पहले सीजन में प्रिंस ने अपने डांस का जलवा दिखाया था और काफी फेमस भी हुए थे और विनर भी बने थे। पहले से प्रिंस में काफी बदलाव भी हुआ था। उन्होंने कुछ समय पहले now and then लिखकर एक तस्वीर शेयर की थी। शादी के वक्त वह काफी बदले लग रहे थे। दरअसल प्रिंस ने अपना वजन 25 किलो तक बढ़ा लिया है और उनका लुक पूरा बदल चुका है।

बता दें कि टीवी जगत के कई बड़े सितारे शादी के बंधन में बंध चुके हैं और कई अभी भी बंधने वाले हैं। रित्विक धनजानी आशा नेगी, श्वेता बसु- रोहित मित्तल, कपिल शर्मा- गिन्नी चरितार्थ, रघु राम- नतालिया भी शादी के बंधन में बंध गए हैं। इस साल और भी टीवी के कई सितारे शादी कर लेंगे। बड़े पर्दे के साथ साथ छोटा पर्दा भी सितारों के लिए नए रिश्ते की बहार लाया है।

यह भी पढ़ें

Back to top button