दिलचस्प

अगर आपके घर में भी चूहों ने मचा रखा है आतंक, तो जानिए इन्हें भगाने के आसान उपाय

अक्सर देखा जाता है कि लोग अपने घरों में चूहों को लेकर परेशान रहते हैं। चूहे भगाने के लिए तरह तरह के दवाईयों और अन्य उपाय हम करते रहते हैं। यकीनन घर में बहुत नुकसान करते हैं। इसके अलावा ये अपने मलमूत्र से बीमारी भी फैलाते हैं। इसका मतलब चूहे जहां जहां जाएंगे जिस जिस सामान पर बैठेंगे वहां वहां बीमारी छोड़ते जाते हैं। इन्ही सब वजहों से कोई भी चूहों को अपने घर में रखना नहीं चाहता। इनके भगाने के लाख उपाय भी कर लिए जाते हैं। मगर चूहे मारने के दवाईयों से कई तरह के इंफैक्शन का खतरा भी बना रहता है। इसलिए अगर नैचुरल तरीकों को अपनाकर चूहों को भगाना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को पूरा जरूर पढ़ें।

चूहे करते हैं हानि

चूहे घर में रखे सामान इत्यादि का नुकसान तो करते ही हैं। इसके अलावा अक्सर वास्तुशास्त्र की मानें तो चूहा नकारात्मक और अज्ञानी शक्ति का प्रतीक होता है। ऐसा माना जाता है कि चूहे अगर घर में रहते हैं तो उससे घर में रह रहे सदस्यों के बुद्धि का विनाश हो जाता है। अक्सर देखा जाता है कि चूहे गंदगी में रहते हैं और वो घर में किसी भी घर में घुसकर दरिद्रता को जन्म देती हैं। इसलिए चूहों को घर से भगाना बहुत ही जरूरी है। तो आइये जानते हैं चूहों को भगाने के कुछ आसान घरेलू तरीके।

चूहा भगाने के उपाय

1. प्याज का टुकड़ा

बता दें कि चूहों का प्याज की दुर्गंध बिल्कुल भी पसंद नहीं होती है। तो इन्हें भगाने के लिए प्याज के टुकड़े को उन जगहों पर रख दें जहां आपने चूहों को देखा हो। इससे बहुत आसानी से चूहे आपके घर से दूर भाग जाएंगे।

2.  सिर के बाल

अगर आपके घर में भी चूहों ने आतंक मचा रखा है तो वो सिर के बाल से आसानी से भाग सकते हैं। क्योंकि सिर के बाल को निगल लेने से उनकी मौत हो जाती है। इसलिए इंसानी बालों के आसपास भी नहीं आते। तो अगर आपके बाल झड़ते हों तो चूहों के बिल के पास या आपके घर में जहां चूहा हो वहां रख दें।

3. लाल मिर्च

लाल मिर्च चूहों को भगाने का सबसे अच्छा तरीका है। जिन जगहों से चूहों का आना जाना सबसे अधिक होता है। वहां थोड़ी सी लाल मिर्च रख दें। इसके बाद चूहा घर में घुस नहीं पाएगा।

4.पिपरमेंट

पिपरमेंट की सुगंध भी चूहों को बहुत परेशान करती है। अगर आपके घर में चूहे होंतो घर के हर कोने में रूई में पिपरमेंट लगाकर रख दें। इससे चूहे आपके घर को बहुत जल्दी ही छोड़ देंगे।

5. गोबर

गोबर से भी चूहों को दूर रखा जा सकता है। बता दें कि गोबर खा लेने के बाद चूहों के पेट में संक्रमण हो जाता है और इससे चूहे की मौत भी हो जाती है।

6.पुदीने की पत्ती और फल

चूहों से परेशान हैं तो उनके बिल के आस पास या चूहे जहां से आते हैं वहीं द्वार पर इसे रख दें। बता दें कि पुदीने की पत्ती भी चूहों को पसंद नहीं होती है।

7. उल्लू के पंख

अपने घर में उल्लू के पंख लगा दें। इससे चूहे बहुत ही ज्यादा डर जाते हैं। और घर में आसपास भी दिखाई नहीं देते हैं।

Back to top button