बॉलीवुड

टीवी की ये 5 खूबसूरत अभिनेत्रियों ने अकेले की है अपने बच्चों की परवरिश, नंबर 2 तो है फ़ेवरिट मां

कहा जाता है कि बच्चों के लिए माँ ही भगवान होती है। मां ही बच्चों के लिए सबकुछ होती हैं। मां और बच्चे का रिश्ता दुनिया में सबसे खास माना जाता है। बच्चे की हर छोटी से छोटी बात को समझने वाली सिर्फ मां होती है। एक मां अपने बच्चे से दुनिया के किसी भी चीज से सबसे ज्यादा प्यार करती है। इसका कारण ये है कि मां और बच्चे का रिश्ता सबसे करीबी होता है। मां सबकुछ अपने बच्चे को दे देती है। अपने बच्चे  के लिए वो हमेशा उदार रहती है। किसी बात के लिए मना नहीं करने वाली मां बच्चों की भी सबसे प्यारी होती हैं।

एक मां हमेशा अपने बच्चे को खुश देखना चाहती है। भले ही उसके लिए उसे खुद को क्यों न परेशानी झेलना पड़े। खुद उदास रहकर भी बच्चों के चेहरे पर हमेशा खुशी सिर्फ मां ही चाहती  है। मां का प्यार हमेशा निस्वार्थ होता है। मां के मन में अपने बच्चे के लिए किसी भी प्रकार का कोई खोट नहीं होता है। सिर्फ इतना ही नहीं अपने बच्चे की परवरिश मां सिर्फ अपने दम पर ही करती है।

टीवी तो हर कोई देखता ही होगा। आज हम आपको बताने जा रहे हैं टेलीविजन की दुनिया के कुछ ऐसे  मदर्स के बारे में जिन्होंने अपने बच्चों की परवरिश अकेले ही की है। तो आइये जानते हैं टीवी के दुनिया  के कुछ ऐसे ही सुपर मॉम्स के बारे में।

  • श्वेता तिवारी- छोटे पर्दे की दुनिया में एक बड़ा नाम है श्वेता तिवारी। ये घर घर में अपने एक्टिंग से परिचित हैं। इन्हें कोई अलग से परिचय देने की जरूरत नहीं  है। उन्होंने टीवी की दुनिया में  ऐसा मुकाम हासिल किया है जिसे हर कोई पाना चाहता है। उनकी प्रोफेसनल लाइफ तो बहुत ही अच्छी है। लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ अच्छी नहीं रही है। श्वेता तिवारी के पहले पति राजा चौधरी से उनकी एक संतान है जो 16 साल की है। 2007 में राजा चौधरी से श्वेता तिवारी का तलाक हो गया था। और तब से लेकर 6 साल तक श्वेता ने अकेले ही पलक की परवरिश की है। जबकि 2013 में श्वेता ने दूसरी शादी एक्टर अभिनव कोहली के साथ किया । जिनसे उनकी एक संतान रेयांश है। अब पलक श्वेता और अभिनव के साथ ही रहती हैं।

  • जूही परमार- जूही परमार को कौन नहीं जानता। कुमकुम जैसै फेमस सीरियल में काम कर चुकी जूही टीवी की दुनिया की बहुत ही फेमस एक्ट हैं। उनका हाल ही में अपने पति से तलाक हो  गया है जिसके बाद से जूही अपनी बेटी की परवरिश अकेले ही कर रही हैं।

  • मानिनी मिश्रा- टीवी की जानी मानी अभिनेत्री मानिनी ने माहिर से दूसरी शादी की थी। लेकिन एक सच्चाई ये भी है कि उनकी पहली शादी से भी एक बेटी है। और दूसरी शादी होने तक मानिनी ने अपने बेटी की परवरिश अकेले ही की थी।

  • काम्या पंजाबी- काम्या पंजाबी भी टीवी की दुनिया की बहुत बड़ी नाम हैं। उनकी शादी बंटी नेगी से हुई थी। जिससे एक बेटी आरा है। लेकिन तलाक हो जाने के बाद से आरा की परवरिश काम्या अकेले ही कर रही हैं।

  • उर्वशी ढोलकिया- टीवी की दुनिया में बहुत ही मेहनत से अपनी पहचान बनाने वाली उर्वशी की शादी 16 साल की छोटी उम्र में ही हो गई थी। और मात्र 17 साल की उम्र में वो मां बन गई थीं। इसके बाद करीब डेढ़ साल बाद उर्वशी ने अपने पति को तलाक दे दिया और तब से वो अपने बच्चों की देखभाल अकेले ही कर रही हैं।

Back to top button