विशेष

करवाचौथ पर पति की दीर्घायु के लिए सुहागिन महिलाएं राशि के अनुसार करें ये उपाय

हिन्दू धर्म के अनुसार बताया जाता है की करवाचौथ का व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए निर्जल व्रत रखती है और शाम को पहले चाँद को फिर अपने पति को देखकर, पति के हाथों से अपना व्रत तोड़ती हैं। बता दें की इस बार यह व्रत 27 अक्टूबर को शनिवार के दिन पड़ रहा है। ऐसे में बता दें की इस दिन सभी सुहागिन महिलाएं राशि के अनुसार व्रत करती है तो उसका विशेष लाभ मिलता है, इस बात का ध्यान दें की सभी मंत्रोचारण की शुरूआत ॐ से ही होगी।

मिथुन राशि की सुहागिन महिलाएं अपनी पति की लमभी उम्र की कमाना करने के लिए इस खास व्रत के दौरान हरे वस्त्र पहनें और विशेष रूप से मोतीचूर के लड्डू का भोग लगायें। इसके अलावा चाँद को आकड़े का फूल चढ़ाएं और उस वक़्त वरप्रदाय नमः मन्त्र का जाप अवश्य करें।

जिन महिलाओं की राशि कर्क है उन्हे इस दिन रुपहले रंग के वस्त्रों का साथ चांदी के आभूषण पहनना चाहिए और चांदी के बर्तन में दूध का भोग लगाकर ईशान-पुत्राय नमः मन्त्र का जाप करें।

बता दें की मेष राशि की महिलाएं करवाचौथ के व्रत के दौरान गुलाबी रंग के वस्त्र पहनें और गुलाब के फूल से चाँद का पूजन करें और इसके साथ गुड़ का भोग लगाएं। बताना चाहेंगे की पुजा के दौरान गौरी सुताय नमः इस मंत्र का जाप जरूर करें।

वृषभ राशि की महिलाओं को इस दिन पीली वस्त्र पहनना चाहिए और अपने पति की लमभी उम्र की कमाना के लिए नारियल खोपरा विशेष रूप से भोग में लगाएं और पुजा के दौरान अलंपटाय नमः मन्त्र का जाप करें।

जिन महिलाओं की मकर राशि है उनके लिए बताया गया है की वो करवाचौथ के दिन रेशमी कपडा पहनें। पति की दीर्घायु की कामना करते हुए पुजा के दौरान बेसन की बर्फी का भोग लगाएं और मेघनादाय नमः मन्त्र का जाप करें।

कुम्भ राशि की महिलाओं के लिए रंगीन बड़े फूलों वाले वस्त्र धारण करने हैं। इस खास दिन इस राशि की सभी सुहागिन महिलाएं बेलपत्र के साथ चांदी के बर्तन में केसर बादाम के दूध का भोग लगाएं और इसके साथ ही अधनाथय नमः मन्त्र का जाप अवश्य करें। (और पढ़ें : केसर के फायदे)

जिन महिलाओं की राशि मीन हैं उन महिलाओं को केसरिया या सुनहरे रंग के वस्त्र पहनें। इसके अलावा दूर्वा के साथ अपने हाथों से बना सूजी या मूंग दाल का हलवा भोग के रूप में चढ़ाएँ और पुजा के दौरान गजवक्त्राय नमः मन्त्र का जाप करें।

सिंह राशि वाली सभी विवाहित महिलाओं को इस दिन लाल सुनहरे रंग के वस्त्र पहनना चाहिए और इसके साथ ही गुड़ से निर्मित मिठाइयों का भोग लगाना चाहिए तथा पुजा के दौरान हेरम्बाय नमः मन्त्र का जाप करें।

बता दें की जिन महिलाओं की राशि कन्या है उन्हे करवाचौत के दिन गहरे नीले वस्त्र पहनने छाइए और पुजा के दौरान मीठे फलों का भोग लगाना चाहिए। पुजा के समय महिलाओं को कुमार-गुरवे नमः मन्त्र का जाप करना चाहिए।

तुला राशि की महिलाएं को इस सीन हलके पीले वस्त्र पहन कर अपने पति की लंबी आयु के लिए पुजा करना चाहिए और खीर का भोग लगाना चाहिए तथा पुजा के दौरान लंबकर्णाय नमः मन्त्र का जाप करें।

जिन महिलाओं की राशि वृश्चिक है उन्हे इस व्रत के दौरान गहरे गुलाबी रंग के वस्त्र पहन कर पुजा करनी चाहिए और दूध-केसर की मिठाई का भोग लगाएं। इसके साथ ही भीमाय नमः मन्त्र का जाप करें।

धनु राशि की महिलाएं हल्के जामुनी रंग के वस्त्र पहनें, आराधना के लिए केला का भोग लगाएं। सुमुखा नमः मन्त्र का जाप करें।

Back to top button