स्वास्थ्य

पीरियड्स में की गईं ये गलतियां, बिगाड़ सकती हैं आपकी जिंदगी

न्यूजट्रेंड हेल्थ डेस्कः  पीरियड्स एक आम प्रकिया है जो महिलाओं को हर महीने होती है। वैसे तो ये एक वरदान है, लेकिन जब पीरियड्स में दर्द हो तो ये वरदान ही अभिशाप लगने लगता है। कपड़े में दाग लगने का डर लगा रहता है तो हर वक्त शरीर में बैचेनी बनी रहती है। कई लड़कियों को सिर दर्द और उल्टी जैसी समस्या होती है। आप पीरियड्स को तो नहीं रोक सकतीं, लेकिन पीरियड्स के दौरान कुछ गलतियों को ना करने से और होने वाली समस्याओं को रोक सकती है। इस समस्या में इन बातों का ध्यान रखें वरना आगे और भी परेशानी झेलनी पड़ेगी।

पीरियड्स में एकदम से बैठ जाना सही नही है तो एकदम से कूदना फांदना भी नहीं चाहिए। कुछ लड़कियों को दर्द नहीं होत इसले वो जमकर एक्सरसाइज करने लगती हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए। पीरियड्स के वक्त आपकी नसें ढीली होती हैं। एक्सरसाइज से ब्लीडिंग ज्यादा बढ़ जाती है और आपको दर्द हो सकता है।

हाइजीन का ख्याल रखना बहुत जरुरी होता है। अपने सैनेटरी पैड्स या नैपकीन को हर तीन से 4 घंटे में बदले। साफ सफाई का विशेष ध्यान रखेंष अपने शरीर को जितना हो सके उतना साफ रखें। अगर आप हाइजनिक तरीके से नहीं रहती हैं तो शरीर में गंदगी बढ़ने से इनफेक्शन हो सकता है।

कुछ लोग सोचते हैं कि पीरियड्स के दौरान फिजिकल रिलेशन बनाने से प्रेगनेन्सी का खतरा नहीं होता। ऐसा सोचते हैं तो आप बिल्कल गलत हैं। पीरियडस में भी प्रेगनेंट हो सकते हैं। इस दौरान शारीरिक संबंध बनाने से बचना चाहिए । इससे इन्फेक्शन का खतरा बढ़ता है र साथ ही इससे दर्द भी ज्यादा बढ़ता है।

अगर आप धर्म में यकीन करते हुए व्रत रखती हैं तो पीरियड्स के दौरान बिल्कुल भी व्रत ना करें। ब्लड लॉस की वजह से इन दिनों में बहुत ज्यादा कमजोरी बनी रहती है।ऐसे में ज्यादा से ज्यादा विटामिन और मिनरल की जरुरत होती है। अच्छा खाना खाएं, जूस पीएं और डाइटिंग के बारे में बिल्कुल भी ना सोचें।

पीरियड्स के दिनों में कम स्ट्रेस लेना चाहिए। ज्यादा से ज्यादा खुश रहने की कोशिश करें और ज्यादा से ज्यादा आराम करें। शरीर को कम से कम आठ घंटे की नींद दें। अगर शरीर को पूरा आराम नहीं मिलेगा तो सिर दर्द के साथ बॉडी पेन भी होगा।इस दौरान कॉफी का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। आपको गर्माहट के लिए कॉफी  की जरुरत लगती होगी, लेकिन कॉफी में कैफीन होता है जो पीरियड्स में बुरा असर डालता है। कॉफी के सेवन से बचें।

पीरियड्स के दिनों में लड़कियों का स्वभाव बदलने लगता है। कभी बहुत हंसने का मन करता है तो कभी रोने का। अक्सर कुछ लड़कियां इन दिनों में बहुत डिप्रेस फील करती हैं। वैसे जो भी फील करें अच्छा है, लेकिन अपने मूड पर थोड़ा कंट्रोल रखने की कोशिश करें। आपके कुछ पल का मूड स्विंग आपके रिश्तों को खराब कर सकता है।

Back to top button