बॉलीवुड

निक ने प्रियंका को गिफ्ट किया हैं लॉस एंजलिस में एक मेंशन, कीमत कर देगी हैरान

न्यूज़ट्रेंड एंटरटेनमेंट डेस्क: प्रियंका औऱ निक की शादी को एक महीने से ज्यादा का समय हो गया है, बता दें कि इनकी शादी बीते साल की सबसे चर्चित शादियों में से एक रही थी। प्रिंयका और निक ने जोधपुर के उम्मेद भवन से शादी की थी और उनकी शादी क्रिश्चियन और हिंदू दोनों रीति-रिवाजों से हुई थी। बता दें कि शादी के बाद दोनों ही अपने रिसेप्शन की पार्टीज में बिजी रहे थे और शादी के काफी समय बाद दोनों फाइनली अमेरिका वापस गए और तब से वहीं हैं।

 

 

View this post on Instagram

 

Happiness in the mountains ⛰ ❤️?

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

 

बता दें कि निक, प्रियंका का खासा ख्याल रखते हैं, और इस बार उन्होंने पीसी के लिए ऐसा कुछ किया है जिसे जानकर प्रियंका  की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहेगा। जी हां, सही सुन रहे हैं आप। खबरों की मानें तो निक जोनास ने प्रियंका के लिए लॉस एंजल्सि में एक मैंशन बनवाया है। जिसे वो प्रियंका को शादी के पहले ही गिफ्ट कर चुके हैं। बता दें कि इस मेंशन की कीमत 6.5 मिलियन डॉलर (तकरीबन 46 करोड़ रुपये) है। इस मैंशन में प्रियंका की हर पसंद का खास ख्याल रखा गया हैं। बता दें कि इस मैंशन में एक बड़ा स्वीमिंगपूल और 5 बेडरूम हैं. इसके साथ ही इस मैंशन की सबसे खास बात यह है कि इसकी टेरिस में वुडन वर्क किया गया है।

 

 

View this post on Instagram

 

And then.. there was only him… ?

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

बात करें प्रियंका के वर्क प्रोफाइल की तो इन दिनों वो बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों ही प्रोजेक्टस में काफी बिजी हैं। बॉलीवुड में वो फरहान अख्तर और जायरा वसीम के साथ आने वाली स्काई इज पिंक में नजर आएंगी तो वहीं खबरें ये भी हैं कि वो जल्द ही संजय लीला भंसाली के साथ भी काम कर सकती हैं। लेकिन इस बात की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है।

बता दें कि कुछ ही समय पहले दोनों अपना हनीमून मनाकर वापस आए हैं। दोनों अपने हनीमून पर कैरेबियन आइलैंड्स गए हुए थे। जहां पर दोनों ने खूब मस्ती की और वो फोटोज सोशल मीडिया पर खूब शेयर भी की।

Back to top button