दिलचस्प

इस वजह से सफेद होते हैं बाल, कलर नहीं लगाइए बल्कि इस घरेलू नुस्खे से बालों को दे काला रंग

न्यूज़ट्रेंड वेब डेस्क: खूबसूरत दिखना हर किसी का सपना होता है। और खूबसूरती में एक और चीज जो मायने रखते हैं वो होते हैं बाल। लेकिन आजकल के समय में बढ़ रहे प्रदूषण और बाजारों में मिल रहे प्रोडक्ट्स के चलते बालों की दुर्दशा होती जा रही है। लेकिन इन दिनों सबसे ज्यादा जो समस्या हो रही है वो हैं बालों के झड़ने का और बालों के सफेद होने का। बालों का सफेद होना आजकल की सबसे बड़ी समस्या है।

लेकिन बढ़ते उम्र के साथ बालों का सफेद होना वाकई एक बड़ी परेशानी हैं। क्योंकि बालों का सफेद होना उम्र बढ़ने के लक्षण माने जाते हैं। लेकिन इन दिनों बालों का सफेद होना सिर्फ बढ़ती उम्र का लक्षण नहीं हैं बल्कि इन दिनों बढ़ रहा पोल्यूशन हैं।

जब सफेद बालों को देखते हैं तो लोग बाजारों में मिलने वाले प्रोडक्टस यूज करते हैं। तो ऐसे में बाल और तेजी से सफेद होने लगते हैं। लेकिन बालों को रंगने के बजाए यदि आप उस दिक्कत का पता लगाएं कि आखिर आपके बाल सफेद क्यों हो रहे हैं। तो आज हम आपको बताते हैं बालोंके सफेद होने का कारण।

बालों के सफेद होने के कारण

सिर्फ उम्र बढ़ने की वजह से ही नहीं बल्कि और भी कई कारण होते हैं जिनकी वजह से लोगों के बाल सफेद हो जाते हैं।

  • बढ़ते प्रदूषण से भी बाल सफेद होने लगते हैं।
  • खराब खानपान और बदलती जीवनशैली।
  • डाई करना भी बाल सफेद होने की एक वजह है।
  • बालों को काला करने के लिए ट्राय करें दादी मां के ये नुस्खें।

नैचुरल डाई

बता दें कि पुराने जमाने में भी महिलाएं बालों को काला करती थीं लेकिन तब उनके साइड इफेकट्स नहीं होते हैं। तो चलिए आज आपको बताते हैं घर में बनाई गई और नैचुरल डाई के बारे में जो आपको बालों को नुकसान भी नहीं पहुचाएंगे। इसे बनाने के लिए इन तीन चीजों की जरूरत होती है-

  • मेहंदी

  • चुकंदर का रस

  • चायपत्ती का पानी

ऐसे बनाएं डाई

  • एक कटोरी में मेहंदी का पाउडर ले लें।
  • अब उसमें जरूरत के अनुसार चायपत्ती का पानी मिलाएं।
  • दो से तीन चम्मच चुकंदर का रस मिलाएं।
  • अब इसे अच्छी तरह से धो लें।
  • इस घोल को छह घंटे के लिए रख दें। छह घंटे बाद आपका नैचुरल डाई तैयार हो जाएगा।

ऐसे करें इस्तेमाल

  • जब डाई तैयार हो जाए तो इसे बालों में लगा लें।
  • फिर इसे आधे घंटे बाद गुनगुने पाने से धो लें।
  • बालों को धोने के बाद बालों में तेल लगाए।
  • अगले दिन बालों में फिर से शैंपू कर लें।

Back to top button