राशिफल

Rashifal 18 November 2018: इन पांच राशियों के सितारे दे रहे हैं शुभ संकेत, बदलने वाली है किस्मत

राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही राशिफल का निर्माण किया जाता है। ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है इसलिए हमारे दैनिक जीवन में घट रही घटनाएं भी हमेशा समान नहीं होती। आज कुछ राशि वालों के सितारे शुभ संकेत दे रहे हैं जिसके चलते उनकी किस्मत आज बदलने वाली है, जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल। Rashifal 18 November 2018

Rashifal 18 November 2018

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपके दुश्मन और प्रतिस्पर्धी अपनी चाल में असफल रहेंगे। पैसे बचाकर आप अपने भविष्य के बारे में सोच सकते हैं और कहीं पर पैसे निवेश कर सकते हैं। आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। कोशिश करने से आप बड़ी से बड़ी मुश्किल को भी आसानी से पार कर देंगे। आज का दिन आपके लिए आनंददायक और यादगार रहेगा। आपके बच्चे अधिक साहसी बनेंगे। विद्यार्थियों को श्रेष्ठतम परिणाम प्राप्त करने के लिए और अधिक प्रयास करने होंगे।

Rashifal 18 November 2018

Rashifal 18 November 2018

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

सूर्यदेव की कृपा से आज आपके जीवन की सभी विनाशकारी शक्तियां दूर भाग जाएंगी और आपके जीवन में खुशियां ही खुशियां होंगी। झूठ बोलने वालों से सावधान रहें। घर परिवार में भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति होगी। कार्यक्षमता में वृद्धि संभव है। अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। आपका मन सामाजिक कार्यों में अधिक लगेगा। वर्षों से अधूरी मनोकामनाएं पूरी होंगी। आप की सर्जनशक्ति में सकारात्मक वृद्धि होगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

मिथुन राशि के लोगों के जीवन में आर्थिक धन लाभ भी होंगे और नौकरी की तलाश पूर्ण होगी। धन से जुड़ी सभी प्रकार की समस्याओं से छुटकारा मिल जायेगा। आप यदि किसी प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने जा रहे हैं तो संघर्ष के साथ सफलता प्राप्त होगी। किसी अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। नए लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी, स्वास्थ्य आपका अच्छा बना रहेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

सूर्यदेव की कृपा से आज आपकी बंद किस्मत अचानक खुल जायेगी। संभावनाओं पर विचार करें। आज, आप अपने पसंदीदा व्यक्ति के लिए बड़ा बदलाव करने के लिए तैयार हो सकते हैं। अनावश्यक व बाहरी भोजन करने से बचें। किसी पुराने मित्र से सम्पर्क बनेगा या अचानक मुलाकात हो सकती है। आने वाले दिनों में सभी तरह के कानूनी मामलें आपके पक्ष में रहेंगे। रिश्तेदारों और दोस्तों से आर्थिक मदद मिल सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

रविवार की सुबह आपके लिए खुशनुमा रहेगी। आपकी आय में भी बढ़ोतरी होने के योग है। आपको कार्यक्षेत्र में और व्यापार में बहुत लाभ होगा। विद्यार्थियों के लिए समय सफलता हासिल करने का हैं। व्यापार-व्यवसाय में गति आएगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप कामयाबी के नए शिखर प्राप्त करेंगे। आपकी अपनी मेहनत से ही आपकी किस्मत खुलेगी। किस्मत आपका साथ देती रहेगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज परिवार में लोगों के बीच प्रेम बढ़ेगा और सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। बाहर के खान-पान से बचें। विद्यार्थियों की पढ़ाई में विघ्न आ सकता है। बौद्धिक चर्चा तथा बातचीत में भाग न लें, सफलता मिलेगी। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी। शेयर-सट्टा में सावधानी रखें। संतान के साथ आज आप के संबंध अच्छे हो सकते हैं। आप अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका अदा करेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान लगातार बढ़ेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा है। उनको अभ्यास में सफलता मिलेगी एवं प्रगति के लिए नया मौका प्राप्त होगा। परिवार में दुख होने से घर का वातावरण दूषित होगा। धन का खर्च अधिक हो जाएगा। अदालती कार्यों से संभलकर चलिएगा। सुखद समाचारों की प्रधानता बनी रहेगी। आप जो भी कार्य मन लगाकर करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। विशेष रोग के पीछे आकस्मिक खर्च हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपके व्यापार-धंधे में प्रवास होगा और उसमें लाभ होगा। व्यवसाय के क्षेत्र में आपको लाभ, मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। कार्यभार से थकान अनुभव हो सकता है। संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। दोस्तों के साथ मस्ती करने का मौका मिलेगा। रिश्तेदार या पुराने मित्र की सहायता से आपको कारोबार में तरक्की मिलेगी। लगातार बार-बार प्रयास करना आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज हर ओर से आपको खुशियों की प्राप्ति होगी। अपनी वस्तुओं को संभालकर नहीं रखने से नुकसान की उम्मीद है। व्यापारिक नवीन योजनाओं से लाभ होगा। परिवार में मेल-जोल बढ़ेगा। आपका अपने जीवनसाथी के प्रति लगाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। व्यापारियों के लिए नया व्यवसाय शुरू करने के लिए आज का दिन श्रेष्ठतम है। सूर्य देव की कृपा से आपका पारिवारिक जीवन खुशहाल व्यतीत होगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी:

आज आप अपने किसी दोस्त से मिल सकते हैं। यह दोस्त आपकी काफी मदद भी करेगा। विदेश में रहनेवाले मित्रों या स्वजनों का समाचार आपको भाव-विभोर करेगा। लंबी दूरी की यात्रा का योग हैं। अत्यधिक काम का बोझ थकान और ऊबन का अनुभव होगा। कार्यस्थल लर अधिकारी वर्ग में महत्व बढ़ेगा। परिवार में चल रहे विवाद के कारण घर का त्याग करना पड़ सकता है। शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

रविवार की सुबह कुंभ राशि वालों के लिए उत्तम रहेगी। परिजनों और साथ काम करने वालों के साथ मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखें। अपनी भाषा में संतुलन रखें अन्यथा आपको अनावश्यक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। अच्छी नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरी आपके अनुकूल होगी। धार्मिक कार्य तथा किसी यात्रा पर जा सकते हैं। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

गणेश जी कहते हैं आज आपको अपने जीवन में खुशियों का नजारा देखने को मिलने वाला है। बिजनेस में फायदे की योग बने रहेंगे। और भूमि खरीदने के योग बन रहे है। आज का दिन आपके प्रेम संबंधों के लिए अशुभ रहेगा। आपकी बांई टांग में दर्द हो सकता है। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। आज आपको विश्वासघात मिल सकता है। इसलिए इससे सावधान रखें। सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती हैं।

आपने Rashifal 18 November 2018 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 18 November 2018 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें। यदि आप भी सूर्यदेव के भक्त हैं तो कमेंट में ‘जय सूर्यदेव’ जरूर लिखें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 18 November 2018 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : देवउठनी एकादशी : इस दिन होगा तुलसी का विवाह, जानिए ऐसे में क्या करें और क्या नहीं

Back to top button