राशिफल

साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 जनवरी: सूर्य की बदलेगी दिशा, इन 5 राशियों को मिलेगा प्यार और सम्मान

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 14 जनवरी से 20 जनवरी तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस सप्ताह भागीदारी मे लाभ होगा। शत्रुओं और प्रतिस्पर्धियों की वजह से परेशानी होगी। उच्च पदाधिकारियों के साथ विवाद टालिएगा। आय के स्रोत विकसित होंगे। मित्रों के सहयोग से कारोबार में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। स्वजनों से निकटता बढ़ेगी। परिवारिक दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु मन चिन्तित होगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई-लिखाई में पूरी तरह मन नही लगेगा। बड़ी योजनाओं और विचारों पर बात होगी।

प्यार के विषय में : सिंगल लोगों के प्रेम के लिए अनुकूल समय है।

करियर के विषय में : बिजनेस और नौकरी के सिलसिले में की गई यात्राएं आपके लिए फायदेमंद रहेंगी।

हेल्थ के विषय में : वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता करनी पड़ेगी। मधुमेह के रोगियों को लाभ होगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस सप्ताह विदेश से लाभदायी समाचार मिलने की संभावना अधिक है। पूंजी निवेश करने वालों के लिए समय लाभदायी रहेगा। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। धन और यश की हानि होने की संभावना है। समझदारी से आप कार्य करेंगे। मेहनत का फल अवष्य मिलेगा। नया काम भी शुरू हो सकता है। आप बडे़-बुजुर्गों का आदर करने में अग्रणी रहेंगे। संघर्ष और कई उथल-पुथल के बाद यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहेगा।

प्यार के विषय में : रोमांस के मामले में सावधानी बरतने की जरूरत है।

करियर के विषय में : विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है।

हेल्थ के विषय में : यह सप्ताह स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस सप्ताह आप जोखिम वाले कार्य सावधानी से करें। व्यापार ठीक चलेगा। प्रतिस्पर्धियों की पराजय होगी। आज कोई महत्त्वपूर्ण योजना भी बना सकते हैं। कोई छोटे प्रवास का आयोजन भी हो सकता है। लंबित परियोजनाएँ पूरी होने की दिशा में बढ़ेंगी। पुरानी गलतफहमी भी दूर हो सकती है। किसी व्यक्ति की बातों से प्रभावित हो सकते हैं। विद्यार्थी अपना ध्यान ना भटकने दें और अपनी समय सारणी का ख्याल रखें।

प्यार के विषय में : अगर नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो इस सप्ताह आपको सफलता मिलने के आसार हैं।

करियर के विषय में : कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की मदद मिलेगी। स्टूडेंट्स का तनाव बढ़ सकता है।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह शरीर में आलस्य बना रहेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस सप्ताह आपके कार्य सफल होंगे। भाग्य में लाभदायक परिवर्तन आएंगे। विरोधी और प्रतिस्पर्धी अपनी चाल में असफल रहेंगे। सफर के लिए समय ज्यादा अच्छा नहीं है। इस सप्ताह कोई व्यक्ति आपके करियर की समस्या का सही समाधान निकाल सकता है। यह सप्ताह आपके लिए कई चुनौतियां लेकर आएगा। हालांकि इस कठिन समय के बावजूद आप अपनी ग्रोथ बनाए रखेंगे। नई योजना पर विचार करने के लिहाज से यह सप्ताह अच्छा हो सकता है।

प्यार के विषय में : आपके प्रेम संबंध बनते-बिगड़ते रहेंगे।

करियर के विषय में : नौकरी में बदलाव या प्रमोशन होने से तरक्की संभव है।

हेल्थ के विषय में : शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रहेगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

सिंह राशि के जातकों के मन में आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। घर के वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी। एक लम्बा दौर जो काफी समय से आपको दबोचे हुए था, खत्म हो चुका है। मित्रों से हुई मुलाकात से आनंद का अहसास होगा। विवाहोत्सुकों के लिए विवाह के योग अच्छे हैं। आप बेमिसाल विचारों से भरे हैं लेकिन ये विचार अपना महत्व खो देंगे। किसी भी प्रकार की स्थिति में आपका साथ देने वाला कोई साथी हमेशा आपके साथ रहेगा।

प्यार के विषय में : पार्टनर पर जोर जबरदस्ती ना करें। पति-पत्नी के बीच संबंध सामान्य रहेंगे।

करियर के विषय में : पैसों का ध्यान रखें। नौकरी वालों को अधिकारियों से मदद मिलेगी।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से सप्ताह अच्छा बीतेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

कन्या राशि के जातक गप्पबाजी और अफवाहों से दूर रहें। परिवारजनों से उग्र चर्चा के कारण मनमुटाव न हो इसका खास ध्यान रखिएगा। आकस्मिक मुनाफे के जरिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। व्यक्तित्व प्रभावशाली बना रहेगा। परिवार का सुख अच्छा मिलेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आप अपने लक्ष्य को किसी भी तरह पूरा करने में सफल होंगे। दैनिक जीवन से हटकर कुछ अच्छा मनोरंजक समय बिताने की कोशिश करेंगे।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधी मामलों में अनिश्चितता का सामना करेंगे।

करियर के विषय में : मेहनत ज्यादा हो सकती है। निवेश के लिए समय अच्छा है। रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। क्रोध न करें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस सप्ताह आपकी योजनाओं में आखिरी समय में बदलाव हो सकते हैं। कुछ पुराने मित्रों से संपर्क बन सकते हैं। रचनात्मक अथवा तो सर्जनात्मक क्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त होगा। आपका जीवनसाथी आपकी कमजोरियों को सहलाएगा और आपको सुखद अनुभूति देगा। बिना किसी खास प्रयास के आप आसानी से सभी कार्यों को पूरा कर लेंगे और अपनी समस्याओं के समाधान ढूंढेंगे। किसी प्रतिद्वंदी के साथ कोई परियोजना सांझा करनी पड़ सकती है।

प्यार के विषय में : पार्टनर की तरफ से भरपूर प्यार मिलेगा।

करियर के विषय में : निवेश करने के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती हैं।

हेल्थ के विषय में : शारीरिक, मानसिक स्वस्थ और उत्साही बने रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस सप्ताह वैवाहिक चर्चा से प्रसन्न रहेंगे। एक समय में एक ही काम करें पूरे फोकस के साथ, जल्द ही सफलता मिलेगी। परिवार के किसी सदस्यों के साथ वैचारिक मतभेद उत्पन्न होंगे। स्वतंत्रापूर्वक कोई फैसला लेने जा रहे हैं तो फिलहाल उसके लिए यह उपयुक्त समय नहीं है। इस सप्ताह आपकी ऐसी व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जिनकी सोच व कार्य-शैली आपसे बहुत मिलती है। आप इस संबंध को आगे ले जाने पर विचार करेंगे।

प्यार के विषय में : पति-पत्नी के बीच प्यार बना रहेगा।

करियर के विषय में : किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : सेहत अच्छी रहेगी, शरीर में चुस्ती-देखने को मिलेगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस सप्ताह आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और कुछ असाधारण करेंगे। किसी महिला से आपको लाभ मिल सकता है। दोस्तों और स्नेहीजनों के साथ प्रवास या पर्यटन का योग है। कम समय में काम को पूर्ण करेंगे। मेहनत अधिक होगी। किसी सामाजिक प्रसंग में उपस्थित रहना पड़ सकता है। आकस्मिक धनलाभ होने की भी संभावना है। किसी भी प्रकार के निवेश से बचें क्योंकि वित्त की दृष्टि से यह सप्ताह अनुकूल नहीं है।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधों की दृष्टि से समय अनुकूल हैं। सिंगल लोग किसी रोमांटिक रिलेशनशिप में आ सकते हैं।

करियर के विषय में : कार्यक्षेत्र में लाभ के योग हैं। स्टूडेंट्स के लिए सप्ताह अनुकूल है।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती है। विशेष रोग के पीछे आकस्मिक खर्च हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस सप्ताह अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। हर कार्य दृढ़ मनोबल से पूरा होगा। मेहनत के अनुसार प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। अधिकारी आप के काम से संतोष का अनुभव करेंगे। विद्यार्थियों को शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आपका संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। प्रवास के योग हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कामकाज मिला-जुला रहेगा। किसी प्रकार के झूठे आरोप परेशानी में डाल सकते है।

प्यार के विषय में : आपका प्रिय आपके साथ में समय बिताने और तोहफ़े की उम्मीद कर सकता है।

करियर के विषय में : कारोबारी भागीदारी वाले व्यवसायों और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश न करें।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों के मन में कुछ नया करने की इच्छा पैदा हो सकती है। बेवजह किसी से विवाद हो सकता है। आपको अपने विचारों को स्पष्टता से अभिव्यक्त करने की कोशिश करनी चाहिए। परिवार का सहयोग मिलेगा। धन खर्च होने की संभावना है। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ेंगे। अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा।

प्यार के विषय में : अविवाहित लोगों को विवाह प्रपोजल मिल सकते हैं।

करियर के विषय में : करियर संबंधी संभावनाएं प्रबल होंगी।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य की स्थिति की चिंता होगी। बच्चों के स्वास्थ्य पर मौसम का प्रतिकूल प्रभाव रहेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस सप्ताह आपका अध्यात्म की ओर रुझान बढ़ेगा। इससे आपको खुशी व संतोष मिलेगी। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। किसी गलतफहमी और दुर्घटना से बचकर रहें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। इस सप्ताह तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। यदि आप सावधान नहीं रहेंगे तो कोई नुकसान उठाना पड़ सकता है। नौकरी या बिजनेस में कुछ ऐसे काम होने के योग हैं जिनका फायदा आपको आने वाले दिनों में मिलेगा।

प्यार के विषय में : प्रेमी या जीवन साथी को बेहतर महसूस कराने का प्रयास करने में सफलता मिलेगी।

करियर के विषय में : कारोबार में ज्यादा खर्च हो सकता है। निवेश करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। खासी- सर्दी जुकाम से थोड़ा बहुत परेशान हो सकते हैं।

आपने साप्ताहिक राशिफल 14 जनवरी से 20 जनवरी का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 14 जनवरी से 20 जनवरी का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 14 जनवरी से 20 जनवरी’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : चाहते हैं भाग्य से परिपूर्ण पत्नी तो कुंवारे लड़के करें शिवजी का ये उपाय, भोलेनाथ की कृपा से मिलेगी सौभाग्यवती

Back to top button