बॉलीवुड

इन बॉलीवुड ऐक्ट्रेस की छोटी से गलती ने बर्बाद कर दिया उनका फिल्मी करियर, नंबर 3 के तो सब थे दीवाने

न्यूज़ट्रेंड एंटरटेनमेंट डेस्क: बॉलीवुड इतना बड़ी इंडस्ट्री हैं कि यहां ना जाने हर साल कितने लोग आते हैं कुछ तो अपनी किस्मत चमका लेते हैं तो कुछ कोशिशें करते रहते हैं। जिनके हाथ वो शोहरत लग जाती हैं उनकी जिंदगी बदल जाती है। लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जो इस शोहरत को अच्छे से संभाल लेते हैं तो वहीं कुछ लोग इस शोहरत को संभाल नहीं पाते हैं। शोहरत के नशे में कुछ ऐसी लत के शिकार हो जाते हैं जो उनको पूरी तरह से बर्बाद कर देती हैं।

या तो वो कुछ ऐसे लोगों के साथ जुड़ जाते हैं जिनसे जुड़ने की वजह से वो बर्बाद हो जाते हैं। तो आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही सेलेब्स के बारे में बताएंगे जिनकी कुछ गलतियों की वजह से उनका फिल्मी करियर पूरी तरह से बर्बाद हो गया।

ममता कुलकर्णी

90 के दशक की जानी-मानी ऐक्ट्रेस ममता कुलकर्णी अपने समय की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक थीं। लेकिन उनका नाता हमेशा ही विवादों से रहा। ममता खबरों में अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने विवादों को लेकर रहीं। खबरों की मानें तो ममता को बॉलीवुड में एंट्री भी अंडरवर्ल्ड में अपनी जान-पहचान होने की वजह से मिली थी। अंडरवर्ल्ड में छोटा राजन एक जाना-माना नाम थे और कहा जाता है कि ममता का कनेक्शन छोटा राजन से ही था। और उसी के कहने पर ही उनको फिल्मों में काम मिला था। उस समय पर अंडरवर्ल्ड से फोन आने पर ही लोगों को फिल्मों में रखा और निकाला जाता था। खबरों की मानें तो ममता और छोटा राजन के बीच अफेयर था और दोनों एक-दूसरे से शादी भी करना चाहते थे लेकिन छोटा राजन के क्रिमिनल रिकार्ड के चलते दोनों कभी एक नहीं हो पाए। इसके बाद ममता ने ड्रग माफिया विक्रम गोस्वामी से शादी कर ली और उनके साथ जाकर दुबई रहने लगी। लेकिन पिछले साल ही दोनों को केन्या में ड्रग स्मलिंग के चलते पकड़ लिया गया।

मंदाकिनी

बॉलीवुड की हिट फिल्म राम तेरी गंगा मैली में लीड रोल में नजर आई मंदाकिनी ने उस फिल्म से लोगों को अपनी दीवाना बना लिया था। बता दें कि मंदाकिनी का नाम अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ जुड़ा था। उस दशक में दोनों के अफेयर की खबरों से बॉलीवुड गलियारों में कानाफूसियां चल रही थी। इस बात पर मोहर तब लगी जब एक मैच के दौरान दोनों को साथ में देखा गया। दोनों की साथ में ये तस्वीरें हर न्यूज पेपर पर छपी। कहा तो ये भी जाता था कि मंदाकिनी की कई फिल्मों में डी-कंपनी का पैसा लगा था। हालांकि मंदाकिनी ने कुछ समय बाद साल 1996 में मशहूर डॉक्टर कग्यूर टी रिनपोचे ठाकुर के साथ शादी कर ली थी।

परवीन बाबी

बॉलीवुड में एक समय पर अपने बोल्ड और हॉट अंदाज के लिए जानी जाने वाली परवीन बाबी का करियर अपनी पीक पर था लेकिन उनकी लाइफ तब बदली जब उनको प्यार हो गया। परवीन बॉबी को बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर महेश भट्ट से प्यार हो गया, लेकिन जब महेश भट्ट से उनका रिश्ता टूटा तो परवीन इस दुख को संभाल नहीं पाई और नशे की आदी हो गई। जिसने उनके करियर को हमेशा के लिए खत्म कर दिया।

मोनिका बेदी

बिग बॉस के शो में आई मोनिका बेदी का रिश्ता अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के साथ होने की खबरें आई थी जिसके बाद से वो अक्सर ही सुर्खियों में बनी रहती है। खबरें तो यहां तक थी की फिल्मों में मोनिका को काम भी अबू सलेम के नाम से मिलता था और वो लोगों को अबू के नाम की धमकी देती थीं। यहां तक की उनकों जेल भी हुई थी लेकिन कुछ सालों बाद वो रिहा हो गई थी।

बता दें कि अबू सलेम और मोनिका को पुर्त‌गाल‌ पुलिस ने एक होटल में पकड़ा था। अबू सलेम पर लिखी बुक ‘माय नेम इज अबू सलेम’ के अनुसार खूबसूरत एक्ट्रेस मोनिका को बॉलीवुड में पहला बड़ा ब्रेक ‘जानम समझा करो’ भी अबू सलेम के कारण ही मिला था।

Back to top button