दिलचस्प

स्टार स्क्रीन अवॉर्ड- रणवीर या रनबीर,जानें किसे मिला बेस्ट एक्टर का खिताब

साल गुजरने को है औऱ साथ ही इस साल की बेस्ट पर्फॉरमेंस और टेलेंट के लिए मुंबई में स्टार स्क्रीन अवॉर्डस का आयोजन किया गया। इस अवॉर्ड शो में एक से बढ़कर एक सेलिब्रिटी पहुंचे और अपना जलवा बिखेरा। रणवीर सिंह अपने चिर परिचित अंदाज मे प्रिटेंड कोट पहने पहुंचे तो नई नवेली दुल्हन दीपिका भी ब्लैक ड्रेस और फंकी ज्वैलरी के साथ नजर आईं।

इतना ही नहीं कैटरीना कैफ ने भी अपने हुस्न का परचम लहराया। दीपिका ने अनामिक  खन्ना की डिजाइन ड्रेस पहनी थी औऱ शादी के बाद बहुत दिनों बाद वह फिर से वेस्टर्न ग्लैमरस अंदाज में नजर आई। इस शो मं और भी कई शानदार हस्तियों ने शिरकत की।इस शो को होस्ट किया बॉलीवुड के हैंडसम औऱ टैलेंटड एक्टर्स आयुष्मान खुराना औऱ विक्की कौशल ने। अब आपको बताते हैं किसके खाते में आय़ा कौन सा अवॉर्ड।

लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड- शबाना आजमी

बेस्ट एक्टर- रणवीर सिंह( पद्मावत) और राजकुमार राव( स्त्री)

इस अवॉर्ड शो का सबसे सटीक परिणाम और कुठछ हो ही नहीं सकता था। पद्मावत में रणवीर का किरदार इतना शानदार था कि वह राजा रतन सिंह और खुद पद्मावती के किरदार पर भारी पड़ गया था। खिलजी के रोल के लिए रणवीर सिंह की बहुत तारीफ की गई थी। दूसरी तरफ राजकुमार राव की स्त्री कॉमेडी- हॉरर-रोमांस का गजब का कॉकटेल थी जिसमें उनकी अदायगी ने लोगों का दिल जीत लिया।

बेस्ट एक्ट्रेस- आलिया भट्ट( राजी)

बहुत ही कम उम्र में काफी गंभीर रोल निभाकर आलिया ने अपने आप को एक बेहतरीन कलाकार साबित कर दिया है। राजी में उन्होंने एक स्पाई का रोल निभाया था जो भारत से पाकिस्तान जासूसी करने के लिए जाती हैं। इस फिल्म में उनके हीरो विक्की कौशल थे। आलिया ने बेहद ही खूबसूरती से अपना करिदार निभाया था।

बेस्ट रीयल स्टार ऑन सोशल मीडिया- कैटरीना कैफ

कैट की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोंस्तान भले ही कुछ खास कमाल ना दिखा पाई हो, लेकिन कैटरीना सोशल मीडिया की क्वीन हैं। उन्हें बेस्ट रीयल अवॉर्ड से नवाजा गया।

बेस्ट एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल- सुरेखा सीकी( बधाई हो)

दादी का किरदार इस फिल्म में लोगों को खूब पसंद आया।

बेस्ट एक्टर फीमेल (क्रीटिक्स)- नीना गुप्ता- बधाई हो

फिल्म में सडन प्रेग्नेंसी का मुद्दे पर मां का रोल निभाने वाली नीना गुप्ता ने लोगों का ही नहीं क्रीटीक्स का भी दिल जीत लिया।

बेस्ट एक्टर मेल( क्रिटिक) गजराज राव- बधाई हो

गजराज राव वाकई बधाई के पात्र हैं। उनकी जबरदस्त एक्टिंग ने लोगों का दिल जीता और उन्होंने अवॉर्ड।

बेस्ट फिल्म क्रिटिक- (स्त्री)


यह फिल्म एक दम अचानक सेस आई औऱ आते ही इसने बवाल मचा दिया। फिल्म की टाइट कहानी और शानदार अभिनय ने लोगों को डराया और हंसाया भी। इस फिल्म की कहानी एक स्त्री के बारे में थी जो मर्दों को उठा ले जाती थी और सिर्फ उनके कपड़े छोड़ती थी। फिल्म को दर्शकों द्वारा भी बहुत पसंद किया गया था।

बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल- पंकज त्रिपाठी( स्त्री)

इस फिल्म में हंसी का डोज किसी ने सबसे ज्यादा लगाया है तो वह हैं पंकज त्रिपाठी। फिल्म में वह कहीं कहीं ही नजर आए, लेकिन जितनी बार भी नजर आए हंसते हंसते लोगों का पेट दर्द हो गया । खास कर आधार लिंक वाले डॉयलाग ने लोगों का दिल जीत लिया।

बेस्ट डेब्यू एक्टर मेल- ईशान खट्टर ( धड़क और बियॉंड द कलाउड)

स्टार किड में से एक इस साल अपने करियर की शुरुआत करने वाले ईशान खट्टर को बेस्ट डेब्यू का अवॉर्ड मिला।

बेस्ट डेब्यू एक्टेस- राधिका मदान( पटाखा)

इस फिल्म को दर्शको ने बहुत पसंद कि. और राधि को को इस अवॉर्ड से सम्मानित कि.। इससे पहले राधिका टीवी शो में काम कर चुकी हैं।

  • फीमेल सिंगर- हर्षदीप कौर- दिलबरो( राजी)
  • लियरिक्स –गुलजार ए वतन( राजी)
  •  मेल प्लैबैक सिंगर- अरिजीत सिंह ( ए वतन- राजी)
  •  म्यूजिक- अमित त्रिवेदी- मनमर्जियां
  •  फिल्म राइटिंग- अरिजीत बिस्वास औऱ श्रीराम राघवन ( अंधाधुन)
  • बेस्ट एक्शन- अहमद खान( बागी 2)

यह भी पढ़ें :

 

Back to top button