दिलचस्प

इन देशों में खाने-पीने के हैं अजीबोगरीब तरीके, इस देश के बारे में जानकर आ जाएगी हंसी

न्यूजट्रेंड वेब डेस्कः आप खाना कैसे खाते हैं? चौंकिए मत हमें भी पता है कि आप खाना हाथ से खाते हैं, लेकिन खाने का तरीका अलग हो। हम बात कर रहे हैं खाने के तरीके की। जैसे कुछ लोग हाथ से खाना खाते हैं तो कुछ लोग चम्मच से, कहीं स्टीक्स का इस्तेमाल होता है तो कहीं सीधे बर्तन से खाना खाते हैं। लोगों के बोली और कपड़ों की तरह खाने के तरीकों में भी बहुत फर्क होता है। आपको बताते हैं खाने पीने के अजीबो-गरीब तरीकें।

थाइलैंड

अगर आप थाईलैंड में हैं तो फॉर्क यानी कांटे से खाना ना खाएं। यहां पर कांटे से उठाकर खाना मुंह में डालना अच्छा नहीं माना जाता है।अगर आप कोई ऐसी डिश खा रहे हैं जिसे खाने के लिए आपके फॉर्क का इस्तेमाल करना है तो पहले फॉर्क से खाना उठाइये और फिर उसे चम्मच में डाल कर खाएं।

जापान

अगर आप भारत में हैं तो शोर करते हुए खाना खाने पर आपको टोका जाता होगा, लेकिन जापान में खाना खाते वक्त अगर आप शूप की आवाज निकालते हैं या चप चप करके खाना खाते हैं तो इसे अच्छा माना जाता है। इतना ही नहीं यहां गर्म खाना भी जल्दी जल्दी और ऐसी ही आवाज निकालकर ही खाया जाता है।

भारत

मध्य पूर्व एशिया और भारत में बाएं हाथ से खाना खाना अशुभ और खराब माना जाता है। यहां पर दाएं हाथ का इस्तेमाल खाने के लिए करते हैं और बाएं हाथ का इस्तेमाल खुद को साफ करने में। साथ ही हमारे देश में बाएं हाथ से आप किसी को खाना भी नहीं परोस सकते।

दक्षिण कोरिया

दक्षिण कोरिया में अपने बुजर्गों का बहुत ध्यान रखा जाता है। वहां पर खाना सबसे पहले बुजुर्ग खाते हैं उसके बाद घर का कोई इंसान खाना खा सकता है और जब तक वो खाना खा रहे हैं बाकी कोई सदस्य टेबल छोड़कर नहीं जा सकता।

इटली

अगर आप इटली में है तो मछली के ऊपर चीज नहीं खा सकते। मछली के ऊपर चीज खाना खराब माना जाता है। वहां पर ऐसी मान्यता थी की जो इंसान मछली के साथ चीज खाता है उसे मछलियों के साथ तैरना पड़ता है। इतना ही नहीं वहां पर खाना खाने के बाद दूध के पेय पदार्थ का ऑर्डर देना भी गलत माना जाता है। वहां पर खाना खाने के बाद आप ब्लैक कॉफी पी सकते हैं। ऐसा नहीं है कि आप पी नहीं सकते, लेकिन फिर आपके स्टेटस और लेवल पर सवाल उठ जाएगा।

कनाडा-

गैस पास करना एक बेहद ही बूरी प्रक्रिया है और इसे अकेले ही करना चाहिए, लेकिन कनाडा में खाना खाने के बाद गैस पास करना अच्छा माना जाता है। अगर आप चीन में है और खाने के बाद डकार लेते हैं तो इससे ये पता चलता है कि आपको खाना पसंद आया है।

नाइजीरिया

नाइजीरिया के कागोरो ट्राइब में महिलाओं का चम्मच से खाना गलत माना जाता है। उतना ही आपका चम्मच मांगना भी गलत है। यहां चम्मच को बगावत के तौर पर देखा जाता है।

ब्रिटेन और अमेरिका

ब्रिटेन और अमेरिका में चाय के साथ बड़ी सख्ती बरतनी पड़ती है। जैसे आप चाय में चीनी मिलाते वक्त चम्मच कप को कोने पर नहीं टकरा सकते। अगर आप चम्मच से हिला कर चाय पी रहे हैं तो कप में चाय पीने के बाज चम्मच नहीं छोड़ सकते। आप यहां आराम से चाय पी सकते हैं आपके मुंह से सुड़ूप की आवाज नहीं आनी चाहिए।

Back to top button