दिलचस्प

गूगल ने निकाली साल 2018 की टॉप शादियों की लिस्ट, भारत में इन शादियों का नाम हुआ दर्ज

न्यूज़ट्रेंड एंटरटेनमेंट डेस्क: साल 2018  बॉलीवुड में शादियों भरा सीजन रहा, इस साल कई बॉलीवुड सेलेब्स शादी के बंधन में बंधे और एक हो गए। इन शादियों ने सोशल मीडिया से लेकर अखबारों तक कब्जा कर रखा था। बात सोशल मीडिया की करें तो इन सभी की शादी की फोटो अभी तक सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं। उसी लिस्ट में से आज गूगल ने एक लिस्ट जारी की है जिसमें साल 2018 की सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली शादियो के बारे में बताया है। बात शादियों की है तो हाल ही में हुई ईशा अंबानी की शादी खासा सुर्खियों  में रहीं, अंबानी ने इस शादी मे 750 करोड़ रूपए खर्च किए हैं। लेकिन इन सबके बावजूद भी ईशा की शादी प्रिंयका-निक और दीपवीर की शादी से कही पीछे रह गई। तो चलिए बताते हैं आपको गूगल की टॉप सर्चड शादियों की लिस्ट-

इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर जगह बनाई प्रिंस हैरी की शादी ने, ये शाही शादी 19 मई 2018 को हुई थी, यह शादी प्रिंस की थी तो अमूमनन सी बात है कि यह दुनियाभर में बहुत चर्चित रही होगी। इसी वजह से इसको सबसे पहला स्थान मिला है।

इस लिस्ट में दूसर् नंबर पर रही प्रियंका और निक की शादी। 1-2 दिसबंर को हुई इस शादी को दोनों रीति-रिवाजों से किया गया था, जहां निक एक जाने-माने अमेरिकी सिंगर हैं वहीं प्रियंका भी एक ग्लोबल स्टार हैं। प्रिंयका ने फेमस इंटरनेशल सीरीज क्वांटिकों में काम करा जिसके बाद उनको हॉलीवुड में एक नई पहचान मिल गई। चूंकि प्रियंका इडिया के साथ-साथ विदेशों में भी काफी फेमस हैं वहीं निक का भी अपना एक जलवा है इस वजह से ये शादी दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा सर्च की गई।

जोधपुर के उम्मेद भवन में दोनों ने शाही और विदेशी दोनों अंदाजों से शादी की जिसके बाद उन्होंने दिल्ली में अपनी शादी का पहला रिसेप्शन रखा और अब आने वाली 20 दिसंबर को दोनों अपनी शादी का दूसरा रिसपेश्न मुंबई में देंगे,जिसमें बॉलीवुड हस्तियां शिरकत लेंगी।

तीसरे नंबर पर प्रिंसेस Eugenia और Jack Brooksbank की शादी रही।

चौथे नंबर पर Kat Von D Leafar Sayar की शादी रही।

वहीं पांचवे नंबर पर रही दीपवीर की शादी, भारत से दूर इटली के लेक कोमों ने दोनों ने शादी रचाई, बता दें कि इनकी शादी को काफी ज्यादा प्राइवेट रखा गया था जिस वजह से इनकी शादी की एक भी फोटोग्राफ बाहर लीक ना हो सकें और हुआ भी कुछ ऐसा ही।

दोनों की शादी सिंधी और कोंकणी रीति-रिवाजों से दो दिन हुई जिसके बाद  दोनों ने अपनी शादी का रिसेप्शन रखा जिसमें बॉलीवुड की सभी  दिग्गज शामिल हुए।

Back to top button