दिलचस्प

‘अमेरिका गॉट टैलेंट’ शो में इस लड़के ने किया ऋतिक रोशन के गाने पर अद्भुत डांस…. देखें वीडियो!

भारतीय डांस की लोकप्रियता भारत में ही नहीं बल्कि अन्य देशों में भी तेजी से बढ़ रही है। इसका सारा श्रेय बॉलीवुड की फिल्मों को जाता है। बॉलीवुड की फिल्मे अब केवल भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाँ के और देशों में भी काफी देखी जा रही है, उसी का नतीजा है कि अब लोग भारतीय डांस के भी दीवाने होते जा रहे हैं। भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में तो सभी बॉलीवुड अभिनेता खूब प्रसिद्ध हैं, उसके साथ ही नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका, म्यांमार जैसे देशों में भी बॉलीवुड फिल्मे और गाने खूब प्रसिद्ध हैं।

पाकिस्तान में शादियों में भी बजता है भारतीय गाना:

पाकिस्तान में तो लोग शादियों एवं अन्य पार्टी में भी बॉलीवुड के ही गाने बजाते हैं और इन्ही पर डांस भी करते हैं। आज हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसमे भारतीय डांस को अमेरिका के सबसे बड़े टीवी शो “अमेरिका गॉट टैलेंट” में किया गया है। भारतीय गाने पर किये गए इस डांस को अमेरिका के लोगों ने खूब पसंद भी किया है।

अमेरिकी शो में हुआ बॉलीवुड फिल्म का डांस:

दरअसल “अमेरिका गॉट टैलेंट” अमेरिका का एक बहुत बड़ा टीवी शो है, जिसमे लोग अपनी अलग-अलग प्रतिभावों का प्रदर्शन करते हैं। जो व्यक्ति जिस काम में माहिर होता है, वह अपने काम का प्रदर्शन मंच पर सैकड़ों लोगों के सामने करता है। उनकी प्रतिभा का निर्णय करने के लिए वहाँ पर जज भी बैठे रहते हैं।

लड़के के डांस पर सबने बजाई तालियाँ:

इस शो में एक पाकिस्तानी लड़का ऋतिक रोशन की बॉलीवुड फिल्म “कहो ना प्यार है” के गाने “इक पल का जीना, फिर तो है जाना” गाने पर डांस किया। जब लड़के ने डांस करना शुरू किया तो शो के जज को लगा कि यह लड़का क्या बकवास कर रहा है। लेकिन जब लड़का आगे डांस करता रहा और अमेरिकी जनता उसके डांस को देखकर तालियाँ बजाने लगी तो जज लोगों को भी मजा आने लगा। इस पाकिस्तानी लड़के का डांस सबने पसंद किया।

अपने डांस से लड़के ने लूट ली महफ़िल:

आप भी वीडियो में देख सकते हैं कि यह पाकिस्तानी लड़का बॉलीवुड गाने पर डांस करके महफ़िल लूट लेता है और सबको अपना दिवाना बना लेता है। लड़के को डांस करता हुआ देखकर शो के होस्ट ने मजाक में कहा कि आज इस लड़के को गर्लफ्रेंड जरुर मिल जाएगी। आप भी पाकिस्तान के इस लड़के की शानदार कला को वीडियो में देखें।

वीडियो देखें:

Back to top button