बॉलीवुड

रणबीर कपूर और विराट के साथ एक ही ड्रेस में नज़र आई अनुष्का, लोगों ने जमकर लिये मज़े – देखिए

मुम्बई भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की शादी हो चुकी है, लेकिन उनकी खबरे अभी भी सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। काफी दिनों से सोशल मीडिया पर इन दोनों की शादी, हनीमुन और रिसेप्शन की खबरें छाई रहीं। लेकिन, अब जब सब कुछ हो चुका है फिर भी अभी भी इन्हीं की खबरे सामने आ रही हैं। लोग ये जानने को उत्सुक है कि विराट और अनुष्का की शादी के बाद लाइफ कैसी चल रही है। दरअसल, सोशल मीडिया पर दोनों के साउथ अफ्रीका में साथ घुमते और शॉपिंग करते कई तस्वीरें सामने आ रही हैं।

आपको बता दें कि इटली में शादी, नई दिल्ली और मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन के बाद ये नई जोड़ी इन दिनों साउथ अफ्रीका में है। मुंबई रिसेप्शन के ठीक बाद विराट-अनुष्का इंडियन क्रिकेट टीम के साथ साउथ अफ्रीका पहुंचे हैं, जहां विराट को साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले टेस्ट, वन डे और टी 20 मैचों में खेलना है। लेकिन, दोनों की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। जो अनुष्का विराट की शॉपिंग और कपड़ों को लेकर हैं। दरअसल, अनुष्का शर्मा को विराट के साथ एक ऐसी ड्रेस पहने हुए देखा गया जो वो पहले भी एक बार पहन चुकी हैं।

दरअसल, हम और आप अगर अपने कपड़े रिपीट करें तो किसी को कोई प्राब्लम नहीं होगी। लेकिन अगर कोई सेलिब्रिटी ऐसा कर दे तो बवाल मच जाता है। ऐसा ही कुछ हुए अनुष्का के साथ। दरअसल, रणबीर कपूर के फैन क्लब ने अनुष्का की दो तस्वीरें पोस्ट की, जिसमें एक तरफ वो विराट और दूसरे में रणबीर कपूर के साथ दिख रही हैं। पहली तस्वीर अभी की है और दूसरी तस्वीर फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के प्रमोशन के दौरान की है। माज़रा ये है कि अनुष्का ने दोनों फोटो में एक ही ड्रेस पहन रखी है। आपको बता दें कि फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ 2 साल पहले आई थी।

गौरतलब है कि इससे पहले भी विराट कोहली और अनुष्का को केपटाउन में शॉपिंग करते देखा गया था। जो तस्वीर आई थी उसमें ये दोनों 50% डिस्काउंट वाली शॉप पर शॉपिंग करते कैमरे में कैद हुए थे। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही लोग उनका मजाक बनाने लगे। आपको बता दें कि मुम्बई कि रिसेप्शन पार्टी के बाद विराट और अनुष्का साउथ अफ्रीका पहुंच चुके हैं। साउथ अफ्रीका में भारतीय टीम को टेस्ट, वन डे और टी 20 सीरीज खेलनी है। अनुष्का न्यू ईयर के समय भी विराट के साथ ही साउथ अफ्रीका में ही थीं।

Back to top button