रिलेशनशिप्स

इन गलतियों की वजह से शादी नहीं कर पाती हैं लड़कियां, कर देती हैं गड़बड़

वह जमाना गया जब लड़कियां पढ़ाई करके तुरंत शादी के सपने देखने लगती थीं। आजकल की लड़कियां अपना जीवनसाथी खुद चुनती हैं। किसी भी पुरुष से शादी करने से पहले वह उसके साथ कुछ वक्त बिताती हैं और जब उन्हें लगता है कि वह उनके लिए सही जीवनसाथी हैं तो ही उनसे शादी करती हैं। हालांकि इसमें भी अब कई तरह की समस्याएं आने लगी हैं। कई बार लड़कियां अपनी इच्छाएं और सपने इतना ज्यादा बढ़ा लेती हैं कि जीवनसाथी चुनना उनके लिए बहुत कठिन हो जाता है।

प्य़ार ना कर पाना

कुछ लड़किया या तो प्यार में धोखा खाए रहती हैं या फिर हर किसी में दोस्ती ढूंढती हैं। ऐसी लड़कियां जल्दी शादी नहीं कर पाती। प्यार में धोखा खाई लड़कियों को किसी और से प्यार करने में एक लंबा वक्त लगता है। कई बार वह वैसा प्यार भी नहीं कर पातीं जैसा पहले उन्होंने किया था। वहीं कुछ लड़कियां ऐसी भी होती हैं जिन्हें सिर्फ दोस्ती करने में ही दिलचस्पी होती है। वह किसी लड़के को इससे ज्यादा कुछ नहीं समझती हैं।ऐसे में कुछ लड़कियां कुंवारी ही रह जाती हैं।

ज्यादा समझदार होना

वैसे प्यार किया नहीं जाता हो जाता है, लेकिन निभाने के लिए कभी कभी ज्यादा समझदारी दिखानी जरुरी नहीं होती। कुछ लोगों का आईक्यू लेवल कुछ ज्यादा ही होता है जिसकी वजह से उन्हें जल्दी कोई पार्टनर पसंद नहीं आता। वह हर किसी को अपनी समझदारी की तरह से तौलने लगती हैं और ऐसे में ज्यादातर लड़कियां सिंगल रह जाती हैं।

पसंद अलग होना

कुछ लड़कियां ख्वाबों की दुनिया में खोई रहती हैं। उन्हें अपने होने वाले जीवनसाथी या मिलने वाले लड़के से कई तरह की उम्मीदें होती है। ऐसे में उन्हें रास्ते में कोई मिलता भी है तो वह उनकी विशलिस्ट के हिसाब का नहीं होता। ऐसे में लड़कियां शादी नहीं कर पातीं। वह हमेशा उनमें परफेक्शन ढूंढती हैं। जब ऐसा नहीं मिलता तो उन्हें लगता है कि वह उससे शादी नहीं कर सकती।

हर बात पर तर्क करना

कुछ लड़कियां हर बात के पीछे तर्क निकालने लगती हैं। ऐसे में लड़के लड़कियों से दूर भागते हैं। हर वक्त मीनमेख निकालने वाले लड़कियों से भई लड़के दूर भागते हैं। कई बार लड़कियों को पता भी नहीं चलता की उन्होंने किया क्या है, लेकिन वह ज्यादा तर्क वितर्क करने के चक्कर में लड़कों को खुद से दूर कर देती हैं। कई बार उनकी ऐनालिसिस इतनी बढ़ जाती है सामने से लड़का ही उन्हें रिजेक्ट करके चला जाता है।

प्यार एक्सेप्ट नहीं करना

कुछ लोग अपने एहसास को दबाते हैं। कई बार कुछ लड़कियों के मन में ऐसी कोई भावनाएं आती भी हैं तो वह उसे दबाने लगती हैं। उन्हें लगता है कि वह कुछ गलत कर रही हैं। या फिर उन्हें अजीब महसूस हो रहा है। जब तक आप प्यार को खुद पर हावी नहीं होने देंगे आप किसी भी चीज को लेकर श्योर कैसे होंगे। प्यार में मैजिक होता है लॉजिक नहीं। ऐसे में लड़कियां ज्यादा भावनाओं  दबाती हैं और किसी का प्यार नहीं स्वीकारती हैं। ऐस लड़कियां लंबे टाइम तक सिंगल रहती हैं।

Back to top button