बॉलीवुड

इन बॉलीवुड सेलेब्स ने दूसरी शादी करने के लिए बदल लिया था धर्म, बन गए थे हिन्दू से …

न्यूज़ट्रेंड एंटरटेनमेंट डेस्क: एक कहावत है कि प्यार और जंग में सब जायज हैं। जब कोई ईश्क की गिरफ्त में होता है तो उसको इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता की लोग क्या कहेंगे और कौन क्या सोचेगा, उसके दिलों दिमाग में बस एक चीज ही होती है कि वो आखिर किस तरह से अपने प्यार को हासिल करे। इश्क के जुनून में इंसान इस कदर खो जाता है कि फिर उसे किसी से कोई मतलब नहीं रहता। आज हम आपको ऐसे ही प्यार करने वाले लोगों के बारे में बताएंगे जिन्होंने अपने प्यार को पाने के लिए अपना धर्म ही बदल दिया।

धर्मेंद्र

बॉलीवुड के हीमैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र के जिंदगी के इस राज के बारे में शायद ही आप जानते हों। बता दें कि धर्मेंद्र और हेमा मालिनी जब एक-दूसरे के करीब आए तब तक धर्मेंद्र की शादी हो चुकी थी, लेकिन धर्मेंद्र और हेमा का प्यार उस कगार पर था जहां पर दोनों अलग होने की सोच भी नहीं सकते थे। क्योंकि हिंदू धर्म में एक शादी के साथ आप दूसरी शादी नहीं कर सकते हैं लेकिन इस्लाम में ऐसा कोई नियम नहीं हैं। धर्मेंद्र मे हेमा से शादी करने के लिए इस्लाम धर्म कबूल कर लिया था। और फिर हेमा से शादी कर ली थी। बता दें कि धर्मेंद्र की पहली शादी महज 19 साल की उम्र में प्रकाश कौर के साथ हुई थी।

आयशा टाकिया

बॉलीवुड में फिल्म टार्डन द वंडर कार से डेब्यू करने वाली आयशा टाकिया का फिल्मी सफर कुछ खास नहीं रहा। आयशा ने कई फिल्मों में काम किया लेकिन उनको किसी भी फिल्म से वो सफलता नहीं मिल पाई। जिसके चलते आयशा ने फिल्मों से दूरी बना ली और शादी करने का फैसला लिया। बता दें कि आयशा ने समाजवादी पार्टी नेता अबू आजमी के बेटे फरहान आजमी के साथ शादी कर ली। फरहान और आयशा काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। बता दें कि फरहान से शादी करने से पहले आयशा ने इस्लाम धर्म अपनाया था। जिसके बाद ही दोनों की शादी हुई थी।

ममता कुलकर्णी

90 के दशक की जानी-मानी ऐक्ट्रेस ममता कुलकर्णी अपने समय की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक थीं। लेकिन उनका नाता हमेशा ही विवादों से रहा। खबरों की मानें तो ममता का कनेक्शन अंडरवर्ल्ड में छोटा राजन के साथ था इतना ही नहीं दोनों के बीच  अफेयर की खबरें भी थीं और दोनों एक-दूसरे से शादी भी करना चाहते थे लेकिन छोटा राजन के क्रिमिनल रिकार्ड के चलते दोनों कभी एक नहीं हो पाए। इसके बाद ममता ने ड्रग माफिया विक्रम गोस्वामी से शादी कर ली और उनके साथ जाकर दुबई रहने लगी। बता दे कि विक्रम को एक बार ड्रग तस्करी करते हुए यु.ऐ.ई में गिरफ्तार कर लिया था, और उनको 25 साल की सजा सुनाई गई थी। लेकिन अगर वो इस्लाम धर्म को कबूल कर लेते तो उनकी सजा कम कर दी जाती , जिसके चलते विक्रम ने इस्लाम धर्म अपना लिया था और ममता ने भी उनसे शादी करने से पहले इस्लाम धर्म अपनाया था।

महेश भट्ट

बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर महेश भट्ट भले ही काफी फेमस हों लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बहुत ही कम लोगों को पता हैं। बता दें कि महेश भट्ट के माता-पिता ने कभी शादी नहीं की दरअसल महेश की मां मुस्लिम थी और पिता हिंदू जिस वजह से दोनों कभी शादी नहीं कर पाए थे औऱ वो बचपन से ही अपनी मां के साथ रहते थे लेकिन इस बात का असर उन पर पड़ा था जिसके चलते उन्होंने भी अपनी लाइफ में शादी को इतनी अहमियत नहीं दी। जह महेश कालेज में पढ़ाई कर रहे थे तभी उनको वहां उन्हें  लॉरिएन ब्राइट नाम की लड़की से प्यार हुआ और दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

शादी के बाद लॉरिएन का नाम बदलकर किरन भट्ट रख दिया। बता दें कि जब ंमहेश और परवीन बाबी के अफेयर की वजह से महेश और किरन के रिश्ते में कड़वाहट पैदा हो गई और इसी के चलते महेश भट्ट मे सोनी राजदान से शादी कर ली। बता दें की सोनी राजदान से शादी करने के लिए महेश ने इस्लाम धर्म कबूल किया था।

Back to top button