स्वास्थ्य

जिमीकंद खाने के हैं अद्भूत फायदे, इसके सेवन से इन 7 बीमारियों से रहेंगे हमेशा दूर

जिमीकंद एक बहुत ही गुणकारी सब्जी है। देखने में मिट्टी के रंग की होती है क्योंकि ये जमीन के नीचे उगाई जाती है। जिमीकंद स्वास्थय के लिए बहुत ही गुणकारी सब्जी है। ये कैंसर जैसी भयंकर बीमारी से भी बचाव करती है। इस सब्जी मेंं फाइबर, विटामिन, विटामिन बी-6, फोलिक एसिड पाया जाता है। इसके साथ ही जिमीकंद में अन्य प्रकार के पोषक तत्व जैसे मैग्निशियम, पोटैशियम, आयरन भी पाए जाते हैं।

वैसे तो इस सब्जी का सेवन करना अधिक लोग पसंद नहीं करते। लेकिन ये है बहुत ही लाभकारी। इसके सेवन से दिमाग तेज होने के साथ कई बीमारियों से बचा भी जा सकता है। जिमीकंद स्वाद में थोड़ा कसैला होता है इसलिए इसे ज्यादा लोग खाना पसंद नहीं करते हैं।

जिमीकंद को आयुर्वेद में औषधि के रूप मेंं भी प्रयोग किया जाता है। पेट संबंधी रोगों के लिए ये रामबाण इलाज है। इसके अलावा अगर आपका मेमोरी पावर कमजोर है तो इसके सेवन से आप अपनी स्मरण शक्ति को भी तेज कर सकते हैं। जिमीकंद के ऐसे अनेकों फायदे हैंँ तो आज हम आपको बताएंगे कि जिमीकंद खाने से क्या क्या स्वास्थय लाभ होते हैं।

जिमीकंद का सेवन : आँखों की रोशनी के लिए

अगर आप भी आंखों की रोशनी को तेज करना चाहते हैं तो जिमीकंद का सेवन कर सकते हैं। क्योंकि इसमें विटामिन ए की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। अगर आप चश्मे से परेशान हैं तो भी आप जिमीकंद में इसे आहार के रूप में शामिल कर सकते हैं।

जिमीकंद का सेवन : पाचन क्रिया करे दुरूस्त

आजकल पाचन से संबंधी बीमारी होना आम बात हो गई है। क्योंकि अक्सर आजकल लोग गड़बड़ खानपान के तौर तरीकों से गुजरते हैं। अगर आपको भी इस तरह की समस्या है तो आप अपने आहार में जिमीकंद का सेवन कर सकते हैं। क्योंकि जिमीकंद में फाइबर पाया जात है जो पाचन क्रिया को दुरूस्त करने में सहायक है।

जिमीकंद का सेवन : तेज दिमाग

कई बार होता है कि आप छोटी छोटी चीजों को अक्सर भूल जाया करते हैं। तो बता दें कि जिमीकंद खाने से दिमागी शक्ति बढ़ती है और स्मरण शक्ति तेज होती है। जिमीकंद को अपने आहार में शामिल करना बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होगा।

जिमीकंद का सेवन : वजन कम करने में सहायक

जिमीकंद में फाइबर की बहुत अधिक मात्रा पाई जाती है। इसी कारण पाचन क्रिया दुरूस्त रहती है। और ओवरडाईट की समस्या नहीं होती है। इससे आपको वजन कम करने में मदद मिलेगी।

जिमीकंद का सेवन : कैंसर से बचाव

जिमीकंद में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी जैसे गुण होते हैं ये कैंसर पैदा करने वाले फ्री रैडिकल्स से लड़ने में सहायक होता है।

जिमीकंद का सेवन : डायबिटीज का उपचार

डायबिटीज से ग्रस्त लोगों के लिए भी जिमीकंद एक बेहतरीन औषधि है। इसे अगर आप लगातार सेवन करेंगे तो ब्लड में शुगर का स्तर घट जाएगा और आप डायबिटीज जैसे खतरनाक बीमारी से बच जाएंगे।

जिमीकंद का सेवन : बवासीर में फायदेमंद

बवासीर में इस सब्जी का सेवन करने से जल्दी राहत मिलती है। आयुर्वेद के अनुसार पेट संबंधी सभी रोगों में जिमीकंद फायदेमंद होता है।

हालांकि आयुर्वेद कहता है कि जिमीकंद का सेवन चर्मरोग से पीड़ित लोगों को बिल्कुल नहीं करना चाहिए। क्योंकि ये सूखा, कसैला और खुजली करने वाला होता है। चर्मरोग से पीड़ित लोगों के अलावा इसका सेवन गर्भवती महिलाओं को बिल्कुल नहीं करना चाहिए।

Back to top button