दिलचस्प

विरुष्का ने प्राइवेट जेट के सामने खिंचवाई तस्वीर, कोहली ने कहा था- मेरी पत्नी आम चीजें पसंद ..

इंडियन क्रिकेट कैप्टन विराट कोहली इन दिनों पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की बढ़त बनाए हुए हैं और साथ ही अपनी पत्नी अनुष्का के साथ छुट्टियों का मजा ले रहे हैं। अनुष्का भी अपने काम से ब्रेक लेकर अपने पति के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। दोनों की आए दिन कोई ना कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आती रहती हैं। हाल ही में अनुष्का और विराट ने एक और तस्वीर पोस्ट की है जिस पर लोगों ने सवाल खड़े कर दिए हैं। ट्रोलिंग के समय में आज स्टार्स की कोई ना कोई तस्वीर अक्सर मजाक बन जाती है। आपको बताते हैं कौन सी है वह तस्वीर जिसका बन रहा है मजाक।

तस्वीर का बन रहा मजाक

दरसअल विराट ने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपन पत्नी अनुष्का के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में वह एक प्राइवेट जेट के सामने खड़े हैं। उनकी इस तस्वीर का अब मजाक बनने लगा है। प्राइवेट जेट के सामने पोज करने के चलते यूजर्स उनके सवाल पूछने लगे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कि तो क्या आपके पास प्राइवेट जेट है।

वहीं एक यूजर ने लिखा, की भाई ने प्राइवेट जेट खरीद लिया। इसके बाद कई सारे ऐसे कमेंट हैं जिसमें उनसे पूछा जा रहा है कि क्या ये प्राइवेट जेट उनका है जिसके सामने वह तस्वीर क्लिक करवा रहे हैं। इस तस्वीर के पहले ही विराट और अनुष्का का एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें वह एक साथ हाथ में हाथ डाले घूम रहे हैं।

विराट ने कहा था आम चीजें पसंद है

गौरतलब है कि लोग प्राइवेट जेट के सामने तस्वीर खिंचवाने पर विरुष्का का मजा ले रहे हैं। एक इंटरव्यू में विराट ने कहा था कि मैं औऱ मेरी पत्नी आम चीजें पसंद करते हैं जैसे लंबी वाक पर जाना। उन्होंने कहा था कि अगर हम नैपियर जैसी जगह पर है जो इतना खूबसूरत है तो एक रात हम मरीन परेड पर गए जहां बेंच पर बैठकर चांदनी रात का मजा लिया और बस बातें करते हैं। हम छोटी छोटी चीजों का मजा लेते हैं। हमे इस तरह के पल बहुत कम ही मिलते हैं तो इसलिए जब भी ऐसा समय मिलता है हम इसे पूरा इंज्वॉय करते हैं।

विराट और अनुष्का के न्यूजीलैंड में छुट्टियां काफी शानदार बीत रही हैं इस बात का अंदाजा उनकी तस्वीर देखकर ही लग रहा है। भारत में ही नहीं विदेश में भी विराट और अनुष्का दोनों के जबरदस्त फैन हैं और उनकी जोड़ी भी काफी पसंद की जाती है। दोनों को कुछ समय पहले ही ऑकलैड एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था जहां दोनों हाथ में हाथ डालें चल रहे थे। वहां इनके फैंस ने इनके साथ सेल्फी और ऑटोग्राफ लिया था।

विराट जहां अपने मैच के बाद वक्त निकालकर अनुष्का के साथ घूम रहे हैं तो अनुष्का पूरी तरह से छुट्टी पर नही है। उनकी पिछली सारी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई हैं इसलिए अनुष्का लगातार निर्देशकों से संपर्क में बनी हैं। गौरतलब है कुछ समय पहले अनुष्का के प्रेग्नेंट होने की चर्चा काफी जोरों से फैली थी। इस पर अनुष्का ने कहा था कि ये सब बकवास बाते हैं और जब भी ऐसी खुशी होगी वह सबको जरुर बताएंगी।

यह भी पढ़ें

Back to top button