अध्यात्म

अगर आप भी कालसर्प योग से छुटकारा पाना चाहते हैं तो सोमवार को करें ऐसे पूजा!

ज्योतिष शास्त्रियों ने कालसर्प से मुक्ति के लिए बहुत से उपाय बताये गए हैं, जिनको अपनाकर आप इससे छुटकारा पा सकते हैं। अगर आप कालसर्प दोष से मुक्ति पाने के लिए विधि-विधान से पूजा करना चाहते हैं तो देश में केवल दो ही ऐसी जगह हैं, जहाँ आप पूजा कर सकते हैं। इसके लिए उज्जैन और नासिक ही दो ऐसी जगह हैं, जिसे सबसे उपयुक्त माना गया है।

उचित विधि-विधान से पूजा करके पा सकते हैं मुक्ति:

आप तो जानते ही हैं कि हर व्यक्ति के लिए यहाँ जा पाना संभव नहीं है। अन्य उपाय के तौर पर ज्योतिष शास्त्र के ज्ञाताओं का कहना है कि जिस व्यक्ति के जन्मकुंडली में कालसर्प योग में होता है, वह पूजा करके एवं उचित विधि-विधान का पालन करके इससे मुक्ति पा सकता है। सुबह स्नान करने के बाद आप स्वच्छ वस्त्र धारण करके किसी पवित्र नदी किनारे जाएँ। वहाँ सबसे पहले अपने इष्टदेव की पूजा करें, उसके बाद भगवान शिव की पूजा के साथ-साथ अन्य देवी-देवताओं की पूजा करें। पूजा के बाद अपने सामर्थ्य के अनुसार चाँदी के नाग-नागिन बनवाकर नदी में विसर्जित कर दें।

दूर हो जाती हैं धन-सम्पदा सम्बन्धी सभी समस्याएँ:

यह करने से जिसको भी कालसर्प योग की समस्या है और इसकी वजह से उनके जीवन में जो भी समस्याएँ आ रही हैं, उनसे छुटकारा मिल जाता है। व्यक्ति की धन-सम्पदा सम्बन्धी सभी समस्याएँ भी दूर हो जाती हैं। इसके अलावा अगर कालसर्प का दोष है तो सोमवार के दिन शिव मंदिर में नाग की पूजा करके जलाभिषेक किया जाये तो, इसका प्रभाव कम हो जाता है। साथ ही साथ ग्रहों के प्रकोप से भी मुक्ति मिलती है।

राशि के अनुसार करें कालसर्प दोष का उपाय:

*- मेष:

अगर आपकी राशि मेष है, और आपके जन्मकुंडली में कालसर्प का दोष है तो आप बैल को जौ खिलाएँ, फायदा होगा।

*- वृषभ:

आपकी राशि वृषभ है और आपको कालसर्प दोष है तो किसी मंदिर या धार्मिक स्थल पर सफ़ेद रंग की ध्वजा चढ़ाएँ।

*- मिथुन:

मिथुन राशि वालों को कालसर्प से मुक्ति पाने के लिए गाय को हरी मूंग की दाल खिलानी चाहिए।

*- कर्क:

कर्क राशि वालों को अपने कालसर्प दोष से मुक्ति पाने के लिए पंचामृत से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए, उसके बाद नाग की पूजा करनी चाहिए।

*- सिंह:

इस राशि वालों को कालसर्प से मुक्ति पाने के लिए एक मुट्ठी जौ लेकर गौ मूत्र से साफ़ करके ने बाद उसे लाल कपड़े में बांध कर रख लेना चाहिए।

*- कन्या:

इस राशि के लोगों को हाथी दांत से बनी हुई कोई भी चीज अपने पास हमेशा रखनी चाहिए, इससे कालसर्प के प्रभाव का को कम किया जा सकता है।

*- तुला:

तुला राशि वालों को अपने कालसर्प योग से मुक्ति पाने के लिए हनुमान जी को लाल चन्दन अर्पित करना चाहिए।

*- वृश्चिक:

वृश्चिक राशि वालों को गौ मूत्र से स्नान करके के बाद गौ मूत्र को पीना चाहिए, ऐसा करने से कालसर्प दोष से मुक्ति पायी जा सकती है।

*- धनु:

धनु राशि वालों को कालसर्प का दोष ख़त्म करने के लिए चलते हुए जल में जौ प्रवाहित करना चाहिए।

*- मकर:

मकर राशि वालों को रूद्र भगवन के मंदिर में रुद्राभिषेक करना चाहिए उसके बाद रूद्र पाठ करना चाहिए।

*- कुंभ:

इस राशि वाले लोगों को रात को सोने से पहले अपने सिरहाने के पास एक कटोरी दूध रखना चाहिए, एवं सुबह उठने के बाद वह दूध कुत्ते को पिला देना चाहिए।

*- मीन:

इस राशि वाले लोगों को कालसर्प के दोष से मुक्ति पाने के लिए मछलियों को आटे की गोलियां खिलानी चाहिए।

Back to top button