राजनीतिसमाचार

MP में कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, तो बीजेपी पार्टी हाईकमान में छाई टेंशन की लहर

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी कर दिया। इस घोषणा पत्र में कांग्रेस सॉफ्ट हिंदुत्व के पथ पर चलती हुई नजर आ रही है। जब से राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष बने हैं, तब से वे कांग्रेस की हिंदू विरोधी छवि को दुरूस्त करने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं। जी हां, राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी किया। इसमें कई तरह के वादे दिखे तो वहीं एक बड़ा ऐलान भी है। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

जहां एक तरफ कांग्रेस सॉफ्ट हिंदुत्व के रास्ते पर चलती हुई दिखाई दी, तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने राज्य की सरकारी इमारतों और परिसरों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की शाखाओं पर पाबंदी लगाने की भी बड़ी घोषणा की है। कांग्रेस के इस घोषणा से न सिर्फ पार्टी बल्कि राहुल गांधी के उन तमाम दावों को मजबूती मिलती है, जिसमें उन्होंने आरएसएस पर देश में नफरत फैलाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस के इस बड़ी घोषणा से उसे फायदा होगा या नुकसान, ये तो वक्त ही बताएगा। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि सरकारी कर्मचारियों के शाखा में हिस्सा लेने की अनुमति देने के आदेश को भी रद्द कर दिया जाएगा।

बताते चलें कि कांग्रेस के इस वचन पत्र में सॉफ्ट हिंदुत्त की झलक देखने को मिली। भगवान राम, नर्मदा, गौवंश और गौमूत्र का उल्लेख करते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस समिति ने विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी किया है। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इसे जनता का घोषणा पत्र बताया है और साथ ही उन्हें विश्वास है कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की वापसी होनी तय है। मध्यप्रदेश को जीतने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष हर बड़ी चाल चलते हुए नजर आ रहे हैं, जिससे बीजेपी को झटका लगे।

राम पथ गमन के निर्माण का वादा

कांग्रेस पार्टी ने वादा किया कि सत्ता में आने पर चित्रकूट से शुरू होने वाले राम पथ गमन (भगवान राम द्वारा वनवास के दौरान तय किया गया रास्ता) का प्रदेश की सीमा तक निर्माण किया जाएगा। कांग्रेस के इस वादे से उसकी हिंदुत्व छवि सुधरेगी। इसके अलावा घोषणा पत्र में प्रदेश की जीवनरेखा पवित्र नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए मां नर्मदा न्यास अधिनियम लाकर नर्मदा नदी के परिक्रमा पथ पर 1100 करोड़ रुपयों की लागत से विश्रामस्थलों के निर्माण करने का भी वादा किया गया है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में गाय सुरक्षा की भी बात की गई है।

Back to top button