स्वास्थ्य

शरीर के ताकत के साथ चेहरे की सुंदरता बढ़ाता है पपीता, जानें क्या है इसके फायदे

पपीता एक ऐसा फल है जिसके कच्चे रुप के भी उतने ही फायदे है जितने की पके रुप के। पेट के लिए तो पपीता बेहद ही लाभदायक होता है। इसमें पेप्सिन पाया जाता है जो भोजन पचाने में मदद करता है। साथ ही पपीते में बीटा कौरोटिन, लाइकोपिन भी पर्याप्त मात्रा में होता है। यह पुरुषों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। पपीते का सेवन करने से प्रोस्टेट कैंसर की आशंका कम हो जाती है।

जोड़ों में आराम

पपीता खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं और जोड़ों के दर्द में बहुत लाभ मिलतै है। पपीत को अंदर प्रोटीन फाइबर औऱ आयरन होता है जिससे भोजन आसानी से पच जाता है और साथ ही कमजोरी को भी दूर करता है।

यह भी पढ़ें : पपीता खाने का सही समय

दिल के लिए फायदेमंद

पपीते में एंटीऑक्सीडेटं मौजूद होता है ज शरीर में कॉलोस्ट्रॉल को जमने नहीं देता। इससे दिल से जुड़े रोगों का खतरा कम होता है। साथ ही इसमें फाइबर भी होता है। यह कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रिंत रखता है जिसके चलते शरीर में फैट नहीं बन पाता और शरीर एक्टिव महसूस करता है।

स्त्रियों के लिए फायदमेंद

पपीते का सेवन करना महिलां के लिए भी फायदेमं होता है। अगर पीरियड्स में किसी तरह की समस्या हो तो पपीते का सेवन करना सही रहता है। हालांकि अगर गर्भ धारण करना हों या फिर गर्भवती हो गईं हों तो पपीते का सेवन नहीं करना चाहिए।

कैंसर से बचाए

हरे पपीते में एंटीऑक्सीडेंट पाएं जाते हैं और साथ ही विटामिन ए, सी और ई भी जिसके सेवन से शरीर में कैंसर का खतरा कम हो जाता है। पुरुषों के लिए हरे पपीते का सेवन बहुत अच्छा माना जाता है क्योंकि ऐसा करने से प्रोस्टेट कैंसर की संभावना कम हो जाती है।

इम्यूनिटी बनाएं मजबूत

पपीते के सेवन से इम्यूनिटी सिस्टम भी मजबूत होता है। इसमें विटामिन ए, सी और ई पाया जाता है। इसके रोजाना सेवन से शरीर को बीमारी से लड़ने की ताकत मिलती है। पपीते का सेवन करेंगे तो शरीर मजबूत बनेगा और बीमारी पास नहीं फटकेगी। इम्यूनिटी मजबूत बनाए रखने से शरीर में किसी भी तरह की कमी नहीं होती है।

चेहरा बनाएं खूबसूरत

शरीर के लिए इतना फायदेमंद होने वाला पपीता चेहरे की खूबसूरती के लिए भी बहुत काम आता है। पपीते के गूदे को चेहरे पर लगाने से मुंहासा और झांई से चेहरे को छुटकारा मिलता है। साथ ही इसमें पाए जाने वाले गुणों के कारण चेहरे का रुखापन भी गायब हो जाता है। पपीता एंटीरिंकल का काम करता है। साथ ही पपीते को लगाने और खाने से चेहरे के दाग धब्बे भी गायब होते हैं।

मेटाबॉलिज्म बनाएं मजबूत

पपीते के रस में पपाइन पाया जाता है जो खाना आसानी से पचा देता है। जिन लोगो को कब्ज की समस्या होती है और उनका पेट सही समय से साफ नहीं होता है ऐसे लोगों को पपीते का सेवन नियमित रुप से करना अच्छा रहा। पपीते में विटामिन बी भरपूर मात्रा में होता है। इससे शरीर को फॉलिक एसिड, विटामिन बी 6, विटामिन बी 1 मिलता है और पेट साफ रहने की वजह से चेहरे पर कोई दाग धब्बे या दाने नहीं निकलते हैं।

यह भी पढ़ें

Back to top button