बॉलीवुड

आ गयी शादी की तारीख, इस दिन होगी बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियका चोपड़ा की शादी

बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की कोई भी खबर ज्यादा दिनों तक छिपी नहीं रह सकती हैं, भले ही ये बॉलीवुड स्टार अपने से जुड़ी कोई भी खबर लाख छुपाने की कोशिश करे लेकिन उनकी हर कोशिश नाकाम हो जाती हैं। खासतौर से यदि किसी बॉलीवुड स्टार के अफेयर, ब्रेकअप, सगाई, शादी या फिर तलाक। ये सारी खबरे ज्यादा दिनों तक इन स्टारों के फैंस से छिपी नहीं रह सकती हैं। ऐसे में भला देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा और उनके प्रेमी निक जोन्स की शादी की खबर कैसे छिपी रह सकती हैं। जी हाँ, आपकी जानकारी के लिए बता दें की की अभी हाल ही में प्रियंका ने निक जोन्स से सगाई किया था और अब इन दोनों की शादी का ऐलान भी हो गया हैं। ऐसे में देसी गर्ल के फैंस ये जानने की उत्सुक हैं की आखिर कब उनकी फेवरेट एक्ट्रेस की शादी हैं।

अगस्त में हुआ था देसी गर्ल का रोका

बताते चलें की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक ने 18 अगस्त को मुंबई में पूरे रीति रिवाज के साथ रोका किया था। ये रोका सेरेमनी पूजा-पाठ के साथ शुरू की गई थी, जहां निक अपने माता-पिता के साथ ट्रैडिशनल रंग में रंगे दिखे। बताते चलें कि निक जोन्स अमेरिका के पॉप सिंगर हैं और ये दोनों काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और फिर दोनों ने हाल ही मे सगाई भी कर ली थी। बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी पॉप सिंगर अपने रिश्ते को लेकर काफी सुर्खियां बटोरी थी और ऐसे में इन दोनों स्टारों की शादी की खबर भी आ गयी हैं।

आ गयी है शादी की तारीख

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ये दोनों कपल्स इसी साल 2 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इसके अलावा यह भी जानकारी मिल रही हैं कि इस कपल्स की शादी राजस्थान के जोधपुर में होगी और शादी का समारोह जोधपुर में ही तीन दिनों का चलेगा। इसके साथ ही जोधपुर में 3 दिन पहले से ही इनके मेहंदी और संगीत जैसे प्रोग्रामों की शुरुआत भी हो जाएगी। ऐसा भी कहा जा रहा हैं कि ये कपल्स जोधपुर के महल उम्मेद पैलेस में शादी करेंगे और आपको बता दें कि दोनों ने खुद ही अपनी शादी की जगह तय की है। बॉलीवुड की देसी गर्ल की शादी को लेकर यह भी खबर आ रही हैं कि जिस तरह दोनों की सगाई हिन्दू रीति-रिवाजो से सम्पन्न हुयी थी, ठीक वैसे ही इन दोनों की शादी भी हिन्दू रीति-रिवाजो से ही सम्पन्न होगी, बता दें कि इन दिनों प्रियंका और निक अपने शादी की तैयारीयों में व्यस्त हैं।

प्रियंका चोपड़ा जो बॉलीवुड में देसी गर्ल के नाम से मशहूर हैं फिलहाल काफी दिनों से बॉलीवुड के फिल्मों से दूर हैं क्योंकि वो अमेरिका में अपने शो क्वांटिटको के शूटिंग में व्यस्त थी और इसके साथ वो हॉलीवुड के फिल्मों में व्यस्त थी। जिसके कारण वो बॉलीवुड की फिल्में नहीं कर पा रही थी। देसी गर्ल को देख कर लगता हैं उन्होने इंडिया छोड़ने का मन बना लिया हैं क्योंकि वो निक जोन्स से शादी करने वाली हैं और शादी के बाद शायद वो अमेरिका में सेटल हो जाए। आपको बता दें की प्रियंका चोपड़ा के प्रेमी निक जोन्स उनसे 10 साल छोटे हैं परंतु दोनों के प्यार को देख कर लगता हैं की इन्हें उम्र से कोई मतलब नहीं हैं। इसलिए तो उन्होने बिना किसी की परवाह किए बगैर शादी करने का फैसला लिया हैं और इन दोनों के परिवार वालो ने भी दोनों की शादी को अपनी सहमति दे दी हैं और दोनों के परिवार वाले इस रिश्ते से बहुत खुश हैं।

Back to top button