राशिफल

राशिफल 17 अक्टूबर 2018 : गणपति बाबा के कृपा से इन ४ राशिवालों के बनेंगे बिगड़े काम

राशिफल 17 अक्टूबर 2018 राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही राशिफल का निर्माण किया जाता है। ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है इसलिए हमारे दैनिक जीवन में घट रही घटनाएं भी हमेशा समान नहीं होती। आज बुधवार 17 अक्टूबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आपके इन सभी सवालों का जवाब आपको आज के इस राशिफल में मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल। Rashifal 17 October 2018

राशिफल 10 अक्टूबर 2018 : गणेश जी की कृपा और ग्रहों की चाल से बदल जायेगी इन ४ राशिवालों की ज़िन्दगी

राशिफल 17 अक्टूबर 2018

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। हर क्षेत्र में आशानुरूप सफलता प्राप्त होगी। रोजगार के क्षेत्र में नए अनुबंध लाभकारी रहेंगे। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होंगे। स्थायी संपत्ति के सौदों से लाभ के योग हैं। आपके व्यापार के कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी होने से आप की इनकम भी बढ़ेगी। विदेश जाने के अनुकूल परिस्थिति का निर्माण होगा। व्यापार में भी लाभ होने की संभावना है। वक़ील के पास जाकर क़ानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा दिन है। पुरानी चीजे मिलने से खुशी होगी।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। अगर घरेलू ज़िम्मेदारियों को अनदेखा करेंगे, तो परिवार के लोग आपसे नाराज़ हो सकते हैं बच्चों की तरफ से आपको कोई खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। सौदेबाजी के लिये भी समय आपके अनुकूल रहने के आसार हैं। आपके जीवन में सुख समृद्धि का आगमन होगा। आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे, बेरोजगारों को उचित काम मिल जायेगा। ईश्वर की आराधना, जाप और आध्यात्मिकता आपको शांति का अनुभव कराएंगे। आप सभी कार्य तन-मन से स्वस्थ रहकर करेंगे।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज लोगों के साथ मेलजोल बढ़ेगा। घर में किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आपका तेज़ काम आपको प्रेरित करेगा। सफलता हासिल करने के लिए समय के साथ अपने विचारों में बदलाव लाएँ। सामान्य रूप से आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और बीमार व्यक्ति की तबीयत में सुधार होगा। समाज के हित के लिए आप कुछ ऐसा कार्य करेंगे जिससे लोग आपकी खूब प्रसंशा करेंगे। महत्वपूर्ण व्यापारिक सौदे करते समय दूसरों के दबाव में न आएँ। संतान के प्रति विश्वास बढ़ेगा। गाय को गुड़ खिलाएं।

राशिफल 17 अक्टूबर 2018

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप सरकारी लाभ की उम्मीद रख सकते हैं। गृहस्थ जीवन में सुख- शांति रहेगी। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। उच्च पदाधिकारियों का प्रोत्साहन आपका उत्साह बढ़ाएगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। कुछ मामलों में एकांत में विचार करें। आपको समाधान भी मिल जाएगा। नकारात्मक विचार को दूर रहें। वाणी पर संयम रखें। मन को शांति मिलेगी। आपके पड़ोसी आपकी तारीफ कर सकते है।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपको राजनीतिक और कानूनी क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। कानूनी मामलों में आपकी रुचि हो सकती है। इनकम और खर्चा बराबर रहेगा। आपका नजरिया सकारात्मक होता जाएगा। आप दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की करते हुए समाज में अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाबी हासिल करेंगे। अपने चारों ओर होने वाली गतिविधियों का ध्यान रखें, क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई दूसरा ले सकता है। आज आपके पास लोगों से मिलने-जुलने का और अपने शौक पूरे करने का पर्याप्त खाली वक़्त है।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज कार्यक्षेत्र में आप बेहतरीन प्रतिभा का परिचय देने में कामयाब होंगे। आज सोचे हुए कार्यों को अपनी इच्छा के अनुसार पूरा करेंगे। बदनामी और निषेधात्मक विचारों से दूर रहना हितकर रहेगा। अत्यधिक खर्च से आर्थिक तंगी अनुभव करेंगे। जीवन खुशहाल रहेगा और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा वरिष्ठ अधिकारी भी आपकी प्रशंसा करेगे। आपको वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा-पूरा सहयोग रहेगा। अगर जीवनसाथी से बिना पूछे योजना बनाएंगे, तो उनकी ओर से नकारात्मक प्रतिक्रिया मिल सकती है।

rashifal 17. october
राशिफल 17 अक्टूबर 2018

राशिफल 17 अक्टूबर 2018

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज संबंध को गहरा करने के प्रयास रिश्तों में मिठास भरेंगे। दोस्तों से कुछ समय पहले से हो रहे मतभेद मिट जाएंगे। व्यापारियों को बहुत सारी खुशियां और धन की प्राप्ति होगी। आर्थिक मामलों में आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के जो जातक नौकरी पाने के लिये प्रयासरत हैं उन्हें रोजगार के अवसर सुलभ हो सकते हैं। आपको पिता से सरप्राइज मिल सकता है। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता काफ़ी मानसिक दबाव पैदा कर सकती है थोड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं। सतर्क रहना होगा।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

गणेश जी कहते हैं आज आपके पारिवारिक सुख में बढ़ोतरी होगी। आप किसी दूर रहने वाले पार्टनर के साथ निरन्तर संवाद बनाये रहेंगे। व्यवसाय में वृद्धि हो सकती है। विदेश से मनचाही कम्पनी से नौकरी का ऑफर आ सकता है, लेकिन आपको सोच समझ कर ही इसे ज्वाइन करना चाहिए। प्रवास में विघ्न आने की संभावना है। परंतु मध्याह्न के बाद दूर स्थित स्नेही सम्बंधियों के समाचार मिलने से आप का आनंद दूना हो जाएगा। माता लक्ष्मी जी की कृपा से आपको धन लाभ होने की संभावना बन रही है।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज के दिन रोमांस के मामले में भी स्थिति सामान्य रहेगी। आपका विवेक मजबूत बना रहेगा। उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। मनचाहा काम मिलने में कठिनाइयां आ सकती हैं। खुद की मेहनत से परेशानियां दूर कर पाएंगे। पारिवारिक सदस्य और ऑफिस में सहकर्मियों के साथ मनमुटाव या विवाद के प्रसंग बनेंगे, जिसके कारण मन खिन्न रहेगा। आपको कोई सुखद समाचार मिलेगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। किसी के लिए आपके मन में गलत विचारधारा भी बन सकती है।

राशिफल 17 अक्टूबर 2018

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आर्थिक बढ़ोतरी के साधनों में वृद्धि होगी। परिजनों के साथ अच्छा समय बीतेगा, किसी विवाद में न पड़े अन्यथा भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। सुबह जीवनसाथी से आपको कुछ ऐसा मिल सकता है, जिससे आपका सारा दिन खुशगवार गुजरेगा। आज शिथिलता एवं अधिक कार्यभार के कारण मानसिक व्याकुलता का अनुभव होगा। निर्धारित समय में आप अपना कार्य पूर्ण कर पाएंगे। मुमकिन है कि परिवार वाले आपकी उम्मीदों को पूरा न कर सकें। कारोबार की नजर से दिन अच्छा है।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज समाज में उचित मान-सम्मान बनाये रखने में परेशानी आ सकती है। आज आपकी सभी इच्छाएं पूरी हो जाएंगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी और करियर के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आपके काम को लेकर आपके सीनियर आपसे प्रसन्न होंगे। आज का दिन नया कार्य प्रारंभ करने के लिए लाभदायक रहेगा। ऑफिस में काम ज्यादा हो सकता है। गप्पबाज़ी और अफ़वाहो से दूर रहें। नए कार्य का प्रारंभ करने का भी आज के दिन उत्साह रहेगा। गलत कार्य करने से बचें।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपको परिवार का पूरा साथ मिलेगा। लेकिन आपको नकारात्मक लोगों से दूर रहने की आवश्यकता है। खर्च भी ज्यादा होगा एवं परेशान रहेंगे। कुछ दिनों बाद सकारात्मक फल मिल सकते हैं। उच्च पदाधिकारियों का प्रोत्साहन आपका उत्साह बढ़ाएगा। आज आपको बेकाबू क्रोध पर लगाम रखना होगा अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। खर्चों में बढ़ोतरी आपके लिए परेशानी का सबब साबित हो सकती है। किसी को भी धन उधार ना दें, अन्यथा आपको हानि हो सकती है। तबीयत के पीछे धन खर्च होने की संभावना है।

ये भी पड़ें : शिव तांडव स्त्रोत के लाभ और शिव तांडव श्लोक

राशिफल 17 अक्टूबर 2018 आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button