दिलचस्प

क्या आप जानते हैं हाथों से खाना खाने से होने वाले फायदे

न्यूजडट्रेंड वेब डेस्क: हाथ से खाना खाना भारतीय संस्कृति की एक प्रथा है, पुराने जमाने में हमारे बूढ़े बुजुर्ग सभी हाथ से खाना पसंद करते थे लेकिन जैस-जैसे, समय बीतता गया और हम आगे तरक्की की राह में आगे बढ़ते गए तभी से लोगों ने हाथ से खाना खाना छोड़कर कांटे और छुरी की  सहायता से खाना खाना शुरू कर दिया। आगे चल कर हाथ से खाना खाने वाले लोगों को पिछड़ा हुआ और नीचे तबके का माना जाने लगा। अगर आप किसी हाई-फाई सोसाइटी में जाकर पार्टी करते हैं और वहां पर डिनर टाइम पर हाथों से खाना खाते हैं तो सब आपको ओछी और हीन नजरों से देखते हैं। लेकिन आपको इस बात का जरा भी अंदाजा है क्या कि भले ही बदलते समय के साथ आपने खाने के लिए चम्मच का सहारा ले लिया हो लेकिन हाथों से खाना खाने के कई अहम फायदें हैं, जिनके बारे में आप पूरी तरह से अंजान होंगे।

आर्युवेदों के अनुसार हमारा पूरा शरीर पांच तत्वों से मिलकर बना है, और ये पांचो तत्व हमारे हाथ में मौजूद होते हैं। जो हमारे शरीर की एनर्जी को बनाए रखते हैं। आपके हाथ की पांचों उंगलियों का अलग-अलग एक अपना अर्थ होता है। जिसमें आपका अंगूठा अग्नि का प्रतीक है, तर्जनी अंगुली हवा की प्रतीक है, मध्यमा अंगुली आकाश की प्रतीक है, अनामिका अंगुली पृथ्वी की प्रतीक है और सबसे छोटी अंगुली जल की प्रतीक है।

कई लोगों को आपने ये भी कहते सुना होगा कि जब हाथ से खाना खाते हैं तो खाने का स्वाद ज्यादा मिलता है साथ ही इससे शरीर को एनर्जी भी मिलती है, तो ये सिर्फ बाते ही नहीं होती हैं बल्कि ऐसा सच में होता है और ऐसा क्यों होता है वो हम आपको बताते हैं। जब आप हाथ से खाना खाते हैं तो हाथ की सारी उंगलियां आपस में मिल जाती हैं, जिससे हमारे हाथ में जो तत्व होते हैं वो एकजुट हो जाते हैं। जो शरीर को स्वस्थ्य रखने की क्षमता प्रदान करते हैं साथ ही यह स्वास्थ्यप्रद बनकर हमारे शरीर की एनर्जी को संतुलित बनाए रखता है। ऐसा माना जाता है कि जब हम हाथों से खाना खाते हैं तो हमारे मस्तिष्क से हमारे पेट को यह संकेत मिलता है कि हम खाना खाने वाले हैं। इससे हमारा पेट भोजन को पचाने के लिए तैयार हो जाता है और शरीर की पाचन क्रिया को भी सुधारता है।

इसके साथ ही हाथ से खाना खाने का एक और फायदा है जो चम्मच से खाना खाने पर नहीं मिलता और वो है माइंडफुल ईटिंग। जब आप हाथ से खाना खाते हैं तो आपको अपना पूरा ध्यान खाने पर देना होता है, आपको देखना होता है कि आप क्या खाना खाने वाले हैं। और यह मशीन कि भांति चम्मच और कांटे से खाना खाने से ज्यादा स्वास्थयप्रद है।

इसके साथ ही हाथ से खाना खाने से आप अपनी मुंह जलने से रोक लेते हैं, क्योंकि हाथ एक अच्छे तापमान संकेतक होते हैं, ऐसे में जब आप गर्म खाने को हाथ से छूते हैं तो आपको पता होता है कि खाना कितना गर्म है और आपको कब इसको खाना है। इस प्रकार यह आपकी जीभ को जलने से बचाता है।

Back to top button