बॉलीवुड

हनीमून मनाकर लौटीं प्रियंका का बदल गया अंदाज, देखें तस्वीरों में कैसे बदल गई हैं देसी गर्ल

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा निक जोनास से शादी के बाद लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। प्रियंका अब अपना हनीमून मनाकर लौटी हैं, लेकिन उनका बदला हुए अंदाज एक बार फिर लोगों का ध्यान खींच रहा है। हाल ही में कुछ समय पहले प्रियंका और निक को लॉस एंजलिस में स्पॉट किया गया था। इस समय में प्रियंका की ऐसी तस्वीरें सामने आईं हैं जिनमें उनका लुक बदला हुआ लग रहा है। इतना ही नहीं निक भी कुछ बदले बदले नजर आ रहे हैं।

प्रियंका ने करवाया हेयर कट

इससे पहले आप सोचने पर मजबूर हो जाएं की आखिर क्या बदल गया है तो आपको बता दें कि प्रियंका के बालों की स्टाइल बदल गई हैं। प्रियंका को देखकर लग रहा है कि उन्होंने अपनी हेयर कटिंग करा ली है और साथ ही हेयर कलर भी का लिया है। इतना ही नहीं निक की हेयरस्टाइल भी बदली बदली नजर आ रही है और उन्होंने भी अपना हेयर कलर करवा लिया है।

इस दौरान प्रिंयका ब्लू जींस के साथ ब्लैक बूट पहने नजर आई हैं साथ ही ब्लैक को भी पहन रखा है। वहीं निक ने ऑफ व्हा रंग की जैकेट पहनी हुई हैं। लंबे समय तक शादी और रिसेप्शन मनाने वाले इस जोड़े ने अपना हनीमून भी लंबे समय तक मनाया है और फाइनिली अब अपना हनीमून खत्म कर दोनों लौट आए हैं। इसी दौरान दोनों को लॉस एंजलिस में देखा गया था।

निक ने प्रियंका के लिए खरीदा बंग्ला

इसके साथ ही यह भी बता दें कि निक ने प्रियंका के लिए अमेरिका के बेवर्ली हिल्स में 15 बेडरुम वाला एक मेंशन खरीदा है। इस घर की भारतीय रुपए में कीमत 46.5 करोड़ रुपए हैं। यह मेंशन 4129 स्वाकर फीट में बना हैं जिसमें पांच बड़े बेडरुम और काफी ब़े बड़े बाथरुम भी हैं। घर के अंदरही एक खूबसूरत स्विमिंग पूल भी हैं। यहां से बेवर्ली हिल्स का नजारा साफ नजर आता है।

बता दें कि प्रियंका और निक ने बहुत कम समय के लिए एक दूसरे को डेट किया और फिर जोधपुर में शादी कर ली। दोनों नें पहले ईसाई रीति रिवाज से 1 दिसंबर को शादी की और इसके बाद 2 दिसबंर को दोनों ने हिदु रीति रिवाज से शादी की। शादी के बाद प्रियंका और निक ने कई रिसेप्शन दिए थे जिसमें पीएम मोदी शामिल हुए थे। इसके अलावा उनके आखिरी रिसेप्शन में बॉलीवुड के कई नामचीन हस्तियां भी शामिल हुई थीं।

फिल्मों की शूटिंग कर रही हैं प्रियंका

प्रियंका इन दिनों स्काइ इज पिंक की शूटिंग कर रही हैं। इसके साथ ही प्रियंका जल्द ही हॉलीवुड फिल्म इजट इट रोमांटिक में नजर आएंगी। इजंट इट रोमांटिक एक कॉमेडी रोमांटिक फिल्म है जिसका निर्देशन टॉड स्ट्रॉय शुल्सन कर रहे हैं। इस फिल्म में प्रियंका यग दूत का किरदार निभाती नजर आएंगीं। इस फिल्म में प्रियंका के अलावा लिआम हेम्सवर्थ और रिबेल विल्सन जैसे कलाकार काम कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर इस फिल्म से जुड़ी कुछ तस्वीरें सामने आई थीं। बॉलीवुड की बात करें तो खबर हैं कि प्रियंका संजय लीला भंसाली की फिल्म हीरा मंडी का हिस्सा हो सकती हैं। बॉलीवुड में उनकी आखिरी फिल्म बॉजीराव मस्तानी थी जिसमें उन्होंने काशीबाई का बेहतरीन रोल निभाया था। प्रियंका बहुत जल्द करीना के साथ कॉफी विद करण में भी दिखाई देंगी।

यह भी पढ़ें

 

Back to top button