दिलचस्प

भारत में इन जगहों पर घूमना है बेहद सस्ता, देखें लिस्ट

न्यूज़ट्रेन्ड वेब डेस्क: घूमने फिरने का दिल किसका नहीं करता।हर कोई चाहता है कि घूम लें, लेकिन कई बार पैसे की कमी के चलते घूमना मुश्किल हो जाता हैकौन नहीं चाहता कि दिल चाहता है के आमिर-सैफ और अक्षय के जैसे गोवा की ट्रिप की जाए या फिर ऋतिक फरहान और अभय की तरह स्पेन घूम लिया जाए क्योंकि सच तो यही है कि जिंदगी ना मिलेगी दोबारा। आपका भी कई बार गोवा, लेह –लद्दाख जैसी कई जगह घूमने का प्लान बना होगा, लेकिन प्लान पूरा नहीं हो पाया होगा। अगर बात कम पैसों में घूमने की है तो गोवा और स्पेन तो नहीं , लेकिन भारत में ऐसी जगह बता सकते हैं जहां घूमने के बहुत कम पैसे लगते हैं। आपको बताते हैं ऐसी कुछ जगह जहां आप अपने दोस्तों के साथ कम पैसों में भी घूम सकते हैं।

ऋषिकेश-

आप सोच रहे होंगे की ये तो उत्तराखंड की पावन धरती पर बसी ऐसी जगह हैं जहां सिर्फ मंदिर दर्शन किया जाता होगा। ऐसा बिल्कुल नहीं हैं। गंगा के किनारे बसे ऋषिकेश धार्मिक तो है ही साथ ही यहां रिवर रॉफ्टिंग का मजा भी खूब लिया जाता है। अगर आप दिल्ली में है तो फिर आपके घूमने के लिए इससे सस्ती और अच्छी जगह तो हो ही नहीं सकती। यहां रहना खाना भी ज्यादा मंहगा नहीं है

कसौली-

हिमाचल का शहर कसौली अपनी बेजोड़ खूबसूरती के लिए जाना जाता है। अपनी सफाई और सुंदरता के चलते हर कोई यहां घूमने आता है। इसे आप छोटा शिमला भी कह सकते हैं। यहां रस्किन बॉन्ड का जन्म भी हुआ था। पर्वत के इन नजारों का मजा लेने के लिए आपको ज्यादा जेब खर्च की जरुरत नहीं पड़ेगी। यहां रहने के लिए कमरे भी सस्ते में मिल जाते हैं।

वृंदावन-

अगर आप परिवार के साथ घूमने का मन बना रहे हों या दोस्तों के साथ भी तो वृंदावन जाना बेहतर होगा। बेहद ही मधुरम और खूबसूरत वृंदावन अपनी हर गली में कृष्ण की याद संजोए हुए है। यहां मंदिरों के साथ आपको भारत की संस्कृति देखने को मिलेगी। दिल्ली में रहने वालों के लिए ये तो सबसे आसान सफर है।

कन्याकुमारी-

अगर आप साउत के पास हों तो कन्याकुमारी घूमना आपके लिए पड़ेगा बेहद ही सस्ता। त्रिवेंद्रम से 85 किलोमीचिर दूर कन्याकुमारी साउथ की ब्यूटी दर्शाता है।यहां 600 से 800 रुपए तक के होटल मिल सकते हैं। यहां की खूबसूरती तो आप तस्वीरों में ही देखकर समझ सकते हैं। नेचर से प्यार हो तो विवेकानंद रॉक मेमोरियल पर सूर्योदय देखने के लिए जा सकते हैं।

बनारस-

तु बन जा गली बनारस की…..बनारस की गलियों की तो बात ही निराली है। कभी काशी के नाम से मशहूर ये शहर गंगा आरती और अपने पान और साड़ियों के लिए दुनियाभर में मशहुर है।यहां पर तो आपको 200 रुपए से कम में भी कमरे मिल जाएंगे। साथ ही  बनारसिया पान खाकर आप गंगा किनारे की मौज ले सकते हैं।यहां की तंग गलियों का सफर भी मजेदार है।

मैकलोड गंज-

हिमाचल के कांगड़ा जिले में बसा एक उपनगर है मकलोड गंज। इसकी शाम की  खूबसूरती की कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। सर्दियों में तो इस जगह की खूबसूरती और बढ़ जाती है। यहां के नजारे आपको चौंका सकते हैं। यहां भी घूमना और रहना काफी सस्ता है।

Back to top button