दिलचस्पबॉलीवुड

बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियाँ आज मनाएंगी अपना पहला करवाचौथ जो बनी हैं नई नवेली दुल्हन

सुहागन महिलाओं के लिए हर तरह के व्रत त्योहार आदि सभी काफी ज्यादा महत्व रखते हैं और अगर वो त्योहार या व्रत करवाचौथ का हो तो बता दें की वो सबसे खास होता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें की ये व्रत वे अपनी पति की लंबी उम्र की कामना के लिए सभी सुहागिन महिलाएं रखती हैं, खासतौर पर नवविवाहित औरतों के लिए ये व्रत काफी अहम होता है। यह व्रत विषेशरूप से उत्तर भारत में मनाया जाता है। वैसे तो हर महिला इस व्रत को रखती हैं और तो और करवा चौथ सेलिब्रेट करने वालों में हमारे बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस भी शामिल हैं। खैर इस बार हमारी फिल्म इंडस्ट्री में कुछ ऐसी भी अभिनेत्रियाँ भी हैं जो इस बार अपना पहला करवा चौथ मनाएंगी। तो चलिये जानते हैं कौन कौन सी हैं वो बॉलीवुड की नई नवेली दुल्हनें जो इस बार मनाएंगी अपना पहला करवाचौथ।

सोनम कपूर – आनंद आहूजा

बताते चलें की बॉलीवूड की स्टाइल कुईं सोनम कपूर बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ 7 मई 2018 को शादी के बंधन में बंधीं थीं। यह पहली बार होगा जब सोनम कपूर रियल लाइफ में करवाचौथ आ अवरत करेंगी। सोनम के पति आनंद आहूजा शाही एक्सपोर्ट्स के मालिक हरीश आहूजा के पोते हैं और  इस कंजानकारी हैरानी होगी की उनकी इस कंपनी की मार्केट वैल्यू लगभग तीन हजार करोड़ है।

भारती सिंह-हर्ष लिम्बाचिया

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह ने अभी हाल ही में क्रिएटिव राइटर हर्ष लिम्बचिया के साथ 3 दिसंबर 2017 को गोवा में सात फेरे लिए थे। बताते चलें की भर्ती और हर्ष की शादी की रस्में कुल 6 दिन तक चलीं। इस बार भर्ती भी अपना पहला करवाचौथ मनाएंगी।

अनुष्का शर्मा – विराट कोहली

बॉलीवुड की टॉप की अभिनेत्री अनुष्का शर्मा  दिभारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान संबर कोहली ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद सभी को आखरी क्षणों तक सस्पेंस  में रखते हुए 2017 में इटली में शाही तरीके से शादी की। वैसे तो काफी समय से इन दोनों की शादी की अटकलें लगती रहती थी मगर 6 दिसंबर को दिल्ली में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच खत्म होने के बाद से ही विरत-अनुष्का की शादी की खबरों ने ज़ोर पकड़ लिया था जिसके बाद इन दोनों के पूरे परिवार ने बहुत ही सीक्रेट तरीके से शादी की और फिर शादी के बाद दोनों ने ट्विटर पर ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी किया। इस बार अनुष्का भी असल जीवन में पहली बार करवा चौथ का व्रत करेंगी।

यह भी पढ़ें – करवा चौथ व्रत की कहानी

सोनिया कपूर – हिमेश रेशमिया

मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया ने भी इसी वर्ष 11 मई 2018 को अपने लोखंडवाला स्थित अपार्टमेंट की छत पर छोटी सी सेरेमनी में पूरी तरह से गुजराती रीति-रिवाजों के साथ टीवी एक्ट्रेस सोनिया कपूर से शादी कर लंबे समय से चल रही अटकलों को विराम दे दिया था। सोनिया भी इस बार अपने पति हिमेश की लंबी उम्र के लिए पहला करवाचौथ की व्रत रखेंगी।

नेहा-अंगद

चर्चित अभिनेत्री नेहा धूपिया ने भी काफी समय से लग रहे अटकलों को थमते हुए अपने ब्वॉयफ्रेंड और एक्‍टर अंगद बेदी से 10 मई 2018 को शादी कर ली थी। हालांकि इन दोनों ने अपनी शादी का पता ज्यादा लोगों को चलने नहीं दिया और बेहद ही गुपचुप तरीके से विवाह बंधन में बांध गयी। हालांकि जैसी की जानकारी है चूंकि शादी के काफी जल्दी ही नेहा प्रेग्‍नेंट है तो उम्मीद है की शायद इस वजह से वो अपना पहला करवाचौथ का व्रत मिस कर सकती हैं।

युविका चौधरी – प्रिंस नरूला

अभी हाल ही में बड़े ही धूम धाम के साथ बिग बॉस सीजन 9 के विनर प्र‍िंस नरुला और एक्ट्रेस युविका चौधरी ने 12 अक्टूबर को सात फेरे लेते हुए एक दूसरे के हो गए। बता दें की इन दोनों की शादी के काफी चर्चे हुए थे, ऐसे में इस बार यूविका भी अपने पहले करवाचौथ व्रत को लेकर काफी उत्साहित होंगी।

Back to top button