बॉलीवुड

एक बार फिर से कपूर खानदान में बजने वाली हैं शहनाई, इस लड़की के हाथ लगेगी मेंहदी

न्यूज़ट्रेंड एंटरटेनमेंट डेस्क: बॉलीवुड जगत में साल २०१८ काफी खुशियों भरा रहा इस साल कई बॉलीवुड सेलेब्स शादी के बंधन में बंध गए। बता दें कि इन दिनों एक नया दौर चला है कि ये ऐक्टर्स भारत के बाहर जाकर शादी कर रहे हैं, इतना ही नहीं उनकी शादी की कोई पिक सोशल मीडिया पर वायरल ना हो इस बात के भी खासा इंतजाम किए जाते हैं। हाल ही में हुई दीपिका-रणवीर और प्रियंका-निक की शादी में ये देखने को मिला, लेकिन बॉलीवुड में एक शादी ऐसी हुई जिसने ना तो अपने शादी के फोटोग्राफ्स छुपाए और ना ही मीडिया को कही से बैन किया। जी हां हम बात कर रहे हैं सोनम कपूर की शादी की।

सोनम कपूरी की शादी कई मायनों में काफी खास थी, पहली तो ये कि सोनम ने मुंबई में ही अपनी शादी करी, दूसरा ये कि उन्होंने अपनी शादी के हर फंक्शन को काफी एंज्व्याए करा और मीडिया को कही से बैन नहीं करा, सोनम की शादी में उनको दुल्हन के लिवाज में देखने के लिए फैंस को कई दिनों का इंतजार नहीं करना पड़ा था। सोनम की शादी से जुड़ी हर एक तस्वीर तुरंत ही सोशल मीडिया में वायरल हो रही थी और लोगों को ये बात पसंद भी आई थी।

अब आपको बता दें कि कपूर परिवार में एक बार फिर से शहनाइयां बजने वाली हैं। खबरों की मानें तो इस साल कपूर खानदान में रिया की शादी होने वाली है। बता दें कि रिया की शादी करण बूलानी के साथ होगी, दोनों काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। सिर्फ रिया ही नहीं बल्कि कपूर फैमिली में भी सभी लोग करण को काफी पसंद करते हैं।  सूत्रों की मानें तो सोनम की शादी से पहले अनिल चाहते थे कि रिया की शादी हो लेकिन तब रिया शादी के लिए तैयार नहीं थी। इसलिए सोनम की शादी पहले कर दी गई।

बात करें करण की तो वो बॉलीवुड के जाने-माने क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं, तो वहीं रिया भी बॉलीवुड की जानी-मानी फिल्म प्रोड्यूसर हैं। हाल ही में रिया ने फिल्म वीरे दी वेडिंग को प्रोड्यूज किया था। इसमें सोनम कपूर के साथ करीना कपूर, स्वरा भास्कर भी नजर आई थी।

Back to top button