दिलचस्पसमाचार

इस देश की मॉडल के सिर सजा मिस वर्ल्ड का ताज, मानुषी ने पहनाया क्राउन

चीन के सान्या शहर में इस बार मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस साल मिस वर्ल्ड 2018 का ताज मिक्सिको वेनेसा पॉन्स डी लियोन के सिर सजा। उन्हें पिछले साल की मिस वर्ल्ड रहीं भारत की मानुषी छिल्लर ने ताज पहनाया। बता दें कि इस प्रतियोगिता में वेनेसा ने 118 प्रतियोगिताओं को पछाड़ते हुए यह खिताब अपने नाम किया। इस मुकाबले में फर्स्ट रनर अप मिस थाईलैंड निकोलीन लिम्सनुकान रहीं। वेनेस को पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने ताज पहनाया। गौरतलब है कि  प्रियंका चोपड़ा के 17 साल बाद मानुषी ने यह खिताब पिछले साल जीता था। इस साल यह खिताब भारत हिस्से में ना आकर मेकिस्को के हिस्से में आ गया।

हालांकि टॉप 30 तक भारत की अनुकृति टॉप 12 में जगह नहीं बना पाईं। भारत के प्रतिनिधित्व अनुकृति ने किया जो कि एक बेहतरीन डांसर भी थीं। इतना ही नहीं वह राज्य स्त की एथलीट भी हैं। वह इस कॉम्पटिशन में टॉप 12 में भी शामिल नहीं हो पाईं। हालांकि अनकृति की मां चाहती थी की वह फ्रेंड कोर्स करके एक ट्रांसलेटर बनें। वहीं विनर वेनेसा फुल टाइम मॉडल हैं। मिस वर्ल्ड 2018 की टॉप 30 में कई देशों की ब्यूटी क्वीन ने जगह बनाई थीं। वह देश हैं फ्रांस, भारत, चिली, बांग्लादेश, मलेशिया, मॉरिशस, मेक्सिको, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, युगांडा, एमेरिका, वेनेजुएला और वियतनाम।

वेनेसा बनीं मिस वर्ल्ड

फुल टाइम मॉडल वेनेसा डी पॉन्स का जन्म 7 मार्च 1992 में जन्म हुआ था और साथ ही वह पहली मॉडल हैं जिनके सिर यह ताज सजा है। वेनेसा ने यूनिवर्सिटी ऑफ गुवानाजू आटो से इंटरनेशनल कॉमर्स की डिग्री ली है। उन्होंने ह्यूमन राइट्स में भी डिपलोमा किया है। वह वॉलीबॉल खेलना और पेटिंग करना पसंद करती हैं। सिर पर ताज सजते ही उनके चेहरे की खुशी देखने ही लायक थी। उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा था कि वह 68 मिस वर्ल्ड का टाइटल जीत चुकी हैं।
https://www.instagram.com/p/BrISsj4Dezs/?

बेहद खुश हैं वेनेसा

वेनेसा ने कहा कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि यह सब सच हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने देश को गर्व महसूस कराना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करती हूं कि मैं सबके दिलों को छू पाऊं। मैं चाहती हूं कि मैं अपने देश अपने लोगों और दोस्तों को प्राउड फील करवा सकूं। आज यह खिताब मेक्सिको के सिर सजा है।

इससे पहले यह खिताब भारत की मानुषी छिल्लर को मिला था। भारत में उस वक्त खुशी की लहर दौड़ गई थी। ऐसा इसलिए था क्योंकि प्रियंका चोपड़ा के 2000 के बाद 17 साल बाद मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीता था और भारत का नाम रोशन किया था। इस साल वेनेसा को अपना क्राउन मानुषी ने ही पहनाया।

यह भी पढ़ें :

Back to top button