राशिफल

Rashifal 8 January 2019: हनुमान जी की कृपा से आज हीरे की तरह चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत

हम आपको मंगलवार का राशिफल बता रहे हैं। मंगलवार हनुमान जी का वार होता हैं। आज हनुमान जी की कृपा से पांच राशियों की किस्मत चमकने वाली है। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन हमारे लिए कैसा रहेगा? आज का दिन हमारे जीवन में क्या-क्या परिवर्तन लाएगा? तो इन सभी सवालों का जवाब जानने के लिए पढ़ें आज का Rashifal 8 January 2019

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज मेष राशि के जातकों को भाग्य का भरपूर साथ मिलने वाला है लेकिन आपका गुस्सा आपके नुकसान का कारण बन सकता है। व्यापारी अपने व्यापार में विस्तार करेंगे जिससे उन्हें काफी लाभ हो सकता है। आपकी शोहरत बढ़ेगी और आप दूसरे लिंग के लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करेंगे। पार्टनर के साथ रोमांस के कुछ अवसर मिलेंगे। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। गरीब जरूरतमंद लोगों को कंबल दान करने से हनुमानजी आप पर प्रसन्न होंगे और कृपा करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आपके दिन की शुरुआत भागदौड़ और मेहनत के साथ होगी। अपने रिश्ते में सुधार लाने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। रूके हुए कार्य पूरे होंगे। आपके लिए जरूरी है कि आप काम से थोड़ा समय निकालें और अपने शरीर को थोड़ा आराम दें। अपने प्रियजनों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बनाएंगे और उन्हें खुश कर देंगे। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। परिवार का कोई व्यक्ति आपकी बात का गलत अर्थ निकाल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपको व्यापार व कार्य क्षेत्र में लाभ मिलने वाला है। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह आप कर पाएंगे। आपको अपनी मेहनत फल मिलने वाला है। माता का सानिध्य एवं सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में सुख शान्ति रहेगी। आपके सितारों की अनुकूल स्थिति आपको धन लाभ प्रदान करेगी। काम करने का उत्साह मंद होगा। अपने शत्रुओं पर आप विजय प्राप्त करेंगे और प्रतियोगी परीक्षा में आपको सफलता मिलेगी। मित्रों और भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

कर्क राशि के लोगों को आज माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा जिससे भाग्य भी आप के पक्ष में रहने वाला है। कार्यस्थल पर सबकुछ आपकी पहुंच में हो सकता है और आप अपने लिए उचित माहौल बनाने में कामयाब रहेंगे। तर्क-वितर्क से दूर रहने में ही समझदारी है। नए विचार के कारण परेशान रहेंगे। हनुमानजी का आशीर्वाद आपके साथ है। ऑफिस में कुछ विवाद हो सकता है। परिवार से मिलने वाले सुख में कमी बन सकती है|

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपकी कार्यनिष्ठा ही आपकी विजय का कारण बनेगी। कुछ काम बनेगे और कुछ बनते बनते अपनी ही गलती से रुक सके है या अटक सकते है। सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने से प्रतिष्ठ का लाभ होगा,अनायास यश की प्राप्ति से सुख की अनुभूति होंगी। व्यस्त दिन होने के बावजूद आप खुद को सक्रिय और ऊर्जावान पाएंगे। कुछ लोगों को शादी का प्रपोजल मिल सकता है। कार्य क्षेत्र में शुभ समाचारों कि प्रधानता बनी रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपका दिन आपके लिये सुनहरे पल लेकर आयेगा। शत्रुओं की दमनकारी ताकतों पर विजय प्राप्त होंगी। जीवनसाथी के स्वस्थ्य सम्बन्धी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस में नए सौदे होंगे। आर्थिक लेनदेन करने के लिए यह दिन उचित है इसलिए लंबे निवेश का मार्ग चुने जिससे अचानक धन लाभ होगा। सन्तुलित और ताजा भोजन खाएं और साथ ही व्यायाम भी करें। इससे आपकी सेहत ठीक रहेगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

तुला राशि को नए काम का प्रस्ताव मिलेगा। परीक्षा में सफल होंगे। आज का दिन उपलब्धियों भरा है। किसी रुके कार्य के पूर्ण होने से प्रसन्न रहेंगे। लाभकारी अवसर आयेंगे। धन का आगमन हो सकता है। प्रियजन से मुलाकात संभव है। वाद-विवाद तथा कॉम्पटीशन में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आपके खर्च की मात्रा बढ़ेगी, इसलिए विशेषकर गैर जरूरी खर्च न बढ़ें इसका ख्याल रखें। स्वस्थ्य प्रति सचेत रहने कि आवश्यकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कामकाज में धीरे-धीरे वापस गति आएगी। करियर में आगे बढ़ने के कुछ नए मौके मिल सकते हैं। भूमि-भवन और पुराने निवेश से लाभ होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना हैं। अधिकारियों से संभलकर चलना होगा। आज आप अपने लक्ष्यों को कुछ ज़्यादा ही ऊँचा तय कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आप बहुत सक्रिय रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

गणेश जी कहते हैं आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। जरूरत के खर्च के कारण आपको किसी के सामने हाथ फैलाना पड़ सकता है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने कि आवश्यकता है। स्वास्थ में ताजगी रहेगी। नए निवेश करने के लिए एक अच्छा दिन है। आपकी योजनाओं में आख़िरी पल में बदलाव हो सकते हैं। जिस कार्यक्षेत्र से आप जुड़े हैं वहां ऐसे लोगों से मुलाकात हो सकती है। किसी के साथ होने वाले वाद-विवाद से बचें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपका पढ़ने में मन लगेगा। आपके वैवाहिक जीवन के लिहाज से दिन काफी महत्वपूर्ण साबित होगा। शरीर में आलस्य कि प्रवृत्ति बनेगी नजदीकी रिश्तों में मजबूती आएगी। कोई पुराना कागज, फाइल या आंकड़े आपके लिए परेशानी पैदा कर सकती है। आने वाले कुछ ही दिनों में हालात बदल सकते हैं। इसके बाद समय बेहद अनुकूल नजर आएगा। किसी मित्र के सहयोग से आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपके घर में अच्छा माहौल बना रहेगा प्रोफेशनल मोर्चे पर आपके शत्रु और प्रतिद्वंदी की योजनाएं निष्फल होंगी। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। ऑफिस में जूनियर से सहयोग मिल सकता है। दिनभर सकारात्मक नजरिया रखें। व्यवसाय में लाभ से मन हर्षित रहेगा। लव लाइफ में छोटी छोटी बातों पर बहस ना करें। अगर आप कोई वस्तु खरीदने की सोच रहे है तो देखभाल कर खरीदे नहीं तो धोखा खा सकते है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपको पैसों से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ेंगे। बच्चों के साथ वाद-विवाद झुंझलाहट पैदा करेगा। राजनीति में किसी उच्च नेता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। शैक्षिक या शोध कार्यों के लिए विदेश प्रवास के योग बन रहे हैं। आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाली से परिपूर्ण रहेगा। अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिए फिलहाल आपको स्थायी प्रयोग में आने वाली वस्तुओं की ही खरीद करनी चाहिए।

आपने Rashifal 8 January 2019 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 8 January 2019 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 8 January 2019 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : शनि की साढ़े साती से हों परेशान तो करें ये उपाय, शनिदेव प्रसन्न हो कर संवार देते हैं किस्मत

Back to top button