बॉलीवुड

इस एक फिल्म ने बदल दी थी अनिल कपूर की जिंदगी, इस फिल्म की वजह से हुई थी शादी

बॉलीवुड में कई एक्टर्स हैं जो खुद को बहुत हिट औऱ फिट मानते हैं, लेकिन किसी के अंदर भी वह जज्बा नहीं जो अनिल कपूर के अंदर है। एक अर्से से लोगों का एंटरटेनमेंट करने वाले अनिल कपूर आज भी बॉलीवुड के सबसे फिट औऱ हिट कलाकार हैं जिनके स्टाइल और अंदाज से उनकी उम्र का पता नहीं लगा सकते। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई ऐसी फिल्में दी जिससे लोगों ने उन्हें सुपरस्टार बनाया। हालांकि उसमें एक फिल्म ऐसी थी जो अनिल कपूर के दिल के बहुत करीब है। अनिल कपूर ने ट्वीट कर उस फिल्म को अपने जीवन का लाइफ चेंजिग मोमंट बताया है। आपको बताते हैं कौन सी थी वह फिल्म।

मेरी जंग ने बदली किस्मत

1985 में फिल्म मेरी जंग आई थी जो अनिल कपूर के लिए उनके जिंदगी बदलने वाला एहसास था। अनिल ने ट्वीट कर लिखा कि क्या आपको याद है वह एक खास पल जब आपको लगा हो कि आपकी जिंदगी बदल गई। मेरी लिए वो है जब मैंने फिल्म मेरी जंग साइन की थी। इस फिल्म की वजह से मेरी शादी हुई और एक खूबसूरत सफर हमने साथ तय किया। जावेद अख्तर और सुभाष घई का मैं धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने मुझ पर इतना भरोसा जताया और मुझे जिंदगी भर का एक खास मौका दिया।

बता दें कि इस फिल्म में अनिल कपूर की हिरोइन तो मीनाक्षी शेषाद्री थीं, लेकिन लोगों को अमरीश पूरी और अनिल कपूर का रिवेंज ड्रामा बहुत पसंद आया था। यह फिल्म कोर्ट कचहरी के इर्द गिर्द घूमने वाली एक कहानी थी और इस फिल्म के लिए अनिल कपूर को अवॉर्ड भी दिया गया था। साथ ही इस फिल्म का गाना जिंदगी हर घड़ी एक नई जंग है…..आज भी लोगों की जबान पर है।

अनिल कपूर हमेशा से एक वर्सटाइल एक्टर रहे। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में इमोशनल, एक्शन , कॉमडी, रोमांस जैसी सारी फिल्में की। उनकी फिल्म मिस्टर इंडिया ने उन्हें एक सुपरहीरो बना दिया था। इसके साथ ही उम्र बढ़ते रहने के साथ ही उन्होंने कॉमेडी फिल्मों में भी अपना दमखम दिखाया। फिल्म नो एंट्री, नो प्रोबल्म, वेलकम जैसी फिल्मों से उनकी कॉमेडी अंदाज लोगों को बहुत पसंद आया।

माधुरी औऱ श्रीदेवी के साथ हिट थी जोड़ी

अनिल कपूर ने काम तो कई हिरोइनों के साथ किया, लेकिन  की जोड़ी सबसे ज्यादा पसंद की गई श्रीदेवी और माधूरी दीक्षित के साथ। श्रीदेवी के साथ जहा उन्होंने लाडला, मिस्टर इंडिया जैसी सुपरहिट फिल्में की तो वहीं माधुरी के साथ बेटा औऱ तेजाब जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म की थी। दोनों के साथ ही जोड़ी उनकी खूब जंचती थी। यहां तक की माधुरी के साथ काम करते करते वह इतने मशगुल हो गए थे कि कई बार अपनी पत्नी को माधुरी बुला दिया करते थे।

अनिल कपूर ने फिल्म रेस की तीनों सीरीज में काम किया जिसमें पहली औऱ दूसरी पार्ट हिट रही, लेकिन रेस 3 बुरी तरह फ्लॉप हुई। हालांकि अनिल इसमें भी दर्शकों को लुभाने में कम नहीं रहे। अनिल कपूर जल्द ही फिल्म टोटल धमाल में नजर आने वाले हैं जिसमें अरशद वारसी औऱ रितेश देशमुख के साथ साथ माधुरी दीक्षित भी होंगी। वहीं वह अपनी बेटी सोनम के साथ एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में पहली बार का करेंगे।

यह भी पढ़ें

Back to top button