बॉलीवुड

शादी करते ही बढ़ गई निक-प्रियंका की मुश्किलें, लग गया ये गंभीर आरोप

न्यूज़ट्रेंड एंटरटेनमेंट डेस्क: प्रियंका और निक शादी के बंधन में बंध के हमेशा के लिए एक हो गए हैं। बता दें की बॉलीवुड सेलेब्स इन दिनों अपनी शादी का वेन्यू भारत से दूर कहीं विदेश रखते हैं लेकिन हमारी देसी गर्ल प्रियंका ने उन सबको पछाड़ते हुए साबित कर दिया कि वो सिर्फ नाम की ही देसी गर्ल नहीं बल्कि दिल से भी देसी हैं, तभी उन्होंने अपनी जिंदगी के सबसे यादगार लम्हे के लिए भारत को चुना और जोधपुर के उम्मेद भवन से शादी करने का फैसला लिया।

दोनों की शादी क्रिश्चियन और हिंदू रीति-रिवाजों से 1-2 दिसंबर को उम्मेद भवन पैलेस में हो गई, लेकिन प्रियंका को इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं होगा कि उनको भारत में शादी करने को चुनना इतना भारी पड़ जाएगा। दरअसल प्रियंका और निक की हिंदू रीति-रिवाजों से की गई शादी में विदेशी मुंडे निक पूरी तरह से देसी बन गए थे और राजकुमारों की तरह घोड़े की बग्घी पर बैठकर अपनी दुल्हनियां को लेने पहुंचे थे लेकिन उनका ये देसी अंदाज उन पर ही भारी पड़ गया और प्रियंका निक पर जानवरों के साथ दुराचार करने का आरोप लग गया।

दरअसल जानवरों की देखभाल करने वाले संगठन पेटा (पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनीमल) ने प्रियंका और निक पर शादी के दौरान जानवरों के साथ क्रूरता करने का आरोप लगाया है। पेटा ने ट्वीट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दिखाया गया है कि शादियों में इस्तेमाल किए जाने वाले जानवरों को किस तरह से परेशान कर उनके साथ क्रूरता की जाती है।

पेटा ने अपने ट्वीट में प्रियंका-निक को शादी की बधाई देते हुए लिखा, ‘‘डियर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस, आपने अपनी शादी में हाथियों का इस्तेमाल किया, जो चेन से बंधे हुए थे। वहीं, घोड़ों पर भी अत्याचार किया गया। आजकल लोग हाथियों की सवारी नहीं करते। साथ ही, शादियों में घोड़े का भी इस्तेमाल नहीं होता। हमें खेद है कि आपकी खुशी का दिन जानवरों के लिए अच्छा नहीं रहा। पेटा इंडिया के सीईओ मनीलाल वल्लीयाते ने सोमवार को कहा कि पशुओं के साथ क्रूरता करके कोई व्यक्ति खुद को ग्लैमरस या बड़ा नहीं दिखा सकता।’’

 

अब देखना होगा कि प्रियंका और निक इसके जवाब में क्या कहते हैं। फिलहाल आज तो लोगों को इंतजार हैं दोनों के दिल्ली में होने वाले रिसेप्शन का जिसमें बॉलीवुड के साथ और भी कई दिग्गज शिरकत कर सकते हैं।

Back to top button