राशिफल

राशिफल 29 अक्टूबर 2018 : भोले बाबा की कृपा से भाग्यशाली रहेंगे आज ये 4 राशि, होगा धनलाभ

राशिफल 29 अक्टूबर 2018 का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही राशिफल का निर्माण किया जाता है। ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है इसलिए हमारे दैनिक जीवन में घट रही घटनाएं भी हमेशा समान नहीं होती। आज सोमवार 29 अक्टूबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आपके इन सभी सवालों का जवाब आपको आज के इस राशिफल में मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल। Rashifal 29 October 2018

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपकी वाणी की मिठास से आप इच्छित काम निकाल सकेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। समय के साथ आपको अपने जीवन में नया परिवर्तन देखने को मिलेंगे। आपका व्यापार तेजी से प्रगति करते हुए आगे बढ़ेगा। मिष्टान्न भोजन मिलेगा। प्रवास की संभावना है। बेकार के खर्च न हों अतः सजग रहें। परिवारजनों के साथ भी मनमुटाव होने का प्रसंग बन सकता है, जिससे घर का वातावरण बिगड़ सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी। नौकरी करने वाले लोगों के काम में परिवर्तन हो सकता है।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास बढ़ेंगा। नई योजनाएं, नए उपक्रम के लिए समय शुभ है। सभी काम निश्चित रूप से पूर्ण होंगे। घर परिवार का वातावरण सुखद रहेगा। उन लोगों पर नज़र रखें जो आपको ग़लत राह पर ले जा सकते हैं या फिर ऐसी जानकारी दे सकते हैं जो आपके लिए नुक़सानदेह साबित हो सकती है। आप सकारात्मकता से भरपूर रहेंगे। आज का दिन आपके लिए आनंदायी रहेगा। अटके हुए सरकारी कामकाजों में सफलता मिलेगी।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज जरूरत से ज्यादा वक्त व पैसा मनोरंजन पर खर्च न करें। हालात को काबू रखने के लिए अपने भाई की मदद ले। विवाद को ज्यादा तूल देने के बजाय उसे दोस्ताना तरीके से हल करने कोशिश करें। परिश्रम की अपेक्षा सफलता की प्राप्ति कम होने से आर्थिक संकट की चिंता रहेगी। बिना सोचे-समझे निर्णय न लें, ऐसा करना आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। आपकी कड़ी मेहनत और निष्ठा ख़ुद आपके लिए बोलेगी व दूसरों का विश्वास और सहयोग आपको हासिल होगा।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज विदेश से संबंधित कार्यों में आज गति होगी। सार्वजनिक जीवन में नाम और प्रतिष्ठा मिलेगा। आपको बस अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा। यही स्थिति व्यापार और धन के क्षेत्र में बनेगी। लेकिन आप पैसों के क्षेत्र में कोई जोखिम न लें। विद्यार्थियों के लिए भी कुल मिलाकर अनुकूलतापूर्ण समय रहेगा। निजी मसले नियन्त्रण में रहेंगे। भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और फ़ायदेमंद दिन की ओर ले जाएंगे। आपकी विनम्र प्रकृति की सराहना की जाएगी।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आप अपने आत्मविकास में बहुत सफल रहेंगे, आपकी बौद्धिकता, परिचय क्षेत्र, पेशेवर योग्यता और आध्यात्मिकता का विकास होगा। सफलता आपके कदम चूमेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। यह दिन आपके सामान्य वैवाहिक जीवन से कुछ हटकर होने वाला है। आज आप कही घूमने फिरने और पैसे खर्च करने के मूड में होंगे। गोपनीय जानकारियां उजागर करने से बचे। आज अपने प्रिय को माफ़ करना न भूलें। कारोबारियों को अपना कामकाज आगे बढ़ाने में सफलता मिलेगी।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आलस का अनुभव होगा। कुछ करने की इच्छा नहीं होगी। धनहानि का योग है। संतान सुख की प्राप्ति से मन प्रसन्न होगा। कुछ लोग आपकी बुराई करेंगे और आपके कामकाज में कमी निकालने की कोशिश कर सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में विघ्न आ सकता है। आप आत्मविश्वास व मनोबल के लिहाज से आप काफी ऊंचे पायदान पर रहेंगे। आपका लक्ष्य से ध्यान हटेगा। अगर आप जल्दबाज़ी में निष्कर्ष निकालेंगे और ग़ैर-ज़रूरी काम करेंगे, तो आज का दिन काफ़ी निराशाजनक हो सकता है

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार होगा। छोटी-मोटी बातों को लेकर विवाद टालें। पति-पत्नि के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। अपने जीवन में नई प्रेरणा और नई ऊर्जा का संचार महसूस करेंगे। आपके अड़ियल स्वभाव के कारम पारिवारिक संबंधों में खटाश आएगी। चिंताओं के कारण मानसिक भार रह सकता है, जो कि आपको मानसिक रूप से अस्वस्थ रख सकता है। सुखद और फायदेमंद यात्रा के योग बन रहे हैं। फैसले लेने की क्षमता बढ़ सकती है।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज रोजगार के नए अवसर आपको प्राप्त होंगे, बेरोजगार लोगों को आगे बढ़ने के कई मौके प्राप्त होंगे। आपको हर क्षेत्र से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। शेयर मार्केट निवेश वालों को भी लाभ प्राप्त होगा। दिनचर्या में आने वाली सारी बाधाएं समाप्त हो जाएंगी। आपकी धार्मिक पुस्तकों के अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। आज आपके प्रेम जीवन में बड़ी खुशखबरी भी प्राप्त हो सकती है। नये आमदनी के स्त्रोत निर्मित होंगे। आज पार्टनर के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं, आपके सम्बन्ध को नई गहराई मिलेगी।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज परिवार के सदस्यों की सहयोग से आप समस्या का समाधान करने में सफल रहेंगे। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी। आप जो भी कार्य दूसरों की भलाई के लिए करेंगे, उस कार्य में आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है। आपको रुचिकर मित्रों और स्वजनों के साथ घूमने-फिरने से आनंद-उल्लास प्राप्त होगा। आपको अपने घर में सबसे ज्यादा माता पिता का सपोर्ट मिलेगा। सुनी सुनाई बातों पर आंखे मूंदकर यकीन ना करें और उनकी सच्चाई को भली भांति परख ले।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपको इनकम के नए स्रोत आपको प्राप्त होंगे। बिज़नेस में अचानक लाभ संभव रहेगी। यह एक अच्छा दिन है। अपने आप को कुछ गोपनीयता या एकांत का आनंद लेने का मौका दें ताकि आप अपने आशीर्वादों को वर्णित कर सकें। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज आपकी इनकम में भी इज़ाफा होने की संभावना है। सेहत आपकी ठीक रहेगी। रोजगार में अति व्यस्तता रहेगी किंतु जरूरी कार्य समय से पूरे करें। किसी और की मुसीबतों को अपने सर लेने के कारण तनाव में आ सकते हैं।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपको अपने दैनिक जीवन में अनेक बड़े परिवर्तन देखने को मिलेंगे। गलत निर्णय आज आपके मानसिक अशांति का कारण होंगे। बिजनेस में कुछ अच्छा कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में प्रगतिशील और बड़े बदलाव करने में सहकर्मी आपका पूरा सहयोग करेंगे। सकारात्मक बने रहने और अपने काम पर ध्यान केंद्रित करने का प्रयास करें। आप निश्चित रूप से सफलता प्राप्त करेंगे। सभी देवी देवताओं की कृपा से आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। ध्यान में समय बिताएं और अपनी आंतरिक आवाज सुनो

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज शुभ कार्यों का आयोजन होगा। आनंद और खुशी लहलहाएगी। आपके सम्बन्ध को नई गहराई मिलेगी। आपकी जिन्दगी में आज आपका प्यार कदम रखेगा। आपको भी तेजी से कदम उठाने के लिए तैयार रहना चाहिए। अगर आप आय में वृद्धि के स्रोत खोज रहे हैं, तो सुरक्षित आर्थिक परियोजनाओं में निवेश करें। अपने साथी से प्राप्त हुए रोमांचक संदेश से आज आप फूले नही समाएंगे। आस पड़ोस के लोगों के साथ भावनात्मक संबंध रहेंगे।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में राशिफल 29 अक्टूबर 2018 कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button