रिलेशनशिप्स

ब्वॉयफ्रेंड के इन सवालों से खीज जाती हैं ल़ड़कियां, बढ़ाने लगती हैं दूरी

जब भी दो लोग रिलेशनशिप में आते हैं तो उन्हें शुरुआती वक्त में एक दूसरे से बहुत ज्यादा बात करने का मन होता है। कई बार धीरे धीरे रिश्ते अपना रोमांस खोने लगते हैं। हालांकि लड़के कई बार बात चीत के दौरान लड़कियों से ऐसा सवाल पूछ देते हैं जिससे वह दुखी हो जाती हैं और लड़के से दूरी बनाने लगती हैं। लड़कों को अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में जानना चाहिए, लेकिन ऐसे सवालों से बचना चाहिए जो के रिश्ते को कमजोर कर दें। आपको बताते हैं कि अपनी गर्लफ्रेंड से कभी ना पूछें ये सवाल।

क्या मैं तुम्हारा पहला प्यार हूं

लड़कों को उनकी गर्लफ्रेंड से अप्रूवल मिल जाता है उसके बाद भी वह बर बार उनसे एक ही बात कन्फर्म कराना चाहते हैं कि वह उनकी गर्लफ्रैंड हैं। कई बार लड़के  इस सवाल को बहुत बार पुछते हैं कि क्या वह उनका पहला प्यार हैं। इससे अक्सर लड़कियां परेशान हो जाती हैं। हो सकता है कि उनका पहले प्यार का अनुभव बहुत खराब रहा हो। वह प्यार के सवाल से थोड़ा परेशान हो जाया करती हों। ऐसे में लड़कों का यह सवाल उन्हें परेशान कर देता है।

तुम किससे ज्यादा प्यार करती थी

अक्सर लड़कों के अंदर एक कंपेरिजन की भावना होती है उनकी गर्लफ्रेंड किसे ज्यादा प्यार करती हैं। वह यह जानना चाहते हैं कि उनकी गर्लफ्रेंड उनके लिए ज्यादा सीरियस हैं या फिर उनके अपने एक्स के लिए। यह सवाल भी लड़कियों को बहुत परेशान करता है और वह अक्सर परेशान हो जाती हैं।आपका यह सवाल उनके आत्मसम्मान को चोटिल कर देता है।

मेरे परिवार से मिल लो

लड़कियां ही नहीं कई बार लड़के भी रिलेशनशिप में आते ही शादी का ख्वाब सजाने लगते हैं। ऐसा भी होता है कि आपकी गर्लफ्रेंड शादी करना चाह रही हो, लेकिन कुछ वक्त लेकर। ऐसे में लड़के जब कहते हैं कि मेरे मां से मिल लो या परिवार से मिल लो तो लड़कियां घबराने लगती हैं। आपके परिवार को जानने से पहले वह आपको जानना चाहती हैं। ऐसे में पहले अपने रिश्ते को मजबूत करें और उसके बाद शादी या परिवार से मिलाने की बात करें।

तुमने कभी किसी को किस किया है

वैसे तो यह एक ऐसा सवाल है जो लड़के आराम से लड़कियों से पूछ लेते हैं, लेकिन जब वह इस बात को लेकर चिंता जताने लगते हैं तो लड़कियों को बिल्कुल अच्छा नहीं लगता। वह आपके साथ सिर्फ शारीरिक ही नहीं बल्कि भावनात्मक तौर पर जुड़ना चाहती हैं। ऐसे में आपका इस तरह का सवाल करने उन्हें जज करने जैसा लगता है। अक्सर लड़कियां इस सवाल से इरिटेट हो जाती हैं।

तुम्हें मुझसे ही प्यार है ना

यह सवाल भी लड़कियों को अक्सर इरिटेट कर देता है। लड़कियां भी अपना प्यार खुलकर जताती हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें कई बार वक्त लगता है। ऐसे में लड़कों को शक होने लगता है कि वह उनसे प्यार करती भी हैं या नहीं। लड़के इस बारे में बहुत सवाल करने लगते हैं जिससे लड़कियां परेशान होने लगती हैं। अगर उन्हें आपका साथ अच्छा नहीं लगेगा तो वह सीधे बता देंगी उनसे बात घूमा घूमा कर ना पूछें।

यह भी पढ़ें

Back to top button