समाचार

उत्तरी जापान में आया भूकम्प, लोगों को किया गया आगाह… भविष्य में आ सकती है सुनामी!

अभी हाल ही जापान के उत्तरी भाग में तेज भूकम्प के झटके महसूस किये गए, बताया जा रहा है कि भूकम्प की तीव्रता 6.9 थी। वहाँ पर भूकम्प आने के बाद भविष्य में सुनामी आने की भी चेतावनी दी गयी है। इस भूकम्प से किसी के मारे जाने की खबर नहीं है, लेकिन 6 लोग इस झटके से घायल हो गए हैं।

भूकम्प की तीव्रता 6.9 दर्ज की गयी:

मिली जानकारी के अनुसार भूकम्प का केंद्र फुकुशिमा के आस-पास 10 किमी जमीन के अन्दर था। जब भूकम्प शुरू हुआ था तो इसकी तीव्रता 7.3 थी लेकिन धीरे-धीरे यह 6.9 पर आकर स्थिर हो गया। भूकम्प के बाद समुद्र में 1 मीटर ऊँची लहरें भी उठी थी। इसी को देखते हुए जानकारों ने कहा है कि आने वाले समय में सुनामी भी आ सकती है।

टोकियो में भी महसूस किये गए झटके:

जापान के उत्तरी भाग में आये इस भूकम्प के झटके टोकियो तक महसूस किये गए हैं। यूएस जिओलॉजिकल सर्वे ने इसकी तीव्रता पहले 7.3 मापी थी। इसके बाद से फुकुशिमा के परमाणु संयंत्रों की जाँच भी शुरू की जा चुकी है। आपको बता दें 11 मार्च 2011 को जापान में रिएक्टर स्केल पर 9 तीव्रता का भूकम्प आया था, जिससे भारी तबाही मची थी। इसी भूकम्प से फुकुशिमा के परमाणु संयंत्र को नुकसान हुआ था। अभी तक इस भूकम्प से किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं मिली है।

जापान में आते रहते हैं भूकम्प:

जापान में भूकम्प आना आम बात है, जापान भी वैसे देशों में शामिल है जहाँ भूकम्प आते रहते हैं। आपको बता दें पुरे विश्व में 6 तीव्रता या उससे अधिक तीव्रता के 20% भूकम्प अकेले जापान में ही आ चुके हैं। इस भूकम्प से जापान के लोग डरे हुए हैं, वहीँ सरकार ने कहा है कि डरने की कोई जरुरत नहीं है।

चिली में भी भूकम्प के बाद सुनामी की सम्भावना थी:

आपको बता दें कुछ दिनों पहले चिली में भी ऐसा ही भूकम्प आया था, जिसमे 12 लोगों के घायल होने की पुष्टि की गयी थी। वहाँ भी लोगों को भूकम्प के बाद सुनामी की चेतावनी दी गयी थी। सरकार ने वहाँ पर सुरक्षा सम्बंधित इंतज़ाम भी शुरू कर दिए थे। दक्षिणी अमेरिका, न्यूजीलैंड और हवाई के तटवर्ती इलाकों में भी सुनामी की चेतावनी दी गयी थी।

Back to top button