बॉलीवुड

ये 5 हैं बॉलीवुड के धुरंधर, आज तक नहीं दी एक भी फ्लॉप फिल्म

न्यूजट्रैंड बॉलीवुड डेस्कः  बॉलीवुड में कंपीटिशन का दौर हमेशा से रहा है। कई बार एक फिल्म हिट होने के बाद भी स्टार्स लोगों की नजरों से गायब होने लगते हैं। हर स्टार की जिंदगी में ऐसा वक्त जरुर आता है जब उसकी फिल्में फ्लॉप भी होती हैं। फ्लॉप फिल्में स्टार्स को डराती हैं क्योंकि धीरे धीरे निर्देशक भी उनसे दूरी बनाने लगते हैं। ऐसे में स्टार्स की भरसक कोशिश यही रहती है कि उनकी ज्यादा से ज्यादा फिल्में हिट हों। शाहरुख खान हो या अमिताभ बच्चन, प्रियंका चोपड़ा हों या कैटरीना कैफ लगभग हर स्टार के खाते में फ्लॉप फिल्में भी आईं हैं, लेकिन आज आपके बताएंगे उन स्टार्स के बारे में जिन्होंने अब तक के करियर में एक भी फ्लॉप नहीं दिया है।

वरुण धवन

डेविड धवन के बेटे औऱ फिल्म इंडस्टी के वर्तमान औऱ भविष्य वरुण धवन को उनकी एक्टिंग के लिए चाहे कितना भी ट्रोल किया जाए, लेकिन सच तो यह है कि उन्होंने अब तक एक भी फ्लॉप फिल्में नहीं दी है। स्टूडेंट ऑफ द ईयर से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाले वरुण ने बदलापुर जैसी इंटेस फिल्म कर खुद को साबित कर दिया कि आने वाले समय में वही इस इंडस्ट्री पर राज करने वाले हैं। वरुण की फिल्म हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया, दिलवाले , बदरीनाथ की दुल्हनिया, जुड़वा-2 सारी हिट फिल्में थीं।वरुण जल्द ही डेविड की अगली फिल्म में नजर आ सकते हैं।

फवाद खान

लड़कियों के दिल में राज करने वाले पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान ने बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर भी रुल किया है। सीरियल जिंदगी गुलजार है से लोगों की नजरों में आने वाले फवाद खान ने बॉलीवुड में डेब्यू किया खूबसूरत फिल्म से जिसमें उनकी हिरोइन सोनम थीं। इसके बाद वह आलिया के साथ कपूर एंड संस और अनुष्का के साथ ए दिल है मुश्किल में नजर आए थे और यह तीनों फिल्में सुपरहिट थीं।

भूमि पेडनकर

भूमि ने इंडस्ट्री में तीन फिल्में की हैं, किन तीनों फिल्में ही सुपरहिट रही हैं। सबसे पहले भूमि ने आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म दम लगा के हईशा की थी। इस फिल्म में वह काफी मोटी थी, लेकिन उनकी अदायगी को पसंद किया गया। इसके बाद आयुष्मान के साथ उन्होंने शुभ मंगल सावधान किया जिसमें उनका लुक बेहद ही खूबसूरत था। तीसरी फिल्म अक्षय के साथ टॉयलेट एक प्रेम कथा थी जो बॉलीवुड में जबरदस्त हिट साबित हुई थी।

दिलजीत दोसांझ

पंजाब में अपनी सिंगिंग औऱ एक्टिंग के लिए मशहूर दिलजीत ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था फिल्म उड़ता पंजाब में। इसमें उनके ऑपोजिट करीना कपूर थीं और साथ ही फिल्म में शाहिद कपूर औऱ आलिया भट्ट भी थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। उनकी दूसरी फिल्म फिल्लौरी  ने औसत कमाई की थी, लेकिन दिलजीत के किरदार को पसंद किया गया था।

सना सईद

सना ने फिलहाल तो अपने करियर में कुछ खास काम नहीं किया है, लेकिन बचपन में ही उनकी फिल्म कुछ कुछ होता है सुपरहिट थी। वहीं बॉलीवुड में उन्होंने डेब्यू फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से किया जो की पर्दे पर हिट थी। वैसे लोगों को सना से उम्मीद काफी ज्यादा है कि पर्दे पर उनका जादू फिर चलेगा।

यह भी पढ़ें-

बॉलीवुड स्टार्स के ये थे हनीमून डेस्टीनेशन, आखिरी जोड़ी तो गई थी सबसे रोमांटिक जगह

रणवीर से पहले इन 6 लोगों को डेट कर चुकी हैं दीपिका, नंबर 2 के बारे में जानकर हैरान रह जाएंगे

Back to top button