बॉलीवुड

आज दूल्हे राजा रणवीर सिंह करेंगे दीपिका पादुकोण से शादी, इटली के लेक कोमो में लेंगे सात फेरे

आखिर लोगों को जिस दिन का इंतजार था वह दिन आ ही गया, जी हां, आज अभिनेता रणवीर सिंह अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ शादी के सात फेरे लेने वाले हैं खबरों के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि यह अपनी शादी के सात फेरे इटली के लेक कोमो में लेने वाले हैं दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी आज इटली के लेक कोमो शहर में होने जा रही है ऐसा माना जा रहा है कि रणवीर सिंह दूल्हे के रूप में सी प्लेन से अपनी दुल्हनिया लेने आएंगे, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की आज शादी होने वाली है बीती रात ही दोनों की संगीत सेरेमनी की गई है जिसमें कुछ करीबी लोग शामिल हुए थे इस सेरिमनी में सिंगर हर्षदीप कौर और उनके कुछ साथियों ने अपने गानों से पूरा समा बांध दिया था दोनों की फूल सेरिमनी पूरी हुई है यह एक कोंकणी रस्म है।

अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण आज विवाह के बंधन में बंध जाएंगे दोनों ने इस विवाह के लिए इटली के खूबसूरत लेक कोमो को चुना है 14 और 15 नवंबर को लेक कोमो के एक विला डेल बाल्बिनेलो में शादी की सभी रस्में निभाई जाएंगी आज शादी दक्षिण भारतीय रीति रिवाजों के अनुसार होगी जबकि 15 नवंबर को पंजाबी रीति-रिवाज से आनंद कारज की विधि से पूरी होगी खबरों के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी में सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल हुए हैं शादी में कुल 40 लोग ही आमंत्रित है शादी होने के पश्चात 28 नवंबर को मुंबई में परिवार और दोस्तों के लिए रिसेप्शन रखा जाएगा 1 दिसंबर को दीपिका और रणवीर सिंह ने इंडस्ट्री के लोगों के लिए पार्टी का आयोजन किया है।

शादी के कुछ दिनों पहले ही अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने सगाई जैसी रस्म को पूरा किया था दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की सगाई बहुत ही खास अंदाज में हुई थी इन दोनों की 6 साल की मोहब्बत को जब नाम देने का समय आया तो रणवीर सिंह ने अपने घुटनों पर बैठकर दीपिका पादुकोण का हाथ मांगा था सगाई के दौरान दोनों परिवारों ने साथ मिलकर डिनर किया था अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने सभी के सामने एक दूसरे को अंगूठी पहनाई और सगाई की सभी रस्में निभाई थी।

जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं कि यह बात किसी से भी नहीं छुपी है कि अभिनेता रणवीर सिंह ने हमेशा अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के लिए अपने प्यार का इजहार सबके सामने खुलकर किया है सगाई समारोह के दौरान भी अभिनेता रणवीर सिंह ने कुछ ऐसा ही किया था अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को अंगूठी पहनाने के बाद अभिनेता रणवीर सिंह ने वहां अपने दिल की बात बयां की थी उन्होंने इस दौरान अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के लिए अपने प्यार का खुलकर इजहार किया था अभिनेता रणवीर सिंह की इन प्यार भरी बातों को सुनकर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की आंखों में आंसू आ गए थे वह अपने आप पर बिल्कुल भी काबू नहीं रख पा रही थी उनकी आंखों से खुशी के आंसू साफ देखने को मिल रहे थे।

Back to top button