राशिफल

Rashifal 25 November 2018: इन 5 राशियों के बुरे दिन हुए खत्म, आज सूर्यदेव करेंगे बेड़ा पार

आज हम रविवार का राशिफल बता रहे हैं यह बात तो आप जानते ही हैं कि राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही राशिफल का निर्माण किया जाता है। ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है इसलिए हमारे दैनिक जीवन में घट रही घटनाएं भी हमेशा समान नहीं होती। आज सूर्यदेव की कृपा से कुछ राशि वालों के बुरे दिन खत्म हो जाएंगे और सूर्यदेव इन राशि वालों का बेड़ा पार करेंगे, तो जानने के लिए पढ़ें आज का Rashifal 25 November 2018

Rashifal 25 November 2018

Rashifal 25 November 2018

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

यह दिन आपकी किस्मत को बुलंद करने वाला होगा। आप अपने कामकाज में सफल रह सकते हैं। आज आपके जीवन में खुशनुमा माहौल कायम रहेगा तथा परिवार और समाज में इन्हे मान सम्मान हासिल होगा। दोस्तों के साथ आज छोटी-सी बात पर गुस्सा कर के आप अपनी बनी-बनाई बात बिगाड़ सकते हैं। किसी नए काम की शुरुआत अच्छी रहेगी आपकी आमदनी में बढोतरी की संभावना है। मांगलिक कार्यों में प्रमुखता से शामिल होंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आपके परिवार में आज प्रसन्नता का माहौल रहेगा। अचल संपत्ति से अप्रत्याशित लाभ होने की संभावना है। रविवार का दिन आपके जीवन में नई सौगात लेकर लाएगा। अनावश्यक मेहनत न करें और अपनी सेहत का ध्यान रखें। आप सुख और समृद्धि प्राप्त करेंगे। आज कोई भी बड़ा कदम उठाने से पहले बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना न भूलें। जीवन में होने वाले नए और सकारात्मक परिवर्तन का आनंद उठाएंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज मिथुन राशि के लोगों का भाग खुल सकता हैं तथा सूर्यदेव की कृपा से इनकी झोली खुशियों से भर सकती हैं। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। परिवार वालों से रिश्ते की बात कर सकते हैं। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। बड़ों का आदर करने में अग्रणी रहेंगे। कामकाज में शुभ फलो की प्राप्ति होगी। किसी बात को लेकर पार्टनर से झगड़ा हो सकता है लेकिन शाम तक सब सही हो जाएगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप घर के काम में बहुत व्यस्त रहेंगे। प्रेमी की सेहत को लेकर चिंता करेंगे। अविवाहित लोगों की शादी की बात चल सकती है। आपको अपने दोस्तों के बीच लोकप्रिय होने के लिए थोडा नम्र बनना होगा। कहीं से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। बेमतलब किसी से विरोध का सामना करना पड सकता हैे। क्रोध की मात्रा बढ़ेगी।आज आपको अपने रोमांटिक भावों को दरकिनार करना पड़ सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपके भौतिक व ऐश्वर्य के साधनों में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वालों को आसपास के लोगों की मदद मिल सकती है। किसी की तरक्की से आपको जलन हो सकती है। अनजान लोगों में बहुत ज्यादा भरोसा आपके लिए कष्टकारी साबित हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरुरत है। अपने जीवन में आने वाली कठिनाईयों को दूर करने के लिए गरीबों को दान करना ना भूलें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आप बच्चों एवं परिवार को पूरा समय देंगे। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। अपनों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाएगी और आपको ढ़ेर सारा धन प्राप्त होगा। आपका रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है, आपको किसी पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकता है। प्रॉपर्टी आदि खरीदने के लिए भी आप कोई जरूरी निर्णय ले सकते हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप कुछ साहस भरे कामों को पूरा करने में कामयाब होंगे। धन निवेश में लाभ होगा। किन्तु नौकरी के क्षेत्रों में कुछ विवादों की स्थिति होगी। पढ़ाई लिखाई में मन नहीं लगेगा। बेहतर परिणामों की प्राप्ति के लिए अपने सभी कार्यों को सोच-समझ कर पूरे उत्साह से करेंगे तो सफलता आपके कदम चूमेगी। रोजी व रोजगार से सम्बन्धित किये जा रहे प्रयासों में सफलता मिलने के आसार है।

Rashifal 25 November 2018

Rashifal 25 November 2018

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज खर्चों में भी बढोतरी होने के संकेत हैं। कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं लेकिन आप कामयाबी की उम्मीद रख सकते हैं, प्रयास करते रहें। शाम को परिवार वालों के साथ सैर पर जाने का प्लान बन सकता है। किसी कार्य को करते समय किसी प्रकार की द्वेष भावना मन में ना लाएं। आपको अपना सच्चा प्यार मिलने की भी पूरी संभावना है। घर के परिवर्तन के योग हैं लेकिन बड़े फैसले सोच-समझकर करें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

धनु राशि वालों आज नए क्षेत्रों में किस्मत आजमाने का मौका तलाशेंगे। नया व्यवसाय शुरू करने में आ रही अड़चने आज समाप्त होगी। अचानक आपके मित्र आपसे मिलने आपके घर आ सकते हैं। उनके साथ का खूब मजा लें। नौकरी के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोग अपनी प्रतिभा के दम पर कामयाबी हासिल करने में सफल रहेंगे। किसी बड़े काम के लिए पैसा जमा करने के मकसद से बजट में कटौती किए जाने की संभावना है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी:

आज आपको भूतपूर्व में की गई कठिन मेहनत और परिश्रम का फल अब मिलने वाला है। आपके जो निर्माण कार्य अधूरे हैं वह पूरे हो सकते हैं जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी घर परिवार का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। दोपहर बाद आपको अचानक कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती हैं। आपको शहर से बाहर जाने की आवश्यकता हो सकती है। महिलायें आज सोच-समझकर ही निर्णय लें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

कुंभ राशि के व्यापारियों को आज कोई बड़ा आर्डर मिल सकता है। आज आपको सुख सुविधाओं की कमी भी खल सकती है। आप एक अच्छे परिवार से शादी का प्रस्ताव प्राप्त कर सकते हैं। सम्मान समाज और परिवार में अधिक होगा। अपनी भावनाएं किसी पर नहीं थोपें। आपसे ज्यादा उम्र का कोई व्यक्ति आपकी ओर आकर्षित हो सकता है। अपनी वाणी पर संयम रखें। बिना कोई खर्चा किए अपने दोस्त का मनोरंजन कर सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपको कार्यक्षेत्र में उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। जो व्यक्ति नौकरी पेशा वाले हैं उनको पदोन्नति होने की संभावना बन रही है यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह आपको वापस मिल सकता है। प्रेमी से शारीरिक संबंध मजबूत हो सकते हैं। नई रिलेशनशिप शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। आज शिक्षा संबंधी कार्य के लिये यात्रा करना पड़ सकती है। धार्मिक प्रवृति वाले लोग पूजा पाठ या किसी अनुष्ठान का आयोजन कर सकते हैं।

आपने Rashifal 25 November 2018 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 25 November 2018 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें। यदि आप भी सूर्यदेव के भक्त हैं तो कमेंट में ‘जय सूर्यदेव’ जरूर लिखें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 25 November 2018 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : 29 नवंबर 2018 काल भैरव जयंती: जरूर रखें इन 8 बातों का ध्यान, वरना हो सकता है बुरा परिणाम

Back to top button