Health

अगर आपको भी है किडनी में पथरी की समस्या, तो जानिए क्या खाएं और क्या न खाएं?

पथरी लोगों में बढ़ रही एक आम समस्या बनती जा रही है। इस बीमारी की बड़ी वजह काफी हद तक जीवनशैली में आमूलचूल परिवर्तन है। बदलते लाइफस्टाइल ने इस खतरनाक बीमारी को आम समस्या बना दिया है। लाइफ स्टाइल में बदलाव इस कदर आया है कि कई गंभीर बीमारियां आज आम बीमारियों के गिनती में गिना जाने लगा है। इसकी सबसे बड़ी वजह गलत खान पान है।

आप कैसा खाते हैं इसका असर आपके स्वास्थय पर पड़ता है।गलत खान पान और शरीर में पानी की कमी की वजह से अक्सर गुर्दे या किडनी में पथरी की समस्या हो जाती है। खासकर किडनी की पथरी तो गलत खान पान की वजह से ही होती है। अगर आपका खाना सही हो तो इस समस्या से बचा जा सकता है। अगर आपके खाने के साथ आपकी लाइफस्टाइल हैल्दी है तो आपको किडनी में पथरी की बीमारी नहीं होगी। अक्सर किडनी मूत्र द्वार से बाहर निकल जाता है।

लेकिन ध्यान रहे कि अगर पथरी की समस्या गंभीर हो जाए तो आपरेशन तक की नौबत आ जाती है। ये बात सच है कि गुर्दे में पथरी की समस्या सबसे अधिक होती है। और जब ये होने लगता है तो इसके प्रारंभिक चेतावनी भी मिलते हैं। माना जाता है कि इस समस्या से बचने के लिए सबसे जरूरी है कि इस बीमारी के संकेतों को पहचानें और इसका समय से इलाज कराएं।

लेकिन अगर आपको किडनी स्टोन की समस्या हो गई है तो आज हम आपको बताएंगे कि इस बीमारी के दौरान क्या खाएं और क्या न खाएं। क्योंकि पथरी बीमारी के  दौरान कुछ चीजों से दूरी बनाए रखना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

किडनी स्टोन के दौरान क्या न खाएं

1. जंक फूड और कोल्ड ड्रिंक्स

जंक फूड और कोल्ड ड्रिंक्स पीना बहुत से बीमारियों का कारण बनता है। किडनी स्टोन भी उनमें से एक है। अगर आपको किडनी स्टोन की समस्या है तो इन चीजों से परहेज करें। आप कोल्ड ड्रिंक्स की जगह पानी या नारियल पानी आदि का सेवन कर सकते हैं। क्योंकि कोल्ड ड्रिंक्स में फॉस्फोरिक एसिड पाया जाता है और ये किडनी की समस्या को और बढ़ा सकता है।

2. देर से पचने वाले भोजन

पथरी के दौरान हमेशा ये ध्यान रखें कि देर से पचने वाले भोजन का अधिक सेवन नहीं करें। इसके अलावा जितनी आवश्यकता हो उतना ही भोजन करें।

3. विटामिन सी

पथरी के दौरान विटामिन सी का अधिक सेवन खतरनाक हो सकता है। विटामिन सी का संयमित प्रयोग ही करें।

4. ऑक्सलेट वाले पदार्थ

जिन चीजों में ऑक्सलेट की मात्रा अधिक होती है उनका सेवन कम करें। जैसे टमाटर, सोया, चॉकलेट, कच्चा चावल, उड़द, पालक आदि। क्योंकि ऑक्सलेट पथरी का कारण बनता है।

5. अधिक प्रोटीन और सोडियम

अधिक प्रोटीन वाले भोजन जैसे मछली और मांस अादि का सेवन करें। इसके अलावा सोडियम वाले भोजन जैसे डिब्बा बंद और जंक फूड को भी अपने डाईट से हटा दें।

किडनी स्टोन के दौरान क्या खाएं

1.फाइबर से भरपूर आहार

पथरी होने के बड़े कारणों में से ये भी है कि फाइबर युक्त आहार की कमी हो जाना। इसलिए अपने डाईट में गोभी, करेला, मटर, कद्दू, अदरक आदि को शामिल करें।

2. गन्ना

अगर आपको पथरी की समस्या है तो आप गन्ना खा सकते हैं या फिर इसका रस भी पी सकते हैं। इसके सेवन से शरीर में पानी की कमी दूर हो जाती है। और पथरी अपने आप शरीर से निकल जाता है।

3. नारियल का पानी

नारियल का पानी शरीर से किडनी स्टोन को बाहर निकालने में बहुत ही फायदेमंद है। पथरी के दौरान कोल्ड ड्रिंक्स या अन्य पेय पदार्थों को छोड़कर आप नारियल का पानी पी सकते हैं।

4.नींबू

पथरी के साइज को कम करने और पथरी को हटाने के लिए निंबू बहुत ही कारगर है। इसका सेवन आप सलाद में या नींबू का पानी पीकर कर सकते हैं।

5. हर्बल टी

अगर आप चाय पीने के शौकीन हैं और आपको पथरी है तो आप हर्बल टी का सेवन कर सकते हैं। हर्बल टी पीने से पथरी की समस्या खत्म होती है।

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d sesetoto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d kientoto https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto slot gacor slot gacor https://iwcc-ciwc.org/ sulebet Slot demo agen bola terpercaya vegas969 slot88 slot gacor slot thailand slot gacor venom55 angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola naruto88 leon188 login kientoto paten188 slot gacor kapakbet babeh188 naruto88 babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 naruto 88 naruto 88 Wikatogel slot toto slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel online toto togel toto togel toto togel toto slot slot gacor situs toto toto slot https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto mmatoto situs toto toto slot toto slot mahongtoto situs toto toto slot toto slot toto slot kaskus288 Data sgp Pengeluaran sdy toto slot Data hk situs toto sukutoto https://news.stkipyasika.ac.id/ https://www.b254.com/email/ netralbet sukutoto https://resolutionmag.com https://www.sbfhc.org/contact/ https://ciesas.edu.mx/ situs terpercaya slot gacor sky99idn won91 slot gacor OSG168 Jinhoki KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 togel online togel online agen slot slot 4d sukutoto sukutoto sukutoto rajaslot91 slot jepang monk4d