दिलचस्प

रात में महिलाओं को नहीं करने चाहिए ये काम, जिंदगी हो सकती है बर्बाद

न्यूजट्रेंड वेब डेस्कः  औरतों के लिए कहा जाता है कि वो घर बना भी सकती हैं और बिगाड़ भी सकती हैं। महिलाएं ही घर का सारा काम करती हैं और वो ही घर में खुशहाली लाती हैं। घर को बनाने संवारने से लेकर घर के रिश्ते बनाने तक भी महिलाओं का बहुत अहम योगदान होता है। वही अगर महिलाओं से गलती हो जाए तो उनका घर भी तहस नहस हो जाता है। आपको बताते हैं वो 5 काम जो महिलाओं को रात में बिल्कुल भी नहीं करने चाहिए।

ना करें दान

दान करना बहुत अच्छा होता है, लेकिन रात के समय अगर घर की कोई महिला किसी को दूध या दही दान करती है तो ऐसा माना जाता है कि वो घर की बरक्कत दे रही है। ऐसा करने से घर की सुख शांति भंग हो जाती है। घर में कलह मचने लगता है। दरअसल दूध और दही को घर की संपदा माना जाता है। पहले के समय में जिसके घरमें दूध दही  और घी रहता था उसे बहुत ही खुशहाल व्यक्ति मानते थे। ऐसे में किसी को दान में ये सामान दे देना बहुत ही गलत माना जाता है। आप कोशिश करें कि रात में किसी को दूध य दही ना दें।

झूठा बर्तन

झूठे बर्तन रात में बिल्कुल नहीं छोड़ना चाहिए। आप सुबह के लिए झूठे बर्तन कभी ना छोड़ें। महिलाओं की ये ही कोशिश रहनी चाहिए की रात में कभी किचन में झूठे बर्तन ना छोड़े। महाभारत काल में द्रौपदी को अक्षय पात्र मिला था जिसमे खाने की कभी कमी नहीं होती थी।  खाना तभी खत्म होता था जब द्रौपदी उसमें से खा लें। ऐसे में घर की महिला  को अपने घर के बर्तन तुरंत साफ कर लेने चाहिए जिससे की अगले दिन भी भोजन बन सके और इससे मां लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है।

बाल ना खोलें

महिलाओं के केश उनकी खूबसूरती में बहुत खास होते हैं। एक महिला अपने बालों के संवारने और सजाने में घंटों लगाती है। महिलाओं को रात में सोते सम कभी भी अपने बाल खुले नहीं छोड़ेने चाहिए। अगर आप ऐसा करती है तों घर में नकारात्मक उर्जा पैदा होती है। साथ ही इससे जगह जगह गंदगी पैदा होती हैं। बालों को बहुत टाइट तो नहीं,लेकिन हल्का बांध कर सोना चाहिए।

भारी खाना

रात में महिलाओं को हैवी यानी बहुत भारी खाना नहीं खाना चाहिए। वैसे तो किसी को भी रात में बहुत भारी भोजन करके नहीं सोना चाहिए। बहुत ज्यादा भोजन करने से शरीर को काम करने में दिक्कत होती है। महिलाओं के शरीर के अंदर की संरचना बहुत की कॉमप्लेक्स होती है। उन्हें अपना शरीर बहुत ही फिट रखना चाहिए। दिन में खाना खाने के बाद तो शरीर काम करता है, लेकिन रात में खाना खाने के बाद सो जोने से शरीर भारी हो जाता है जो दिक्कत कर सकता है।

Vastu tips about jhadu and cleaning

रात में सफाई

रात में झाड़ू भी नहीं लगाना चाहिए। रात के वक्त घर के कूड़े को बाहर नहीं निकालना चाहिए। घर की महिला को घर की लक्ष्मी माना जाता है और ऐसे में अगर लक्ष्मी ही रात को सफाई करने लगे तो कभी भी घर में धन नहीं टिकेगा। अपने घर की सफाई दिन ढलने से पहले ही कर लें।

Back to top button