बॉलीवुड

रणवीर सिंह के बाद अब ये हैंडसम एक्टर करने जा रहा है शादी, अफेयर्स ने बटोरीं थी खूब सुर्खियां

बॉलीवुड में एक के के बाद एक धुआंदार फिल्में बन रही हैं और एक के बाद एक जबरदस्त शादियां भी हो रही हैं। इस लिस्ट में एक औऱ नाम जुड़ता नजर आ रहा है। इस लिस्ट में फिल्म निर्माता, पटकाथ लेखक, एक्टर, सिंगर, फिल्म डॉयरेक्टर, टीवी होस्ट यानी की फरहान अख्तर का नाम शामिल है। फरहान को बॉलीवुड का ऑलराउंडर कहते हैं। एक्टिंग, फिल्म मेकिंग, सिंगिंगी के साथ साथ वह एक सफल होस्ट भी रह चुके हैं।  उनके पिता जावेद अख्तर हैं और मां शबाना, लेकिन अपने दम पर फरहान ने अपना नाम बनाया है। 9 जनवरी को फरहान अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। साथ ही खबर है कि इस साल वह शादी के बंधन में भी बंध सकते हैं।

शिबानी को डेट कर रहे हैं फरहान

दरअसल फरहान और शिबानी दांडेकर की डेटिंग की खबरें लगातार चर्चा में बनी हुई है। दोनों ने कभी भी इस बात को सामने नहीं स्वीकारा है कि उनका अफेयर चल रहा है, लेकिन साल की शुरुआत के साथ दोनों अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात करते नजर आ रहे हैं। पहले सिर्फ शिबानी थीं जो सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर करती थीं, लेकिन अब यह काम फरहान की तरफ से भी होने लगा है। ऐसे में यह खबरें आने लगी है कि दोनों अपने रिलेशन को लेकर काफी सीरियस हो गए हैं और साल के अंत तक शायद शादी भी कर लें।

गौरतलब है की फरहान पहले भी शादी कर चुके हैं। साल 2000 में उन्होंने हेयर स्टाइलिस्ट अधुना भावनी के साथ शादी की थी। इससे पहले अधुना के साथ फरहान तीन साल के सिरियस रिलेशनशिप में थे। इतना ही नहीं फरहान की दो बेटियां भी है अकीर और शाक्या। हालांकि उनका रिश्ता अच्छे से चलते हुए भी खत्म हो गया और 21 जनवरी 2016 को दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसले पर मुहर लगा दी।

कई एक्ट्रेसेज के साथ जुड़ा है नाम

अलग होने के बाद फरहान का नाम श्रद्धा कपूर के साथ जुड़ा। फिल्म रॉक आन 2 के सेट पर श्रद्धा और फरहान की दोस्ती कुछ ज्यादा ही बढ़ने लगी। यहां तक की शक्ति कपूर को इस बात से काफी दिक्कत होने लगी थी और उन्होंने श्रद्धा की शादी कहीं और कराने की बात भी कह दी थी। हालांकि फिल्म फ्लॉप होने के बाद वह मामला भी शांत हो गया। अदिती राव हैदरी के साथ भी फरहान का नाम काफी जोड़ा गया।

हालांकि किसी के साथ भी फरहान का नाम बहुत ही गंभीरता से नहीं जुड़ा। शिबानी को लेकर फरहान काफी गंभीर नजर आते हैं। फिलहाल जिस तरह से दीपिका रणवीर, सोनम- आनंद, नेहा- अंगद, ईशा- आनंद की शादी हुई है ऐसे में एक नाम और जुड़ जाए तो ज्यादा हैरत की बात भी नहीं होगी। फरहान अख्तर ने अपने करियर में कई फिल्में की जो काफी हिट भी रहीं औऱ कुछ फ्लॉप भीं। उनकी फिल्म भाग मिल्खा भाग ने उन्हें राष्ट्रीय पुरुस्कार विजेता भी बनाया।उनकी बनाई हुई सबसे हिट फिल्म डॉन 2 और दिल चाहता है। काफी समय पहले रिलीज हुई लखनऊ सेंटर पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। अब देखना होगा कि इस साल फरहान पहले किसी फिल्म की घोषणा करते हैं या फिर शादी की।

 

यह भी पढ़ें

Back to top button