विशेष

काले बर्तन से हैं परेशान तो टोमैटो कैचअप से मिनटों में कहें गुडबॉय, जानिए कैसे करें यूज?

जब भी आप जंक फूड या फास्ट फूड खाते हैं तो उसके साथ टेमैटो कैचअप लेना बिल्कुल नहीं भूलते होंगे। जी हां, टेमैटो कैचअप से जंक फूड का स्वाद और भी ज्यादा अच्छा हो जाता है। अगर यह कहा जाए कि इसके बिना जंक फूड अधूरा है तो यह गलत नहीं होगा। जंक फूड या फास्ट फूड की शान बढ़ाने के लिए टोमैटो कैचअप का इस्तेमाल किया जाता है। हर कोई इसे बड़े ही चांव से खाता है। अरे नहीं, हम यहां आपको जंक फूड के फायदे नहीं बताने जा रहे हैं, बल्कि हम तो आपको टोमैटो कैचअप के घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपने घर की अच्छे से साफ सफाई कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

अगर हम कहें कि टोमैटो कैचअप सिर्फ खाने के लिए ही नहीं होता है, बल्कि इससे आप जिद्दी से जिद्दी दाग को हटा सकते हैं, तो शायद आपको हमारी बात पर यकीन न हो, लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे  उपाय बताने जा रहे हैं, जिससे आपको हमारी बात पर यकीन हो जाएगा। जी हां, टोमैटो कैचअप से आप बर्तन साफ कर सकते हैं। फिर चाहे बर्तन कितना भी ज्यादा जल गया हो या फिर आपसे नहीं साफ हो रहा है।  दरअसल,  इसमें पाए जाने वाले अम्लीय गुण हर तरह के दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाते हैं, जिसकी मदद से बर्तन साफ होता है।

कॉपर के बर्तन

कॉपर के बर्तन देखने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन कई बार यह बहुत ही जल्दी काले पड़ने लगते हैं, जिसकी वजह से महिलाएं इससे बचने लगती है और घर में कॉपर का बर्तन नहीं लाया जाता है। ऐसे में अगर आपके घर में कॉपर का कोई बर्तन है, जोकि काला पड़ गया है तो उसमें 10 से 15 मिनट के लिए टोमैटो कैचअप लगाएं और फिर इसे एक सूती कपड़े से पोंछ दें। और इसके बाद पानी से धो लें। ऐसा करने से आपका बर्तन साफ हो जाएगा और यह पहले की तरह चमकने लगेगा।

चांदी के गहने या बर्तन

अगर आपका चांदी का कोई सामान गंदा या काला पड़ गया है और आप उसे छुटाने के लिए कई तरकीब आजमा चुके हैं, लेकिन उससे राहत नहीं मिल पाई है। ऐसे में आपको 10 से 15 मिनट के लिए टोमैटो कैचअप को लगाना है और इसके बाद सूती कपड़े से पोछकर धोना है।  ऐसा करने से चांदी का सामान चमकने लगेगा।

लोहे के बर्तन

लोहे के बर्तन में खाना जितना अच्छा बनता है, उतना ही ज्यादा उसको साफ करने में नानी याद आती है। ऐसे में अगर आपके लोहे के बर्तन में जंग लग गया हो तो उसमें टोमैटो कैचअप 15 मिनट के  लिए लगाएं और फिर रगड़े। इसके बाद इसे गरम पानी से धो लें। ऐसा करने से बर्तन चमकने लगेगा।

जले हुए बर्तन

कई बार किचन में काम करते  हुए कई बर्तन जल जाते है, ऐसे में उसे साफ करने के लिए रात को टोमैटो कैचअप लगाकर सुबह तक छोड़ दें। इसके बाद सुबह इसे धो लें। ऐसा करने से आपका बर्तन पहले की तरह चमकने लगेगा।

Back to top button