स्वास्थ्य

डायबिटीज के मरीजों के लिए शकरकंद है वरदान, जानिए इसको खाने से कौन सी बीमारियां होती हैं दूर?

शकरकंद को स्वीट पोटैटो भी कहा जाता है। इसे पोषक तत्वों का खजाना भी कहा जाता है। इसे अक्सर लोग आलू से जोड़कर भी देखते हैं लेकिन ऐसा नहीं है कि ये आलू से पोषक तत्वों के मामले में कई गुना आगे है। इसके अलावा बहुत से लोग इसे स्वाद के कारण पसंद करते हैं। ये एक ऐसा फल है जिसे आप कच्चा भी खा सकते हैं साथ ही इसे उबाल कर भी खाया जा सकता है। इसकी दुनिया भर में बहुत सारी किस्में पाई जाती है। और इसे दुनिया भर के लोग पसंद करते हैं। भारत की बात करें तो यहां लाल शकरकंद अधिक पाया जाता है। इसके गुदे सूखे और ठोस होते हैं लेकिन जो शकरकंद पीले होते हैं उनके गुदों मेंं बहुत सारा रस होता है।

शकरकंद को अक्सर उबाल कर ही खाया जाता है। इसे उबाल कर खाने में बहुत सारे पोषक तत्व मिलते हैं। और स्वादिष्ट भी होते हैं।शकर कंद में एंटी ऑक्सीडेंट, विटामिन और बीटा केरौटीन के अलावा अन्य कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं। तो चलिए जानते हैं शकरकंद खाने के कुछ अद्भूत फायदों के बारे में।

  • विटामिन डी- शकरकंद विटामिन डी का बहुत ही अच्छा स्रोत है। विटामिन डी दांतों और हड्डियों के अलावा नसों के ग्रोथ के लिए बहुत ही जरूरी है। इन सभी परेशानियों से बचने के लिए शकरकंद का प्रयोग जरूर करना चाहिए।
  • डायबिटीज में फायदेमंद- वैसे तो कुछ लोग कहेंगे कि शुगर के बीमारी में मीठा क्यों खाएं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि शकरकंद डायबिटीज बीमरी के लिए बहुत ही फायदेमंद है। अगर आप शुगर जैसे भयानक बीमारी से पीड़ित हैं तो शकरकंद का सेवन अवश्य करें। इसमें ऐसे कार्बोहाइ़ड्रेट पाए जाते हैं जो शुगर लेवल को एकदम से नहीं बढ़ाते हैं बल्कि उन्हें कंट्रोल में रखते हैं।

  • दिल की बीमारियों से बचाव- अगर आप दिल की बीमारी से पीड़ित हैं तो रोजाना एक शकरकंद जरूर खाएं क्योंकि इसमें विटामिन बी6 होता है जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल में रखता है। इसलिए दिल की बीमारी वाले लोगों को शकरकंद का सेवन जरूर करना चाहिए।
  • मसल्स और वजन बढ़ाने के लिए- स्वीट पोटैटो या कहें शकरकंद में बहुत ही अधिक मात्रा में  स्टार्च पाया जाता है इसलिए इससे मसल्स के ग्रोथ में फायदा पहुँचता है। इसके अलावा इसमेंं और भी कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो वजन बढ़ाने में सहायक होते हैं।
  • पेट के अल्सर में फायदेमंद- ये पेट के अल्सर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि इसके अंदर विटामिन बी कांप्लेक्स,विटामिन सी, कैरोटिन, पोटैशियम आदि बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है। तो अगर आपके पेट में अल्सर है तो वो ठीक हो जाएगा।
  • अस्थमा रोगियों के लिए- अस्थमा के रोगियों को नाक में शवस्न नली में या फेफड़े में कफ जम जाने से बहुत अधिक तकलीफ होती है। इसलिए अगर आप अस्थमा के रोगी हैं तो रोजाना एक शकरकंद उबाल कर खाएं। इससे आपकी कफ दूर होगी और अस्थमा के पेसेंट को आराम मिलेगा।
  • नर्व सिस्टम को रखे मजबूत- शकरकंद में पोटैशियम नर्व सिस्टम को बहुत ही मजबूत रखता है। जो आपको स्वस्थ रखने के लिए बहुत ही फायदेमंद है।
  • फाइबर का अच्छा स्रोत- शकरकंद में आयरन, विटामिन, मैग्निशियम के साथ साथ फाइबर की भरपूर माात्रा पाई जाती है। फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए काफी जरूरी है।

Back to top button