विशेष

जानिए दुनिया के 13 ऐसे इंसानों के बारे में,जिनके पास हैं अनोखी शक्तियाँ, ताकत देख होश जाएंगे उड़

सुपर हीरो किसे नहीं पसंद होते हैं, सभी का कोई ना कोई पसंदीदा सुपर हीरो होता है। किसी को भारतीय सुपर हीरो शक्तिमान, आर्यमान और कृष पसंद होता है तो किसी को विदेशी सुपर हीरो सुपरमैन, आयरनमैन, कैप्टन अमेरिका, हल्क पसंद होता है। सब में एक बात सामान हैं कि सबके पास कुछ ना कुछ ख़ास ताकत होती है। खैर ये तो बात फ़िल्मी दुनियाँ की हो गयी, लेकिन क्या आपको पता है कि ऐसे ही कुछ सुपर हीरो असल जिंदगी में भी हैं। आज हम आपको उन असल जिंदगी के सुपर हीरो के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके पास जन्म से ही कुछ विशेष तरह की शक्तियाँ हैं। उनकी इन शक्तियों का राज वैज्ञानिक भी नहीं समझ पाए हैं। तो आइये आज जानते हैं असल जिंदगी के 13 सुपर हीरो के बारे में।

1- मानव कंप्यूटर शकुन्तला देवी:

13 people amazing super powers

सभी लोग जानते हैं कि भारतियों का दिमाग दुनियाँ में सबसे बेहतरीन होता है। इस बात को वैज्ञानिक भी मानते हैं। शकुन्तला देवी के बारे में तो आप जानते ही होंगे जिन्हें मानव कंप्यूटर के नाम से भी जाना जाता है। दरअसल ये किसी भी कैलकुलेशन को पल भर में ही कर देती हैं। इन्होने 6 साल की उम्र में ही पहली बार अपनी प्रतिभा मैसूर विश्वविद्यालय में दिखाई थी।

15 साल की उम्र में इन्होने यूरोप में अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया। उसके बाद बीबीसी के एक कार्यक्रम में इनसे कठिन सवाल पूछे गए, जिसका इन्होने सही उत्तर पल भर में दे दिया। 1977 में अमेरिका की डलास यूनिवर्सिटी में इनका मुकाबला एक कंप्यूटर युनीवैक से हुआ। इसमें उन्होंने युनीवैक को 12 सेकंड से हरा दिया। इसके बाद वह पूरी दुनियाँ में मशहूर हो गयीं।

1980 में लन्दन के मशहूर इम्पीरियल कॉलेज में इन्हें फिर से एक कंप्यूटर के साथ प्रतियोगिता के लिए बुलाया गया, वहाँ भी उन्होंने कंप्यूटर को पीछे छोड़ दिया। 1982 में इनका नाम गिनीज बूक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया।

2- नताशा देमकिना:

13 people amazing super powers

रूस की रहने वाली इस लड़की के अन्दर ऐसी ताकत है जिसकी वजह से यह एक्स-रे किरणों की तरह मनुष्य के शरीर के अन्दर देख सकती है। वह इंसान के अन्दर की सभी चीजों को देख सकती है, मतलब अगर इंसान के शरीर में कोई दिक्कत है तो वह उसे भी देखकर बता सकती है। उसकी माँ का कहना है कि 10 साल की उम्र तक वह एकदम सामान्य लड़की थी। उसके बाद अचानक से एक दिन उसने अपने माँ के शरीर के अन्दर की चीजों को देखा और अपनी माँ को इस बारे में बताया। अब उसे शरीर के अन्दर की चीजें पूरी तरह से रंगीन दिखाई देती हैं।

3- मिस्टर ईटर:

13 people amazing super powers

इनके पास जो ताकत है उसे जानकर आप सच में हैरान हो जायेंगे। आपको बता दें फ्रांस के रहने वाले माइकल लोटिटो का पेट एक सामान्य इंसान से दोगुना मोटा है। इनके पेट की पाचन क्षमता इतनी जबरदस्त है कि यह कुछ भी खाकर पचा सकते हैं। इन्होने अब तक मेटल, कांच और प्लास्टिक की चीजें खायी हुई हैं, जो आराम से पच गयीं।

4- मिस्टर टीथ:

13 people amazing super powers

मलेशिया के रहने वाले राथाकृष्णन वेलु का दांत किसी फिल्म के सुपर हीरो से कम नहीं है। आपको बता दें वेलु अपने दांत से पूरी ट्रेन खिंच सकते हैं। इस वजह से इन्हें दुनियाँ भर के लोग जानते हैं और इन्हें कई पुरष्कारों से भी नवाजा जा चुका है। 2008 में वेणु ने 260 टन की एक ट्रेन को 13 फीट तक अपने दाँतों से खिंचा था। इस वजह से उनका नाम “गिनीज बूक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड” में भी दर्ज हो चुका है।

5- लायन विस्पर:

13 people amazing super powers

आपने डॉक्टर डू लिटिल फिल्म देखी है? उसमे एक आदमी जानवरों से बात कर सकता है। दक्षिण अफ्रीका में रहने वाले केविन रिचर्डसन के पास भी ऐसी ही कुछ अद्भुत शक्तियाँ हैं, जिसकी मदद से वह शेर, चिता जैसे खूंखार जानवरों से भी बात कर सकते हैं। केविन की किसी भी जानवर से डर नहीं लगता है, वह उनके साथ खेलते भी हैं।

6- हेरॉल्ड विलियम:

13 people amazing super powers

आपने 1 या 2 भाषाएँ लोगों को बोलते तो देखा होगा, या किसी को इससे ज्यादा भी लेकिन किसी को आपने 58 भाषाएँ बोलते देखा है, शायद नहीं! लेकिन दुनियाँ में एक शख्स है जो इतनी भाषाएँ बोल सकता है। जी हाँ हेरॉल्ड 58 भाषाएँ बोल सकते हैं। 7 साल की उम्र तक यह एक सामान्य बच्चे थे, उसके बाद इन्होने लैटिन भाषा सीखी। इसके बाद तो जैसे इन्हें नई भाषाओँ को सीखने का जुनून चढ़ गया। इस समय यह दुनियाँ की 58 भाषाएँ बोल सकते हैं। यह हर समय घूमते रहते हैं, ताकि कुछ नया सीख सकें।

7- टॉर्चर के बादशाह:

13 people amazing super powers

अमेरिका के रहने वाले टिम क्रिडलैंड के पास ऐसी ताकत है, जिसकी वजह से उन्हें ज़रा भी दर्द का अहसास नहीं होता है। इनके ऊपर दुनियाँ भर के वैज्ञानिकों ने शोध किया लेकिन कोई भी नहीं जान पाया कि आखिर ऐसा किस वजह से होता है। यह अपनी प्रतिभा शो में भी दिखाते रहते हैं।

8- आई पॉपिंग मैन:

13 people amazing super powers

क्लॉडियो पिंटो, ब्राजील के रहने वाले हैं। इनके पास ऐसी शक्ति है, जिसकी वजह से ये अपनी दोनों आँखों को 4 सेमी तक बाहर निकाल सकते हैं। अभी तक दुनियाँ में ऐसा करने वाला दूसरा कोई पैदा नहीं हुआ है। इसी वजह से इन्हें सुपर पॉवर के रूप में जाना जाता है।

9- रबर ब्यॉय:

13 people amazing super powers

आप सोच रहे होंगे कि ऐसी कौन सी शक्ति है, जिससे इन्हें रबर ब्यॉय कहा जाता है। आपको बता दें अमेरिका के डेनियल ब्राउनिंग स्मिथ को लोग रबर ब्यॉय के नाम से जानते हैं। दरअसल लोग इसलिए इन्हें रबर ब्यॉय कहते हैं क्योंकि ये अपने शरीर को जैसे चाहे मोड़ सकते हैं। इनके ऊपर अमेरिका में कई टीवी शो भी बन चुके हैं।

10- द ब्रेन:

13 people amazing super powers

अब आप सोच रहे होंगे कि ये नाम क्यों रखा गया है। आपको बता दें लन्दन के रहने वाले डेनियल टैमेट पेशे से एक लेखक हैं। इनकी मेमोरी पॉवर इतनी ज्यादा है कि किसी भी सवाल का जवाब ये पल भर में दे देते हैं। ये बड़े-बड़े गणित के सवालों को हल करने के लिए भी जाने जाते हैं। इन्होने अपनी इसी प्रतिभा के कारण वर्ल्ड मेमोरी चैंपियनशिप में कई रिकॉर्ड बनाए हैं।

11- आवाज सुनकर देखने वाला:

13 people amazing super powers

इनकी कहानी बिलकुल डेयरडेविल की तरह है, जिसमे उसकी आँख किसी कारण वश चली जाती है तो वह सुनकर ही चीजों को देखने लगता है। ऐसे ही अमेरिका के बेन अंडरवुड की रेटिना कैंसर के चलते तीन साल की उम्र में आँख निकाल देनी पड़ी। उसके बाद से इन्होने किसी भी चीज की आवाज सुनकर उसकी स्थिति का पता लगाना सीख लिया। उन्होंने एक सामान्य आदमी की तरह अपनी जिंदगी को जीना सीख लिया था। 2009 में इन्हें एक और कैंसर की बीमारी हुई, जिसमे इन्होने अपने प्राण गँवा दिए।

12- कभी ना सोने वाला आदमी:

13 people amazing super powers

वियतनाम के रहने वाले 64 साल के थाई एन सन 1973 के बाद से लेकर अब तक कभी सोये ही नहीं हैं। बावजूद इसके ये पूरी तरह से स्वस्थ हैं। इनके ऊपर भी दुनियाँ भर के वैज्ञानिकों ने शोध किया, ताकि वह इनके ना सोने की वजह को जान पायें। लेकिन शोध के बाद भी उन्हें कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद से लोग इन्हें शक्ति वाला आदमी मानते हैं।

13- मैग्नेटिक मैन:

13 people amazing super powers

आपने एक्स-मेन फिल्म तो देखी ही होगी! उसमे एक व्यक्ति के पास ऐसी शक्तियाँ रहती हैं कि वह किसी भी धातु को अपने नियंत्रण में कर सकता था। ठीक ऐसे ही असल जिंदगी में मलेशिया के 70 साल के लिऊ थो लिन के पास ऐसी ताकत है, जिससे वह किसी भी धातु की वस्तु को अपनी तरफ खिंच सकते हैं। इनके पास इतनी ज्यादा मैग्नेटिक शक्ति है कि इससे वह कारों पर भी नियंत्रण पा लेते हैं।

Back to top button