दिलचस्प

अमेरिकी बच्चों ने मिलकर गाया भारतीय गीत, हर जगह इस गीत की चर्चा…. वीडियो वायरल!

गीत-संगीत किसी सरहद का मोहताज़ नहीं होता है, इस बात को यह घटना सिद्ध कर देती है। आप तो जानते ही हैं कि भारत में लगभग 1000 से ज्यादा भाषाएँ बोली जाती हैं। यहाँ हर बोली जाने वाली भाषा में लोकगीत है, जिसे लोग गाते हैं। धीरे-धीरे अब इन गानों की लोकप्रियता विदेशों में भी बढती जा रही है। हिंदी गाने तो पहले ही विदेशों में धूम मचा चुके हैं। विदेशों में कई जगहों पर क्लबों में बकायदा हिंदी गाने बजते हैं। अब बारी है लोकगीत की! यह भी अब धीरे-धीरे प्रसिद्ध हो रहा है और विदेश में भी भारतीय लोकगीत गाये जाने लगे हैं। आपको यकीन नहीं होता तो यह देख लीजिये।

अमेरिका में गया गया भारतीय पहाड़ी गाना:

आपको बता दें हाल ही में अमेरिका में एक कार्यक्रम के दौरान कुछ अमेरिकी बच्चों ने भारत के पहाड़ी गीत ‘बेडु पाको बारामासा’ को इतनी खूबसूरती से गाया है कि आप सुनने के बाद आश्चर्य में पड़ जायेंगे। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर बवाल मचाये हुए हैं। पूरी दुनियाँ में केवल उन्ही बच्चों की बात की जा रही है। इसका वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पूरी दुनियाँ हो गयी दीवानी:

आपको बता दें ‘बेडु पाको बारामासा’ गढ़वाली भाषा का बहुत ही प्रसिद्ध गाना है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि बच्चों के समूह में कुछ बच्चे काली ड्रेस पहने हुए हैं और कुछ भगवा रंग की ड्रेस पहने हुए हैं। सभी बच्चे मिलकर यह गढ़वाली गाना इतना अच्छा गा रहे हैं और झूम रहे हैं कि देखने वाले भी उनमे खो गए हैं। सभी बच्चे अपने हाथों से इशारे करके एक ही जगह से झूम रहे हैं। अमेरिकी बच्चों की आवाज में गाया हुआ यह गाना किसी का भी मन मोह लेगा।

वीडियो देखें:

Back to top button