राशिफल

वार्षिक राशिफल 2019: राजयोग बन रहा है नए साल में 2 राशिवालों के लिए, जानिये कैसे रहेगा नया साल

पुराना साल गुजर चुका है और नए साल ने दस्तक दे दी है। बीते साल आपने क्या खोया और क्या पाया उसको भुल जाईये और अपने आने वाले कल को तैयार किजिए। जब भी नया साल आता है हर किसी को नए साल से नई उम्मीदें होती हैं और हर कोई यह जानना चाहता होगा कि साल 2019 हमारी राशि के हिसाब से कैसा रहेगा। न्युजट्रैंड के इस वार्षिक राशिफल में हम आपको वर्ष 2019 का सभी राशियों का राशिफल बता रहे हैं। इस बार नए साल की शुरुआत मंगलवार के शुभ दिन से हो रही हैं इस साल कई ग्रहों की स्थिति में बदलाव होगा और इसका सभी राशियों के जीवन पर प्रभाव पड़ेगा। आईये आपको बताते हैं वार्षिक राशिफल 2019

वार्षिक राशिफल 2019 :

मेष राशि वार्षिक राशिफल 2019 :

इस साल मेष राशि के आजीविका के क्षेत्र में परिवर्तन देखने को मिल सकता है। कुछ नया करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। फरवरी मार्च में अचानक से किसी परेशानी के चलते आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य रुक सकते हैं। जुलाई में अस्पताल में अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है। अनावश्यक विवादों में ना उलझें। योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करे। प्रेम संबंधों में रहते हुए कुछ बातों को लेकर उत्साहित रहें। लेकिन नतीजों की स्थिति बनी रहेगी। मनवांछित फलों के लिए अधिक परिश्रम करना होगा।

वृषभ राशि वार्षिक राशिफल 2019 :

इस साल आप सुदूर यात्राओं और कर्ज लेने से बचें। फरवरी मार्च में कुछ गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुँचाने की कोशिश कर सकते हैं। अपने स्वास्थ्य को लेकर सदैव सजग रहें और किसी छोटी समस्या का भी तुरंत उपचार करें या डॉक्टर की सलाह लें। इस साल कुछ लोगों की दोस्ती प्यार में बदलती हुई नजर आ रही है। दिसंबर में आपकी आय बढ़ सकती है। यदि आप व्यापार के क्षेत्र में हैं, तो नये अनुबंध बनाने में सफलता मिलेगी। नवंबर दिसंबर में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन राशि वार्षिक राशिफल 2019 :

जनवरी में किसी समारोह में आमंत्रित किए जा सकते हैं। आध्यात्मिकता की बदौलत आप शांति का अनुभव कर सकते हैं। इस साल धन का आगमन अच्छा रहेगा। भाग्य साथ है फिर भी जोखिम ना उठायें। नजदीकी व्यक्तियों से प्रेम और सहयोग मिलेगा। इस साल कारीगरों और लेखकों को अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा। मई जून में आपकी अनैतिक कार्यो में रुचि बढ़ सकती है। कामेच्छा भी प्रबल रहेगी पर भाग्य के भरोसे न रहें। दिसंबर में आय में सुधार होगा, परंतु आत्मविश्वास में कुछ कमी देखने को मिलेगी।

कर्क राशि वार्षिक राशिफल 2019 :

नए काम की शुरूआत के लिए जनवरी फरवरी का महीना अच्छा है लेकिन राह में आने वाली मुसीबतों को अनदेखा करने से अधिक परेशानियों का सामना करना होगा। जून माह के बाद आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होना शुरू हो जायेगा। इस साल आपकी मेहनत रंग लाएगी। प्रेम संबंधों के समीकरणों का अभ्यास करना थोड़ा कठिन होगा। फिर भी आप किसी साथी को मनाने में लगे रहेंगे। प्रतियोगिता के क्षेत्र में जबरदस्त सफलता के योग है। संतान से सुख या संतान के द्वारा अत्यंत सुख का अनुभव करेंगे।

सिंह राशि वार्षिक राशिफल 2019 :

सिंह राशि वाले इस वर्ष जोखिम भरे फैसले न लें। फरवरी मार्च में आप काम-धंधे के चलते अपने परिवार से दूर रह सकते हैं। पढ़ने में ध्यान कुछ कम रहेगा। आपको बहुत अच्छे और उत्कृष्ट प्रकार के परिणामों के लिए सतर्कता के साथ आगे बढ़ना होगा। स्वास्थ्य के मामले में जरा भी लापरवाही महंगी साबित हो सकती हैं अतः सावधानी अपेक्षित है। प्यार करनेवालों के लिए अगस्त से अक्टूबर तक अच्छा समय है, क्योंकि प्रेम में प्रगाढ़ता आयेगी। मन प्रसन्न रहेगा। दिसंबर में पत्नी से मनमुटाव हो सकता है।

कन्या राशि वार्षिक राशिफल 2019 :

इस साल आपके वरिष्ठ अपने काम के प्रति आपके समर्पण और वफादारी की सराहना करेंगे। मई जून में ऐसी वित्तीय स्थिति बन रही है जो आपके लिए फायदे का सौदा साबित होगी। परिवार के सदस्यों से मदद मिलेगी। आत्मविश्वास के साथ कार्य करते रहें। क्योंकि कर्म भावनात्मक गुरुओं का संबंध आपके सपनों का पुनर्स्थापन होगा। कारोबार के लिए कन्या राशि वालों के लिए यह साल बहुत उत्तम है, कोई भी निवेश लाभदायक साबित होगा। साल के आखिर में धार्मिक यात्रा की रूपरेखा बनेगी।

तुला राशि वार्षिक राशिफल 2019 :

यह वर्ष आपका मेहनत और संघर्ष का है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अपने प्रियजनों पर भरोसा करना अच्छा है, लेकिन अपनी आँखें और कान खुली रखें। पूरे साल मानसिक रूप से उद्वेगरहित रहेंगे। नए कार्य प्रारंभ करने के लिए अगस्त व सितंबर का महीना आपके लिए बेहद शुभ है। स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से सतर्क रहें। कोई शत्रु आपको हानि पहुंचा सकता है। इस साल आप काफी धन अर्जित कर सकते हैं। जुलाई अगस्त के महीने में आपको कार्यक्षेत्र और व्यापार में मिश्रित परिणाम मिलते रहेंगे।

वृश्चिक राशि वार्षिक राशिफल 2019 :

जनवरी में संतान के साथ आपके वैचारिक मतभेद बनते दिखाई दे रहे हैं व उनकी उन्नति में रुकावटें संभव हैं। आँख बंद करके किसी पर भी विश्वास ना करें। करियर को आगे ले जाने में किस्मत इस साल आपका भरपूर साथ देगी। नया व्यवसाय जो जातक शुरु करना चाहते हैं उनके लिये भी समय सकारात्मक संकेत कर रहा है।उत्तेजना और क्रोध में कोई भी निर्णय ना लें। सितंबर में सुदूर विदेश यात्रा का योग बन रहा है। युगल प्रेमियों के वैवाहिक जीवन में बंधने के लिए नवंबर सर्वोत्तम माह है।

धनु राशि वार्षिक राशिफल 2019 :

इस साल आपका आरोग्य अच्छा रहेगा। आर्थिक रुप से भी आपको लाभ होगा। अप्रैल में विचित्र भावनाएं आपके मन पर हावी हो सकती हैं। मई में आपका आत्मचिंतन अपनी चरम अवस्था भी पार कर सकता हैं। व्यापारियों के लिए साल के मध्य तक किसी भी प्रकार का निवेश जोखिम भरा हो सकता है। नौकरी का बेहतर ऑफर आपको मिल सकता है। अचानक बुलावे पर कहीं न जाएं। दूसरों के मामलों में अपनी टांग न अड़ाएं। आपको रोजगार के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।

मकर राशि वार्षिक राशिफल 2019 :

इस साल रुपये-पैसे के मामले में कोई हड़बड़ी ना दिखाएं। लोगों से अच्छे संबंध बनाने की कोशिश करें। नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए अच्छा साल है नौकरी मिल सकती हैं, और जो नौकरी कर रहे है उनकी आये में वृद्धि के योग हैं। मकर राशि के जातकों का यह साल उत्तम रहेगा, आपकी सृजनात्मकता आपको अन्य लोगों से आगे ले जायेगी। कुछ नए काम काज करने से आपको बहुत लाभ हो सकता है। हो सके तो अकेले लंबी दूरी की यात्रा न करें।

कुंभ राशि वार्षिक राशिफल 2019 :

जनवरी से मार्च के बीच विशेष सतर्क रहें किसी करीबी से धोखा मिलने की संभावना है। दूसरों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना मकड़-जाल में फंसने की तरह होगा। मार्च में स्वास्थ्य सम्बन्धी कोई बड़ी समस्या हो सकती है। नवंबर में यात्रा के दौरान दुर्घटना के भी योग बन रहे है अतः सावधान रहे। जो लोग इस साल सरकारी नौकरी पाने के लिये प्रयासरत रहेंगें उन्हें अपने प्रयास में सफलता मिल सकती है। कार्यों के प्रति आपका समर्पित भाव सफलता दिलाएगा।

मीन राशि वार्षिक राशिफल 2019 :

इस साल सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ने के आसार हैं। आप परोपकार के कार्यों के लिए चंदा इत्यादि भी दे सकते हैं। अक्टूबर के महीने में आपको व्यवसाय से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नवंबर दिसंबर में आर्थिक एवं पारिवारिक चुनौतियां आपको हैरान परेशान कर सकती है। इस दौरान पारिवारिक उलझनें बढ़ सकती हैं। इस वर्ष आपको कई उपलब्धियाँ मिलने की सम्भावना है। आप अपने लक्ष्यों को हासिल कर पायेंगें। यह साल आपको एक नई पहचान दिलाने वाला होगा।

यह भी पढ़ें : 2019 की शुरूआत इन 10 चीजों के साथ करना है बेहद जरूरी, होगी धन वर्षा

Back to top button