दिलचस्प

हर तरह की बिपरीत परिस्थितियों से निजात दिलाएंगे ये 7 गुण

न्यूज़ट्रेंड वेब डेस्क: आजकल की भागादौड़ी भरी जिंदगी में औऱ आगे बढ़ने की होड़ में हमारा दिमाग हर समय अशांत रहता है लोगों से आगे निकलना और खुद के लिए हमेशा एक बेहतर जिंदगी की तलाश के चक्कर में वो भागदौड़ करता रहता है और ऐसा हर व्यक्ति अपनी खुशी के लिए करता है। लेकिन जब उस पर कोई संकट या समस्या आ जाती है तो वो डरता है।

दुनिया में कोई भी इंसान ऐसा नहीं चाहता होगा कि उसके सामने ऐसी परिस्थितियां आए की उसे परेशानी का सामना करना पड़े लेकिन जिंदगी में सुख की असली मजा तभी आता है जब आपने दुख भी झेला हो। तो आज हम आपको ऐसे ही कुछ गुणों के बारे में बताएंगे जो आपको किसी भी तरह की दिक्कत-परेशानी में आने से बचा सकते हैं।

रामभक्ति शाखा के प्रमुख कवि तुलसीदास जी ने एक दोहे में ये बताया है कि जब आप पर कोई संकट आए तो किस तरह उसका समाधान कर सकते हैं।

तुलसी साथी विपत्ति के विद्या, विनय, विवेक।
साहस सुकृति सुसत्यव्रत राम भरोसे एक।।

अर्थ- तुलसीदास जी कहते हैं कि विपत्ति में अर्थात मुश्किल वक्त में ये गुण मनुष्य का साथ देते हैं- 1. ज्ञान, 2. विनम्रता पूर्वक व्यवहार, 3. विवेक, 4. साहस, 5. अच्छे कर्म, 6. सच और 7. भगवान में आस्था।

ज्ञान- यदि व्यक्ति के पास ज्ञान है तो वो किसी भी परिस्थिति और संकट का सामना कर सकता है।

विनम्रता पूर्वक व्यवहार

यदि आप आराम और प्यार से किसी से बात करते हैं तो आपको कभी भी किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी।

विवेक

यदि आप किसी भी संकट में अपने विवेक से काम लेते हैं यानि की समझदारी से उस समस्या से निपटते हैं तो आपको कभी भी किसी प्रकार की समस्या का समाधान आसानी से निकाल लेंगे।

साहस

किसी भी परिस्थिति से डरकर हार मान लेना किसी समस्या का समाधान नहीं होता है ऐसे में आपको हर परिस्थिति का सामना पूर्णत साहस से करना चाहिए।

अच्छे कार्य

यदि आपने अपने जीवन में कभी किसी का बुरा नहीं चाहा है और किसी के बारे में बुरा नहीं सोचा है तो आपके साथ भी कभी कुछ बुरा नहीं होगा।

सच बोलना

बता दें कि एक झूठ को छिपाने के लिए आपको ना जाने कितने झूठ बोलने पड़ते हैं, ऐसे में यदि आप हमेशा सत्य बोलते हैं तो आपको कभी भी किसी प्रकार की समस्या नहीं आएगी।

भगवान में आस्था

जब भी आपको किसी तरह की समस्या का कोई समाधान ना मिले और कुछ समझ ना आए तो ऐसे में आपको भगवान की शरण में जाना चाहिए और उनसे प्रार्थना करनी चाहिए क्योंकी भगवान के पास सभी प्रकार की समस्या का हल है।

Back to top button